Close

बांद्रा के अपने नए घर में रणवीर सिंह के साथ स्पॉट हुई दीपिका पादुकोण, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए एक्ट्रेस के फोटोज हुए वायरल (Pregnant Deepika Padukone Spotted With Ranveer Singh At New Bandra Home, Baby Bump Photos Go Viral)

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के फैंस उनकी एक झलक देखने के लिए एक्साइटेड रहते हैं. खासतौर से तब जब वे अपनी प्रेग्नेंसी के इस खूबसूरत फेज (Pregnency Phase) से गुजर रही हों. हाल ही में मां बनने वाली दीपिका पादुकोण अपने हसबैंड रणवीर सिंह के साथ (Deepika Padukone with Husband Ranveer Singh) बांद्रा के नए घर में स्पॉट हुईं. इस दौरान दीपिका बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई (flaunted baby bump) नजर आईं.

Deepika Padukone Spotted With Ranveer Singh

सोशल मीडिया पर बॉलीवुड के पावरफुल कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की लेटेस्ट फोटोज तेजी से वायरल हो रही है. ये तस्वीरें उनके मुंबई के बांद्रा स्थित पॉश एरिया में बनने वाले नए घर की हैं. इन तस्वीरों को दीपिका या रणवीर ने नहीं, बल्कि उनके किसी फैन पेज ने शेयर किया है. इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि कपल अपने नए घर में चल रहे काम की प्रोग्रेस को देखने के लिए आए हैं.

Deepika Padukone Spotted With Ranveer Singh

इस दौरान कपल कुछ समय अपने घर की बालकनी में कुछ टाइम स्पेंड करते हुए नज़र आया. बता दें कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने बांद्रा में अपना नया घर लिया है, जिसमें फिलहाल कंस्ट्रक्शन वर्क और इंटीरियर का काम चल रहा है.

Deepika Padukone Spotted With Ranveer Singh

वायरल हुई इन तस्वीरों में एक तस्वीर ने फैंस का ध्यान अपनी तरफ सबसे ज्यादा खींचा, वो तस्वीर है जिसमें दीपिका पादुकोण बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए दिखाई दे रही है. इस तस्वीर में दीपिका पादुकोण व्हाइट कलर का ढीला ढाला कोऑर्ड सेट पहने हुए दिखाई दे रही हैं. उनके फेस पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ दिखाई दे रहा है. जबकि दीपिका के साथ खड़े रणवीर सिंह टीशर्ट और ब्लैक ट्रैक पैंट पहने हुए कैजुअल लुक में हैंडसम लग रहे हैं.

Deepika Padukone Spotted With Ranveer Singh

इन तस्वीरों में दीपिका और रणवीर मुस्कुराते हुए अपने नए घर में चल रहे कंस्ट्रक्शन का विजिट करते हुए और डिसकस करते हुए दिखाई दे रहे हैं. बाकी की दूसरी फोटोज में कपल अपने घर का सर्वे करते हुए और बालकनी में एक साथ खड़े होकर समय बिताते हुए नजर आए.

Deepika Padukone Spotted With Ranveer Singh

दूसरी प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज की अनाउंसमेंट करने के बाद दीपिका और रणवीर सिंह पहली बार एक साथ स्पॉट हुए. इस गुड न्यूज की अनाउंसमेंट कपल ने एक ज्वाइंट पोस्ट शेयर करके की.

Share this article