Close

मैं पूरी तरह से गंजा हो चुका हूं, बाइपोलर डिसऑर्डर की वजह से मेरे सारे बाल झड़ गए,हनी सिंह ने किया खुलासा, बोले – मैं विग पहनता हूं (Honey Singh Reveals He Is Completely Bald After Bipolar Disorder, Says I Am Wearing Wig)

पंजाबी सिंगर हनी सिंह (Punjabi Singer Honey Singh) किसी परिचय के मोहताज नहीं है, हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में हनी सिंह अपनी लाइफ के ऐसे डार्क सर्कल्स खोले, जिसे सुनकर फैंस को जबरदस्त झटका लगा है. सिंगर ने बताया कि बाइपोलर डिसऑर्डर (Bipolar Disorder) की वजह से उनके बाल झड़ गए हैं और वे गंजे (Bald Look) हैं. विग (Wig) पहनते हैं.

Honey Singh

आज की जेन जी पंजाबी सिंगर हनी सिंह की जबरदस्त फैन हैं. फैंस उनके बारे में जानने के लिए बेताब रहते हैं. एबी टॉल्क्स को दिए इंटरव्यू में हनी सिंह ने अपनी जिंदगी से जुड़ी कई ऐसी बातें बताई, जिनसे फैंस अंजान थे.

Honey Singh

बाइपोलर डिसऑर्डर से ग्रस्त हनी सिंह ने अपनी बीमारी के बारे में बात करते हुए कहा- मैं 3 साल तक अपने बेडरूम से बाहर नहीं निकला था, यहां तक कि शॉवर लेते हुए मैं बाथरूम का दरवाजा खुला रखता था. मुझे ये डर लगता था कि मैं मर जाऊंगा. क्योंकि बाइपोलर डिसऑर्डर में आप हर गलत बात के बारे में सोचते हैं, जिसके बारे में आपने पहले कभी सोचा भी नहीं होगा. वो सब सच लगता हैं जो असल में होता ही नहीं है.

Honey Singh

इस बीमारी की रिकवरी जर्नी के बारे में हनी सिंह ने कहा- मुझे 7 साल हो गए दवा खाते हुए और अभी तक ठीक नहीं हुआ हूं. फाइनली मैंने घर से बाहर निकलने का फैसला किया, अपना डॉक्टर बदला. डॉक्टर ने कुछ दवाई बदलकर मुझे नई दवाई दी. 4 हफ्ते में मैंने रिकवर किया और फिर मैं दोबारा लोगों से मिलने लग गया. लाइफ को दोबारा फेस करने लग गया.

Honey Singh

इन 7 सालों मे मुझे बहुत शारीरिक कष्ट झेलने पड़े. दवाई की वजह से मेरा वजन 105 किलो हो गया था. सारे बाल उड़ गए थे. ये नकली बाल हैं। मैं पूरा गंजा हूं. ये विग है.

Honey Singh

एक दौर ऐसा था जब सिंगर ने ड्रग्स में डूब गए थे. लेकिन 2014 में ड्रग्स छोड़ दिया, लेकिन ये रिकवरी पीरियड बहुत दर्दनाक था. उस दौर को याद करते हुए हनी ने बताया -मुझे लगता है जैसे मैं सोना बनकर निकला हूं. ऐसा लगता था मैं जलता हुआ और थका हुआ था, लेकिन अब मैं अच्छा फील कर रहा हूं. मैं भगवान का शुक्रगुजार हूं कि ये सब 30 की उम्र में हुआ और मैं अब कमबैक कर पाया हूं.

Share this article