Close

मसीहा बने सोनू सूद पहुंचे नेपाल, किया बाढ़ पीड़ित लोगों को नई शुरूआत कराने का वादा, बोले- आप अकेले नहीं हैं (‘Messiah on duty’ Sonu Sood reaches Nepal, vows to help flood victims find a new beginning, ‘You are not alone’)

नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ (Flood Hit Nepal) से प्रभावित लोगों को मदद के लिए सोनू सूद (Sonu Sood) मसीहा बनकर आगे आए हैं. बाढ़ पीड़ित लोगों की मदद के लिए सोनू सूद राहत सामग्री लेकर नेपाल पहुंच गए हैं. इतना ही नहीं सोनू ने लोगों से आगे भी लगातार मदद करने का वादा किया है.

Sonu Sood

नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ से कई लोगों को जान चली गई है, और काफी लोग लापता है. जान और माल का काफी नुकसान हुआ. ऐसे दर्दनाक हालात में बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद पीड़ितों की मदद करने के लिए नेपाल पहुंचे. एक्टर ने वहां से अपनी तस्वीरें शेयर कीं.

Sonu Sood

सोनू ने सोशल मीडिया पर नेपाल के बाढ़ पीड़ित लोगों के साथ तस्वीरें शेयर कीं. शेयर की गई तस्वीरों में एक्टर बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद करने की उनकी कोशिश करते हुए नजर आ रहे हैं. सोनू ने ने बाढ़ से प्रभावित लोगों को दोबारा नई शुरुआत करने में मदद करने का वादा किया.

Sonu Sood

तस्वीरों को शेयर करने के सात कैप्शन भी लिखा है. इस कैप्शन में सोनू ने लिखा है- उन्होंने अपने घर, अपने परिवार और अपना बचपन खो दिया… लेकिन अब हम सब मिलकर उन्हें एक नई शुरुआत करने में उनकी मदद करेंगे. नेपाल, तुम अकेले नहीं हो.

Sonu Sood

इन तस्वीरों को देखने के बाद फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं कि ऐसे मुश्किल समय में वे एक बार फिर से मसीहा बनकर लोगों की मदद कर रहे हैं. एक फैन ने कमेंट बॉक्स में लिखा- हमारे हीरो… भारत को आप पर गर्व है.

Sonu Sood

दूसरे फैन ने लिखा- स्क्रीन पर बेस्ट विलेन… पर असल ज़िंदगी के हीरो… तीसरे फैन ने लिखा- मसीहा ड्यूटी पर हैं. चौथे फैन ने लिखा- असल ज़िंदगी के हीरो #सोनू सूद, आपको बहुत सारा प्यार और सम्मान.

 

Share this article