कविता- ईर, बीर, फत्ते और हम (Kavita- Eer, Bir, Phatte Aur Hum)

एक रहेन ईर
एक रहेन बीर
एक रहेन फत्ते
एक रहेन हमहू

ईर कहे चलो हम न्यूज़ देखी
बीर कहे चलो हम न्यूज़ देखी
फत्ते कहे चलो हम न्यूज़ देखी
हम कहे चलो हमहू न्यूज़ देखी

दिखी उत्तराखंड की बाढ़ तमाम
रोकने में इंसान रहा नाकाम
उसमें बताए गए कारण सारे
पेड़ काटने से हुए गृहस्थ बंजारे

ईर लिखा एक लेख
बीर लिखा दुइ लेख
फत्ते बनाया डॉक्यूमेंट्री फिल्म
हम लगावा एक पौधा

एक रहेन ईर
एक रहेन बीर
एक रहेन फत्ते
एक रहेन हमहू

ईर कहे चलो हम फॉरेन घूम आई
बीर कहे चलो हम फॉरेन घूम आई
फत्ते कहे चलो हम फॉरेन घूम आई
हम कहे चलो हमहू फॉरेन घूम आई

ईर लाए एक गिफ्ट
बीर लाए कई गिफ्ट
फत्ते लाए पूरी दुकान
हम लावा संकल्प कि नियम अब वहां की तरह पालेंगे
कर कूड़े का निस्तारण ठीक, अपना दायित्व सम्हालेंगे

एक रहेन ईर
एक रहेन बीर
एक रहेन फत्ते
एक रहेन हमहू

ईर कहे चलो हम समाचार पढ़ी
बीर कहे चलो हम समाचार पढ़ी
फत्ते कहे चलो हम समाचार पढ़ी
हम कहे चलो हमहू समाचार पढ़ी

उसमें लिखा रहा बिटियन पर अत्याचार भवा
उन सबका बचपन सारा बिखर गवा
ईर कोसा एक सरकार को
बीर कोसा दुइ सरकारन को
फत्ते कोसा सभी सरकारन को
हम लगाईं एक सभा, जिसमें वंचित बच्चे रहे थे तीन-चार
दिया थोड़ा प्यार, निर्देशन, ताकि अपराधी न बने वो हार

एक रहेन ईर
एक रहेन बीर
एक रहेन फत्ते
एक रहेन हमहू

– भावना प्रकाश

यह भी पढ़े: Shayeri

Photo Courtesy: Freepik

Usha Gupta

Share
Published by
Usha Gupta

Recent Posts

फिल्म समीक्षा: प्यार और रिश्ते की ख़ूबसूरत अलग परिभाषा देती ‘दो और दो प्यार’ (Movie Review: Do Aur Do Pyar)

रेटिंग: *** ऐसा क्यों होता है कि जिस रिश्ते में हमें सबसे ज़्यादा जुड़ाव और…

April 20, 2024

बर्लिनेल येथे जागतिक यशानंतर, आनंद एल राय यांच्या कलर यलो प्रॉडक्शनने आत्मपॅम्फलेट आणि झिम्मा 2 सह प्रादेशिक सिनेमांमध्ये उमटवल अव्वल ( Atmapamflet And Jhimma 2 wins Barlineil Internantion Award)

हिंदी चित्रपटसृष्टीतील उल्लेखनीय योगदानासाठी ओळखले जाणारे चित्रपट निर्माते आनंद एल राय यांनी आता त्यांच्या निर्मिती…

April 20, 2024

“राशी खूप हॉट दिसत आहे ” तमन्ना कडून राशीच्या लूकच कौतुक (Tamannaah Bhatia praises Raashi Khanna’s look in Armani 4 song ‘Achchacho)

अरनमानाई 4' ची सहकलाकार राशि खन्ना हीच सर्वत्र कौतुक होत असताना तमन्ना आणि राशी दोघी…

April 20, 2024
© Merisaheli