गोविंदा (Govinda) और उनकी पत्नी सुनीता (Sunita Ahuja) के बीच कलेश अब सोशल मीडिया का सबसे हॉट टॉपिक बन गया है. पिछले दिनों जब गोविंदा अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल रानी (Govinda’s rumoured girlfriend Komal Rani) के साथ लालबाग के राजा के दरबार में पहुंचे थे, तो सुनीता भड़क गई थीं. उन्होंने दक्षिणेश्वर काली माता मंदिर (Dakshineswar Kali Temple) पहुंचकर कोमल रानी को अपने जीवन का राक्षस बताया था और माता रानी से प्रार्थना की थी कि वो उनके जीवन के राक्षशों का नाश करें. और अब उनके इस बयान पर कोमल रानी ने रिएक्ट (Komal Rani hits back at Sunita Ahuja) किया है और सुनीता पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं.

कोमल रानी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है और सुनीता के पर्सनल मामलों को पब्लिकली उछालने के पीछे उनकी सोची समझी साजिश बताई है. कोमल रानी ने अपने पोस्ट में लिखा, “जो औरत अपने ही पति को सालों से जान से मारने की कोशिश कर रही हो ऐसी औरतों की बद्दुआएं किसी को नहीं लगती. पहले से ही टूटे हुए घर में कोई भी कभी भी होमब्रेकर नहीं हो सकता है. हमारे देश के लोग इतने बेवकूफ नहीं हैं कि लोग कहें कि ‘कौआ तुम्हारा कान ले गया और वे कौए के पीछे भागने लगेंगे.”

कोमल ने आगे लिखा, “मुझे समझ नहीं आता कि कोई औरत किस तरह के दर्द से गुजर रही है, जहां उस दर्द को ठीक करने की कोशिश करने के बजाय, उसे सबके सामने दिखाने में ही उसे मजा आता है. यह सच में कोई दर्द है या कोई सोची-समझी साजिश? किसी आदमी को लगातार मानसिक रूप से परेशान करना, उसे काम करने से रोकना, घर पर बैठने और बर्बाद होने के लिए मजबूर करना, उसे पूरी तरह अलग-थलग कर देना और मौत के कगार पर पहुंचा देना. मुझे नहीं लगता कि कोई अच्छी और समर्पित पत्नी अपने पति के साथ इतना बुरा बर्ताव कर सकती है.”

कोमल ने आगे लिखा, “क्या ऐसी औरतें मानसिक रूप से बीमार होती हैं? या वे बस जरूरत से ज्यादा चालाक होती हैं और उन्हें अच्छी तरह पता होता है कि जो काम वे बंद दरवाजों के पीछे नहीं कर पाईं, उसे वे सबके सामने आकर और लोगों की सहानुभूति हासिल करके कर सकती हैं? अपने एजेंडे के लिए मेरे नाम का इस्तेमाल करना बंद करो.” आखिर में उन्होंने सुनीता को टारगेट करते हुए लिखा, “भगवान हर भले आदमी को ऐसी चालाक औरतों से बचाए.”

हालांकि कोमल ने पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया है, लेकिन उनकी बातों से साफ पता चल रहा है कि उनका इशारा किस तरफ है.
