Close

संभावना सेठ के बेबी शॉवर में खुशियों से झूमी पूरी फैमिली, एक्ट्रेस ने शेयर की हसबैंड संग खूबसूरत तस्वीरें, शादी के 10 साल मां बनने वाली है एक्ट्रेस (Sambhavna Seth Family Rejoices At Her Baby Shower Shares Beautiful Pictures With Husband Avinash Dwivedi)

संभावना सेठ और अविनाश द्विवेदी (Sambhavna Seth And Avinash Dwivedi) शादी के 10 साल बाद पैरेंट्स (To Be Parents) बननेवाले हैं. कपल की खुशियां इन दिनों 7वें आसमान पर हैं. हाल ही में संभावना का बेबी शावर (Sambhavna Seth Baby Shower) हुआ है, जिसकी तस्वीरें अब एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं.

Sambhavna Seth With Husband Avinash Dwivedi

टीवी एक्ट्रेस संभावना सेठ और अविनाश द्विवेदी के घर जल्द ही खुशियां दस्तक देने वाली हैं. जल्द ही कपल पैरेंट्स बनने वाले हैं. हाल ही में संभावना सेठ ने सोशल मीडिया पर अपने बेबी शॉवर की खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं. इन स्टनिंग फोटोज में कपल बहुत प्यारे लग रहे हैं. साथ ही बेबी शॉवर के लिए जो डेकोरेशन कराया है, वो भी बहुत खूबसूरत लग रहा है.

Sambhavna Seth With Husband Avinash Dwivedi

जल्द ही मां बनने वाली एक्ट्रेस इन तस्वीरों में बहुत ही प्यारी लग रही हैं. बेबी शॉवर के खास मौके पर संभावना ने रेड एंड पिंक कलर का लहंगा पहना हुआ है. मिनिमल मेकअप के साथ एक्ट्रेस ने अपने बालों को खुला रखा है. संभावना के फेस पर प्रेग्नेंसी का ग्लो साफ दिखा दे रहा है.

Sambhavna Seth With Husband Avinash Dwivedi

दूसरी तरफ एक्ट्रेस के हसबैंड अविनाश द्विवेदी ने मरून व्हाइट कलर के कुर्ते पायजामे में बहुत सिंपल लग रहे हैं. तस्वीरों में कपल का सिंपल और ट्रेडिशनल लुक फैंस का दिल जीत रहा है.

Sambhavna Seth With Husband Avinash Dwivedi

बेबी शॉवर की इन तस्वीरों में कपल अपनी फैमिली मेंबर्स और करीबी दोस्तों के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं.

Sambhavna Seth

फोटोज की इन सीरीज में बेबी शॉवर में शामिल गेस्ट संभावना को गिफ्ट दे हुए दिखाई दे रहे हैं. कपल केक कटिंग करते हुए और ग्रुप फोटोज लेते हुए दिखाई दे रहे हैं.

Sambhavna Seth

कपल के फेस पर पैरेंट्स बनने का सुकून साफ दिखाई दे रहा है. शादी के 10 साल बाद पैरेंट्स बनने की खुशी का अंदाजा उनके फेस पर साफ़ झलक रहा है.

Sambhavna Seth

संभावना सेठ के बेबी शॉवर की स्टनिंग फोटोज पर फैंस अपना प्यार लुटा रहे हैं. कमेंट सेक्शन में कपल को जल्द ही पैरेंट्स बनने की बधाईयां दे रहे हैं.

Share this article