Close

दीया मिर्जा कांट्रोवर्सी के बीच सुनीता आहूजा ने की लोगों से की दिवाली पर पटाखे न जलाने को विनती, बोलीं – डॉग्स को डर लगता है (‘Dogs Ko Darr Lagta Hai’: Sunita Ahuja Urges People To Avoid Firecrackers On Diwali Amid Dia Mirza Controversy)

दीया मिर्जा के प्रदूषण विरोधी दिवाली अभियान (Dia Mirza’s anti-pollution Diwali campaign) को लेकर उठे विवाद के बीच सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) ने लोगों से पटाखे फोड़ने से बचने का आग्रह किया. सुनीता ने कहा कि पटाखों की आवाज से डॉग्स डरते हैं और बुजुर्ग और पेशंट भी परेशान हो जाते हैं.

Sunita Ahuja Sunita Ahuja

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की वाइफ सुनीता को आज मंगलवार को मुंबई हवाई अड्डे पर स्पॉट किया गया. वहां पर दुनिया ने पैपराजी से बात करते हुए लोगों से दिवाली पर पटाखे न जलाने की रिक्वेस्ट करते हुए अपने विचार शेयर किए हैं.

Sunita Ahuja

सुनीता ने कहा- मैं आप सभी से अनुरोध करती हूं कि कृपया दिवाली पर पटाखे न फोड़ें क्योंकि पटाखों की तेज़ आवाज़ से कुत्तों को डर लगता है। जिनके घर में बूढ़े लोग और बीमार लोग हैं, उनके लिए भी अच्छा नहीं है.

Sunita Ahuja

फेस्टिवल का मजा लेने के लिए सुनीता ने लोगों को कई ऑप्शंस भी बताए. उन्होंने ये भी कहा – दिवाली मनाएं, ताश के खेल खेलें और घर पर मस्ती करें. अच्छा खाओ, नाचो और गाओ। लेकिन पटाखे न जलाएं. उनकी आवाज से जानवर डर जाते हैं. और अपने बड़ों का ख्याल रखें। मैं आप सभी से अनुरोध करती हूं.

Sunita Ahuja

बता दें कि सुनीता की अपील ऐसे समय में सामने आई है जब बीएमसी के प्रदूषण मुक्त दिवाली अभियान में दीया की भागीदारी ने राजनीतिक विवाद को जन्म दे दिया है.

 

Share this article