पॉपुलर टीवी शो 'शाकालाका बूम बूम'और ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कोई मिल गया' में चाइल्ड आर्टिस्ट का किरदार निभाकर घर घर में अपनी पहचान बनाने वाली हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani) और उनके पति सोहेल कथूरिया (Her Husband Sohael Khaturiya) का तलाक (Divorce) हो गया है. काफी समय से दोनों के बीच अनबन की खबरें आ रही थीं.

टीवी एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी ने चार साल पहले सोहेल कथूरिया के साथ जयपुर में ग्रैंड वेडिंग की थी. लेकिन अब कपल के बारे में ये दुखद खबर आ रही है कि उनका तलाक हो गया है. मुंबई के बांद्रा फैमिली कोर्ट में आपसी सहमति से दोनों का तलाक मंजूर कर लिया है.

हंसिका मोटवानी की पर्सनल लाइफ के बारे में बात करें तो बता दें कि 4 दिसंबर 2022 को हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया ने जयपुर में शाही अंदाज में शादी रचाई थी. ग्रैंड तरीके से शादी की सभी रस्में निभाई गईं. कपल की शादी को तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी दिनों तक वायरल हुए थे.

बदकिस्मती से शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के रिश्ते में दूरियां आने लगी थी. साल 2024 से ही हंसिका और सोहेल अलग-अलग रह रहे थे. क्योंकि उनके बीच तनाव बहुत ज्यादा बढ़ गया था. दोनों तरफ के परिवारों ने उनके रिश्ते को बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी. आखिरकार दोनों ने आपसी सहमति से तलाक लेने का फैसला किया.

बता दें कि हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया की कोई संतान नहीं है. और हंसिका तलाक के दौरान सोहेल से किसी तरह की कोई एलिमनी की मांग नहीं की है. हालांकि दोनों के बीच तलाक का कोई ठोस कारण सामने नहीं आया है. लेकिन अदालत में सुनवाई के दौरान ये पता चला कि शादी के बाद का शुरुआती समय दोनों। के बीच अच्छा बीता, लेकिन धीरे-धीरे उन्हें ये एहसास होने लगा कि उनकी सोच, आदतें और लाइफस्टाइल काफी अलग हैं.

बस इन्हीं छोटी-छोटी बातों पर भी बहस होने लगी. झगड़े इतने बढ़ने लगे कि हंसिका और सोहेल ने अलग होना ही बेहतर समझा. जानकारी के लिए बता दें कि हंसिका मोटवानी की ये पहली शादी थी और सोहेल कथूरिया की ये दूसरी शादी थी. असल में सोहेल ने हंसिका की बेस्ट फ्रेंड रिंकी बजाज से शादी की थी. लेकिन उन दोनों का तलाक हो गया. फिर सोहेल ने हंसिका से दूसरी शादी की.
