Close

करीना कपूर और करिश्मा कपूर ने ऐसे दी पापा रणधीर कपूर को जन्मदिन की बधाई, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी पहुंचे बर्थडे बैश में (Kareena Kapoor And Karisma Kapoor Share Birthday Wishes For Papa Randhir Kapoor, Saif Ali Khan, Ranbir Kapoor, Alia Bhatt And Others Gather For Celebration, See Pictures And Videos)

आज करीना कपूर और करिश्मा कपूर के पापा रणधीर कपूर का जन्मदिन है इसलिए बर्थडे बैश में करीना कपूर, सैफ अली खान, उनके बेटे तैमूर अली खान, करिश्मा कपूर, नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर के अलावा रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी एक साथ नज़र आए.

Randhir Kapoor

बता दें कि कुछ दिन पहले ही रणधीर कपूर के भाई राजीव कपूर का देहांत हुआ है और कोरोना काल में ही उनके भाई ऋषि कपूर का भी देहांत हुआ है. इस बार रणधीर कपूर ने अपना बर्थडे अपने भाइयों के बिना मनाया.

Randhir Kapoor

इस बार करीना कपूर और करिश्मा कपूर ने ऐसे दी पापा रणधीर कपूर को जन्मदिन की बधाई…

Randhir Kapoor

करीना कपूर ने ऐसे दी पापा रणधीर कपूर को जन्मदिन की बधाई
करीना कपूर ने इंस्टाग्राम पर पापा रणधीर कपूर की जवानी के दिनों की फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "हैंडसमेस्ट, फन्नीएस्ट, वीटीएस्ट, वॉर्मेस्ट, स्ट्रॉन्गेस्ट एंड बेस्टेस्ट… हैपी बर्थडे पापा"

करिश्मा कपूर ने ऐसे दी पापा रणधीर कपूर को जन्मदिन की बधाई
करिश्मा कपूर ने मम्मी-पापा के साथ इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "हैप्पी बर्थडे पापा, वी लव यू"

कपूर परिवार ने ऐसे मनाया रणधीर कपूर का जन्मदिन
कल यानी 14 फरवरी की रात रणधीर कपूर के बर्थडे बैश में शामिल होने करीना कपूर, सैफ अली खान, उनके बेटे तैमूर अली खान, करिश्मा कपूर, नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर के अलावा रणबीर कपूर और आलिया भट्ट पहुंचे. रणधीर कपूर के बर्थडे बैश की कई फोटोज़ और वीडियोज पैपराजी ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. आप भी देखिए ये फोटोज़ और वीडियोज़.

Share this article