Close

शोएब इब्राहिम के पिता को आया दूसरी बार ब्रेन स्ट्रोक, अपने पिता की सलामती के लिए एक्टर ने की फैंस से अपील, बोले – अगले 24 घंटे नाजुक है (Shoaib Ibrahim Father Suffers Another Brain Stroke, Actor Appeals Fans For Prayers 24 Hours Very Crucial)

टीवी के मोस्ट पॉपुलर एक्टर शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर अपने फैंस को ये अपडेट किया है कि उनके पिता अपने चाहने वालों की दुआओं की जरूरत (Needs Duas For Papa) है। उनके पिता को ब्रेन स्ट्रोक (Brain Stroke) हुआ है. इससे पहले भी साल 2021 में एक्टर के पिता को स्ट्रोक हुआ था और उनके शरीर का आधा भाग पैरालाइज हो गया था.

Shoaib Ibrahim

टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम आजकल मुश्किलों से गुजर रहे हैं. एक तरफ वाइफ़ दीपिका कक्कड़ को तबियत ठीक नहीं है, दूसरी तरफ उनके पिता दोबारा ब्रेन स्ट्रोक आया है. वे अस्पताल में आईसीयू में भर्ती हैं.

Shoaib Ibrahim

जानकारी के लिए बता दें कि शोएब के पिता और 23 मई की सुबह ब्रेन स्ट्रोक आया था. एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी अपने फैंस को दी और उनसे अपने पिता की सलामती की दुआ की अपील की.

Shoaib Ibrahim

शोएब इब्राहिम ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'पापा के लिए आप सभी की दुआओं और प्रार्थनाओं की जरूरत है. पापा को आज सुबह एक बार फिर से स्ट्रोक आया है. उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है. प्लीज उनके लिए प्रार्थना करें. अगले 24 घंटे बहुत नाजुक हैं.

Shoaib Ibrahim

बता दें कि शोएब इब्राहिम के पिता को इस से पहले साल 2021 में ब्रेन स्ट्रोक आया था। एक्टर अक्सर अपने व्लॉग और सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए पिता की हेल्थ के बारे में अपडेट देते रहे हैं.

Share this article