- Entertainment
- Shopping
- Quiz
- Relationship & Romance
- Sex Life
- Recipes
- Health & Fitness
- Horoscope
- Beauty
- Shop
- Others
See Inside Photos: नीतू कपूर हुई...
Home » See Inside Photos: नीतू कपू...
See Inside Photos: नीतू कपूर हुईं 63 की, रणबीर कपूर, करीना कपूर सहित आलिया भट्ट भी थीं बर्थडे पार्टी में शामिल (Neetu Kapoor turns 63, Alia Bhatt Joins Ranbir Kapoor, Kareena Kapoor And Others For Birthday Celebration)

बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा नीतू कपूर ने बीती रात को पूरे परिवार के साथ अपना 63वां जन्मदिन मनाया. उनकी बर्थडे पार्टी में रणधीर कपूर से लेकर करीना और करिश्मा कपूर सहित आलिया भट्ट तक सभी शामिल हुए. आइए देखते हैं, नीतू कपूर की बर्थडे पार्टी की तस्वीरें…
बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर आज 8 जुलाई को अपना 63वां जन्मदिन मना रही हैं. बीते बुधवार की रात नीतू कपूर ने अपनी फैमिली और फ्रेंड्स के साथ अपना 63वां जन्मदिन सेलेब्रेट किया. एक्ट्रेस की बर्थडे पार्टी में रणबीर कपूर, करीना कपूर, करिश्मा कपूर, समीरा कपूर, बबीता, रणधीर कपूर, रिद्धिमा कपूर साहनी, भरत साहनी, समायरा साहनी, अरमान जैन और अनीसा मल्होत्रा शामिल हुए.
नीतू कपूर की बर्थडे पार्टी में उनके बेटे रणबीर कपूर की गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट, उनकी मम्मी सोनी राज़दान और बहन शाहीन भट्ट भी मौजूद थी.
करिश्मा कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी आंटी नीतू कपूर की केक काटते हुए की तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर को शेयर करते हुए करिश्मा ने लिखा, “हैप्पी बर्थडे डियरेस्ट नीतू आंटी!”
नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर ने भी मॉम नीतू कपूर के बर्थडे सेलिब्रेशन की इनसाइड फोटोज़ को सोशल मीडिया पर शेयर किया हैं.
करीना कपूर खान ने भी अपने एक फोटो इंस्टाग्राम पर साझा की है, जिसमें करिश्मा कपूर और रिद्धिमा कपूर साहनी दिखाई दे रही हैं. फोटो को शेयर करते हुए करीना ने कैप्शन लिखा, “सिस्टर्स🥰❤.”
रिद्धिमा साहनी ने रणबीर और नीतू के साथ वाली तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर किया है. साथ में कैप्शन लिखा, ”मैं और मेरे! हैप्पीएस्ट बर्थडे माँ ! आपसे बहुत प्यार करते हैं ♥️.”
करिश्मा कपूर और रिद्धिमा कपूर साहनी की बेटियां समायरा और समीरा की बॉन्डिंग इस तस्वीर में साफ़ झलक रही है.
नीतू कपूर इंस्टाग्राम पर बेहद एक्टिव रहती हैं. अपनी फैमिली तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं. हाल ही में उन्होंने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन दिया, “मेरी दुनिया”