बॉलीवुड के मोस्ट लवेबल कपल अजय देवगन और काजोल के बेटे युग 16 साल (Ajay Devgn And Kajol’s Son Yug) के हो गए हैं. खुशी के इस मौके पर काजोल ने एक इमोशनल पोस्ट (Emotional Post) शेयर कर बेटे को बर्थडे विश (Birthday Wish) किया है.

आज, 13 सितंबर को अजय देवगन और काजोल के बेटे युग 16 साल के हो गए हैं. बेटे युग के 16वें बर्थडे पर उन्हें बर्थडे विश करते हुए काजोल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की हैं. पोस्ट पर बेटे युग पर ढेर सारा प्यार लुटाते हुए अपनी और युग की एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है.

इस प्यारी तस्वीर पर काजोल बेटे युग को किस करती नजर आ रही हैं. पोस्ट शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा- विश्वास नहीं होता कि हम यहां तक पहुंच गए हैं. इस पल पर विश्वास नहीं हो रहा है. जब भी मैं तुमको देखती हूं तो आज भी मुझे तुम में एक छोटा सा बच्चा नजर आता है. मुझे पता है कि तुम मुझे से लंबे और मजबूत हो गए हो, लेकिन तुम मेरे लिए हमेशा वैसे हो रहोगे.

इमोशनल नोट में एक्ट्रेस ने लिखा – आज तुम्हारे बर्थडे पर मैं तुम्हें ढेर सारी शुभकामनाएं देती हूं. लेकिन मुझे तुमसे थोड़ा डर और ज्यादा उम्मीदें हैं कि तुम एक अच्छे इंसान बनोगे. ऐसे इंसान जो लाइफ के हर चैलेंज का सामना हिम्मत के साथ करेगा. खुद के लिए भी और पूरी दुनिया के लिए भी. ऊंची उड़ान भरो और खुलकर जियो, माय डार्लिंग. मैं तुमसे इतना प्यार करती हूं जितना तुम कभी सोच भी नहीं सकते. हैप्पी बर्थडे युग.

बेटे के 16वें बर्थडे पर काजोल का लिखा ये इमोशनल पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. फैंस भी कमेंट बॉक्स में युग को बर्थडे विश करते हुए बधाई दे रहे हैं.

अजय देवगन ने युग को सोशल मीडिया पर उनका 16वाँ बर्थडे विश करते हुए लिखा है – आज भी मेरा फेवरेट नन्हा शरारती बच्चा… बस अब उतना नन्हा नहीं रहा (हंसने वाले और रेड हार्ट दिल वाले इमोजी के साथ) हैप्पी बर्थडे मेरे बेटे! लव यू.
