Close

रोज़ 4 मिनट करें ये… और 1 महीने में बन जाएं स्लिम एंड सेक्सी (Do This 4 Minutes And Get Sexy Body In A Month)

हम जानते हैं कि व्यस्त दिनचर्या में नियमित रूप से जिम जाने के लिए समय निकालना बेहद मुश्क़िल होता है. ख़ास इसलिए हम आपको एक ऐसी एक्सरसाइज़ के बारे में पता रहे हैं, जिसे रोज़ाना मात्र 4 मिनट करके मात्र 1 महीने में स्लिम-ट्रिम और सेक्सी बॉडी (Get Sexy Body In A Month) पा सकती हैं. Get Sexy Body In A Month इस एक्सरसाइज़ का ज़्यादा से ज़्यादा फ़ायदा उठाने के लिए सही पोश्‍चर होना बहुत ज़रूरी है. 1.आपका शरीर घड़ से लेकर पैर तक स्ट्रेट लाइन में होना चाहिए. हिप्स पर ध्यान दें. ये न तो एक उठे हुए होने चाहिए और न ही झुके हुए. 2. आपकी कोहनी 90 डिग्री एंगल पर बेन्ट होना चाहिए. अपने शरीर का भार फोरआर्म्स (बांह का निचला हिस्सा) और टोज़ पर दें. 3. अगर आप अपने दोनों पैरे क़रीब रखेंगी तो ऐब्स (पेट) पर प्रेशर पड़ेगा, जिससे पेट अंदर जाएगा. अपने हिसाब से पैरों को थोड़ा-बहुत एडजस्ट कर सकती हैं. लेकिन दोनों पैरों के बीच की दूरी बहुत ज़्यादा नहीं होनी चाहिए. 4. धीरे-धीरे सांस लें. अगर आपका ब्रीदिंग टेक्नीक सही होगी, तो आपका ज़्यादा देर तक प्लैंक को होल्ड कर पाएंगी और आपको मनचाहे रिजल्ट्स मिलेंगे. Get Sexy Body In A Month वर्कआउट प्लान दिन     समय 1        20 (सेकेन्ड्स) 2       20 3       30 4       30 5       40 6      रेस्ट 7       45 8      45 9       60 10     60 11      60 12      90 13      रेस्ट 14     90 15      90 16     120 17     120 18     120 19      रेस्ट 20     150 21    150 22    180 23     180 24     210 25     रेस्ट 26     210 27     240 28     240 29     260 30     जितनी देर तक कर सकें ये भी पढेंः क्या है वज़न और कैलोरी का संबंध? ये भी पढ़ेंः फ्लैट टमी के लिए पीएं ये 5 ड्रिंक्स
एक्सरसाइज़ करने के १० चमत्कारी फ़ायदे जानने के लिए देखें वीडियो:
https://youtu.be/sA43523RH7E  

Share this article