Close

नन्हे जेह बने अपने पापा सैफ अली खान के बॉडीगार्ड, पापा की तस्वीर खींचने वाले पैपराजी को किया ब्लॉक, फैंस बोले- करीना कपूर का प्रो मैक्स (Jeh turns bodyguard for dad Saif Ali Khan, blocks paparazzi from clicking him; fans call him ‘Kareena Kapoor pro max’)

आप को जानकर हैरानी होगी कि बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) को एक नया बॉडीगार्ड (New Bodyguard) मिल गया है. जी हां ये नया बॉडीगार्ड है उनका छोटा बेटा- जेह अली खान (Jeh Ali Khan). हाल ही में नन्हे जेह ने अपने पापा सैफ अली खान की फोटो क्लिक करने वाले पेपराजी (MediaMan) को उनकी फोटो खींचने से मना किया.

Jeh Khan

हाल ही में सैफ अली खान अपने दोनों बेटों तैमूर अली और जेह अली के साथ बांद्रा में कैजुअल शॉपिंग करते हुए स्पॉट हुए. एक्टर को अपने बच्चों के साथ देख कर मीडिया के लोग उनके आसपास जमा हो गए. लेकिन तभी नन्हे जेह का अपने पापा का प्रोटेक्टिव व्यवहार लोगों को दिखाई दिया. जेह का ऐसा बिहेवियर देखकर पेपराजी का दिन बन गया.

Jeh Khan

पेपराजी अकाउंट से शेयर किया एक क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि शॉपिंग करने के बाद सैफ अपने दोनों बच्चों के साथ अपनी कार की तरफ बढ़ते हैं. आउटिंग के दौरान सैफ कैजुअल लुक में नजर आए. जबकि तैमूर और जेह फुटबॉल की जर्सी पहने हुए दिखाई दिए.

Jeh Khan

शांत स्वभाव वाले तैमूर कार में बैठते हुए बहुत शांत दिखाई दिए. जबकि नन्हा जेह दौड़ते हुए आए और अपने पापा के आगे दोनों हाथ फैलाकर खड़े हो गए. ताकि वह पैपराज़ी को अपने पापा सैफ की फोटो क्लिक करने से रोक सके.

Jeh Khan

जेह कार में जाकर अपने पिता के बगल वाली सीट पर बैठ गए. फिर उसने अपने छोटे छोटे हाथ साइड मिरर पर रख दिए. बार-बार पैपराज़ी की तरफ उंगली हिलाकर उन्हें फ़ोटो या वीडियो न लेने का इशारा करने लगे.

Jeh Khan

इस वीडियो के वायरल होने के बाद फैंस नन्हे जेह की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. जिस क्यूट तरीके से जेह ने अपने पापा सैफ अली खान को मीडिया की नजरों से प्रोटेक्ट किया.एक फैन ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है - देखो कैसे एक छोटा बच्चा पेपराजी को कंसेंट के बारे में बता रहा है. दूसरे फैन ने लिखा - वह सिचुएशन को संभालते हुए बहुत क्यूट लग रहा है. तीसरे फैन ने लिखा- यह बहुत क्यूट है. भगवान बच्चे को आशीर्वाद दें.

Jeh Khan

वीडियो देखने के बाद अधिकतर फैंस को ऐसा भी लगा कि वह करीना कपूर की कॉपी है। इसलिए उन्होंने लिखा hai- छोटा बेटा करीना कपूर प्रो मैक्स है. एक और फैन ने कमेंट करते हुए लिखा कि वह करीना का जब वी मेट वर्शन है. दूसरे फैन ने जेह को बेबो 2.0 वर्ज़न कहा.

Share this article