- Entertainment
- Shopping
- Quiz
- Relationship & Romance
- Sex Life
- Recipes
- Health & Fitness
- Horoscope
- Beauty
- Others
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा बन गई ह...
Home » देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा बन...
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा बन गई हैं ग्लोबल सुपर पावर, इस इंटरनेशनल मैगज़ीन ने दिया है प्रियंका को ये खिताब (Priyanka Chopra Becomes Global Superpower, This International Magazine Gave This Title To Priyanka)

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ग्लोबल स्टार तो बहुत पहले ही बन गई थीं, अब एक इंटरनेशनल मैगज़ीन ने प्रियंका को ग्लोबल सुपर पावर का खिताब दिया है. देखें प्रियंका की इस नई उपलब्धि की खूबसूरत तस्वीरें.
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी अलग पहचान बनाने वाली देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा को अब एक और नई उपलब्धि मिली है. प्रियंका चोपड़ा को इंटरनेशनल मैगज़ीन वोग ऑस्ट्रेलिया ने अपने जून अंक के कवर पेज पर ख़ास जगह ही है. इस इंटरनेशनल मैगज़ीन ने प्रियंका की खूबसूरत तस्वीर अपने कवर पेज पर छापकर उन्हें ‘ग्लोबल सुपर पावर’ का खिताब दिया है.
प्रियंका ने इस मैगज़ीन के कवर पेज की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है और उनकी इस उपलब्धि के लिए फैन्स उनकी पोस्ट पर कमेंट करके उन्हें बधाइयां दे रहे हैं. इस मैगज़ीन ने प्रियंका चोपड़ा की कवर फोटो पर स्लोगन दिया है, ‘ग्लोबल सुपरपावर प्रियंका चोपड़ा जोनस और भारत के लिए उनकी दलील’. मैगज़ीन की कवर स्टोरी में प्रियंका चोपड़ा के बारे में और क्या जानकारी दी गई है, ये तो मैगज़ीन को पढ़कर ही पता चलेगा, फिलहाल आप देखिए कवर गर्ल प्रियंका चोपड़ा की ये शानदार तस्वीर:
प्रियंका ने इस इंटरनेशनल मैगज़ीन के कवर पेज के साथ ही मैगज़ीन में फीचर की गई उनकी अन्य तस्वीरें भी इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, इन तस्वीरों में प्रियंका बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस नज़र आ रही हैं.
प्रियंका चोपड़ा अपनी बोल्ड तस्वीरों के कारण सोशल मीडिया पर काफी मशहूर हैं. इससे पहले यानी कल प्रियंका ने बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड 2021 की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं. इस अवॉर्ड फंक्शन में प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस के साथ एंट्री की थी. प्रियंका के इस लुक और स्टाइल पर उनके फैन्स फ़िदा हो गए थे और उनकी इन तस्वीरों की जमकर तारीफें भी कर रहे थे.
बता दें कि बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड्स 2021 का आयोजन अमेरिका के लॉस ऐंजिलिस में हुआ. इस अवॉर्ड शो में प्रियंका चोपड़ा ने न्यूड कलर की शाइनिंग थाई-हाई स्लिट ड्रेस पहनी थी और उनका लुक काफी स्टनिंग लग रहा था. प्रियंका के पति निक जोनस ने इस अवॉर्ड शो में ग्रीन कलर का क्लासी जैकेट पहना था और इन दोनों का लुक एक-दूसरे को कॉम्प्लिमेंट कर रहा था.
प्रियंका चोपड़ा की इन बोल्ड तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी हैं. इन तस्वीरों के लिए जहां कुछ लोगों ने प्रियंका की बुराई की, वहीं उनके फैन्स को प्रियंका का लुक बहुत पसंद आया.
आपको प्रियंका की नई उपलब्धि और उनका लुक कैसा लगा हमें कमेंट करके जरूर बताएं.
Photo Courtesy: Instagram (All Photos)