क्या आप जानते हैं कि हमारे शरीर की अधिकतर समस्याएं हमारे मन से जुड़ी होती है. जी हां, ज़्यादातर शारीरिक रोग मन से जुड़े होते हैं और उनका इलाज कहीं और नहीं ख़ुद हमारे पास होता है. स्वस्थ रहने के लिए तन को ही नहीं, मन को भी स्वस्थ रखना ज़रूरी है और इसके लिए हमारा हमारे मन पर कंट्रोल होना ज़रूरी है.
हामरे देश में लोग मन की समस्याओं को रोग मानते ही नहीं हैं इसीलिए डॉक्टर के पास तब जाते हैं, जब तकलीफ़ बहुत ज़्यादा बढ़ जाती है. स्कूल ऑफ एक्सलेंस की प्रमुख हरिनी रामचंद्रन के अनुसार, हमारे देश में मेंटल हेल्थ यानी मानसिक स्वास्थ्य को बहुत नज़रअंदाज़ किया जाता है, जबकि ज़्यादातर बीमारियों की वजह मन से जुड़ी होती है. ऐसे में एन एल पी (न्यूरो लिंग्विस्टिक प्रोग्रामिंग) टेकनीक मेंटल हेल्थ और सेल्फ इंप्रूवमेंट में सहायक साबित होती है. इससे हम अपने दिमाग़ को ट्रेनिंग दे सकते हैं और नकारात्मक सोच व नकारात्मक भावनाओं से बच सकते हैं. हरिनी ने हमें बताया कि किस तरह मानसिक समस्याएं शारीरिक रोगों के रूप में सामने आती हैं और उनसे कैसे निपटा जा सकता है-
मन से जुड़ी तन की बीमारियां
हमारे देश में शारीरिक रोगों के लिए ही लोग मुश्किल से डॉक्टर के पास जाते हैं, तो मन की समस्याएं तो बहुत दूर की बात है. मन से जुड़ी समस्याओं को अक्सर लोग नज़रअंदाज़ कर देते हैं जो बाद में बहुत बड़ी हेल्थ प्रॉब्लम के रूप में बाहर आती है. मन की तकलीफ़ों में दर्द नहीं होता इसलिए शरीर दर्द या रोगों के माध्यम से हमें संकेत देता है कि तन-मन के बीच सही तालमेल नहीं है, कहीं कोई गड़बड़ है. जैसे-
मन का हमारे व्यवहार से भी होता है गहरा संबंध
ये तो थे शारीरिक संकेत, लेकिन मन की स्थिति का हमारे व्यवहार पर भी असर होता है. मन यदि ठीक नहीं है, तो सिर्फ शारीरिक रोग ही हों, ऐसा ज़रूरी नहीं है, मन की स्थिति का हमारे व्यवहार पर भी असर होता है.
मन से जुड़ी आम व्यावहारिक समस्याएं
मन की स्थिति का हमारे व्यवहार पर भी असर होता है. कई बार हमें बेवजह कुछ चीज़ों से डर लगने लगता है. बेवजह ग़ुस्सा आने लगता है, किसी से मिलने का मन नहीं करता, हमें समझ नहीं आता कि ऐसा क्यों हो रहा है, लेकिन ऐसी व्यवहार संबंधी समस्यओं का संबंध भी हमारे मन से ही होता है. ये हैं मन से जुड़ी कुछ आम व्यावहारिक समस्याएं:
मन से जुड़ी बच्चों की व्यावहारिक समस्याएं
कई बार बच्चे अचानक अजीब हरकतें करने लगते हैं और हम उसका कारण नहीं जान पाते. ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि हम सिर्फ बच्चे की शारीरिक गतिविधियां देख रहे होते हैं, हम कभी बच्चे का मन पढ़ने की कोशिश नहीं करते. ये हैं मन से जुड़ी बच्चों की कुछ आम व्यावहारिक समस्याएं:
मन से जुड़ी जॉब संबंधित समस्याएं
जी हां, मन का हमारे शरीर, व्यवहार, यहां तक हमारी सफलता और जॉब पर भी असर पड़ता है. यदि मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, तो इसका असर हमारे परफॉर्मेंस पर भी पड़ता है, जिससे हमें अपनी जॉब में भी समस्याएं आने लगती हैं. ये हैं मन से जुड़ी जॉब संबंधित समस्याएं:
मन से जुड़ी महिलाओं की समस्याएं
हमारे देश में महिलाएं अपने स्वास्थ्य को सबसे ज़्यादा नज़रअंदाज़ करती हैं. मानसिक स्वास्थ्य तो दूर, महिलाएं अपनी शरीरिक समस्याओं पर भी ध्यान नहीं देतीं. यही वजह है कि महिलाओं में कैंसर जैसी गंभीर बीमारियां भी बहुत देर से पता चलती हैं. आइए, जानते हैं महिलाओं की मन से जुड़ी तन की बीमारियों के बारे में:
मन को वश में कैसे करें?
दुनिया में जितने भी क़ामयाब लोग हैं, उनका चीज़ों और स्थितियों को देखने का नज़रिया हमेशा सकारात्मक होता है. वो ग्लास को हमेशा आधा भरा हुआ देखते हैं, खाली नहीं. अपनी सोच और जीने का तरीक़ा बदलकर आप भी अपने मन को वश में कर सकते हैं. इसके लिए आपको अपने दिमाग़ को सही ट्रेनिंग देनी होगी. जी हां, अपने दिमाग़ को सही ट्रेनिंग देकर हम कई हेल्थ प्रॉब्लम्स से छुटकारा पा सकते हैं.
क्या करें?
क्या न करें?
भारत है सबसे अवसादग्रस्त देश
वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइज़ेशन के अनुसार, भारत दुनिया का सबसे ज़्यादा अवसादग्रस्त देश है. इसका कारण है लोगों का मानसिक और शारीरिक रूप से बीमार होना और सही तरह से उसका इलाज न हो पाना. डिप्रेशन किस वजह से हो रहा है ये लोग समझ नहीं पाते, जिससे उनका सही इलाज नहीं हो पाता. लापरवाही के चलते अक्सर लोग डिप्रेशन का इलाज नहीं कराते. बेहतर होगा कि आप इससे बचें और अपनों को भी इस गंभीर बीमारी से बचाएं.
जानें डर का मनोविज्ञान
क्या आप जानते हैं कि डर सिर्फ हमारे मन की उपज है? दरअसल, इंसान जन्म से सिर्फ दो डर लेकर पैदा होता है- तेज़ आवाज़ और गिरने का डर, बाकी सारे डर इंसान के मन की उपज होते हैं.
इस तरह रखें मन को स्वस्थ
मन को वश में रखना और उसे स्वस्थ रखना हमारी ज़िम्मेदारी है. मन को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये तरी़के:
रेटिंगः *** अक्षय कुमार और टाइगर श्राफ की फिल्म बड़े मियां छोटे मियां को लेकर…
अभिनेते महेश कोठारे यांच्या संकल्पनेतून तयार झालेला 'झपाटलेला' हा चित्रपट तुफान हिट ठरला होता. आता…
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने बिग बॉस 17 में अपने झगड़े और विवादों के…
कुठे कुठला उमेदवार हवा होता-नको होता, या वादात आपण सर्वसामान्य माणसांनी अडकायला नको. महाराष्ट्रात या…
सलमान खान (Salman khan) और उनके पापा सलीम खान (Salim Khan) की दरियादिली के कई…
अभिनेता संकर्षण कऱ्हाडे सोशल मीडियावर खूप सक्रिय असतो. नुकताच त्याने त्याला साताऱ्याला आलेला त्याच्या खास…