beauty care

ब्राइडल स्किन केयर गाइड: कबसे और कैसे शुरू करें तैयारी, ताकि अपनी शादी में आप लगें सबसे प्यारी! (Wedding Beauty Regimen: Easy Skin Care Routine For All The Brides To Be)

मासूम निगाहों में पलनेवाले सपनों के सच होने की रुत जब आती है, तो लब गुलाब हो जाते हैं और आंखें शराब हो जातीहैं… रुख़सार पर गुलमोहर खिल जाते हैं और ज़ुल्फ़ें रेशम बन जाती हैं… जी हां, शादी के दिन हर दुल्हन दुनिया की सबसेखूबसूरत लड़की लगना चाहती है और इसमें ग़लत भी क्या है, आख़िर ये दिन ज़िंदगी का सबसे ख़ास और अहम दिन जोहोता है. लेकिन इस ख़ास दिन सबसे हसीन लगने के लिए आपकी तैयारी काफ़ी पहले से शुरू हो जानी चाहिए, कबसे और कैसे शुरू हो ये तैयारी इसके लिए हम लाए हैं ब्राइडल स्किन केयर गाइड, जो बेहद आसान है और आपको बताएगी कि कबसे और कैसे स्किन केयर रूटीन की सही शुरुआत की जाए, ताकि शादी के दिन कुछ छूट न जाए और आप लगें सबसे हसीन और परफेक्ट ब्राइड!  कबसे और कैसे शुरू करें तैयारी? सगाई के दिन से ही या फिर शादी के डेट फ़ाइनल होते ही आपको अपनी तैयारी व प्लानिंग की शुरुआत कर लेनीचाहिए… लेकिन ज़रूरी है कि कम से कम शादी से 3 महीने पहले से आप अपनी तैयारी शुरू कर दें और लास्ट मिनट केलिए कुछ भी न रखें. लास्ट मिनट की भागदौड़ बेहद तनावभरी और थका देनेवाली होती है, इसलिए इससे बचें.  स्किन केयर रूटीन फॉलो करें. क्लींज़िंग, टोनिंग, मॉइश्‍चराइज़िंग. थोड़ा एक्सपेरिमेंट करके आप यह जान जाएंगीकि आपको कौन-से ब्यूटी प्रोडक्ट्स आपको सूट करते हैं, क्योंकि यह व़क्त एक्सपेरिमेंट करने का होता है. स़िर्फ फेस ही नहीं, पूरी बॉडी की स्किन का ख़्याल रखें. बाहर जाते समय सन स्क्रीन लगाना न भूलें. सनस्क्रीन सिर्फ़ चेहरे पर ही नहीं, शरीर का जो भाग धूप के संपर्क में आए वहां भी ज़रूर लगाएं.टैनिंग की समस्या है तो डिटैन करवाएं. आप घरेलू उबटन भी ट्राई कर सकती हैं. पिंपल्स की प्रॉब्लम है तो स्किन स्पेशलिस्ट से मिलें और ट्रीटमेंट शुरू करें.स्किन पर स्मूद इफेक्ट के लिए विटामिन सी सीरम यूज़ करें. विटामिन सी सीरम स्किन को रिंकल फ्री रखता है औरस्किन को सॉफ्ट-स्मूद बनाता है. विटामिन सी में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट्स त्वचा को यंग लुक देते हैं. ये स्किन कोसूर्य की हानिकारक किरणों से भी बचाते हैं.टिंटेड मॉइश्‍चराइज़र से आपको कई तरह के फ़ायदे हो सकते हैं. यह त्वचा को नेचुरल ग्लो देता है.नियमित रूप से वर्कआउट शुरू करें. बेहतर होगा कि ट्रेनर की निगरानी में जिम जॉइन करें. इससे आपका फिटनेसलेवल बढ़ेगा. एक्स्ट्रा फैट्स निकल जाएगा. बॉडी शेप में और टोन्ड रहेगी, टॉक्सिन्स भी निकल जाएंगे.योग और प्राणायाम भी शुरू करें जिससे आप स्ट्रेस फ्री और रिलैक्स रहेंगी. साथ ही आपकी स्किन भी ब्रीद करेगीऔर उसको मिलेगा हेल्दी ग्लो.शादी से लगभग 3 महीने पहले हेल्दी डायट शुरू कर दें. अगर आप अनहेल्दी या जंक फूड की शौक़ीन हैं, तो बेहतरहोगा कि अभी अपना डायट प्लान बदलें और हेल्दी ऑप्शन्स ट्राई करें. इससे आपकी सेहत ही नहीं ब्यूटी भी प्रभावित होगी. शादी से 3 महीने पहले नियमित फेशियल कराना शुरू करें. बॉडी बटर्स यूज़ करें, ताकि स्किन मॉइश्‍चराइज़्ड रहे.नाखूनों के लिए डिफरेंट शेप्स व नेल पेंट्स के डिफरेंट शेड्स ट्राई करें. नाखून टूटते हैं तो उनके लिए भी ट्रीटमेंट लें. एंगेजमेंट होते ही वीकली मेनीक्योर-पेडीक्योर शुरू कर दें. ब्यूटी एक्स्पर्ट से सलाह लेकर अपना स्किन केयर रूटीन फ़ाइनल कर लें.तेज़ केमिकलयुक्त सोप्स व फेस वॉश अवॉइड करें. आप बेसन, दूध व हल्दी का पेस्ट यूज़ करना शुरू कर दें.कोहनियों, घुटनों व एड़ियों पर ख़ास ध्यान दें, जिन्हें अक्सर नज़रअंदाज़ किया जाता है. नींबू के रस से इन हिस्सोंकी मसाज करें. इससे वहां का कालापन भी दूर होगा और स्किन हेल्दी बनेगी.मेकअप लुक्स ट्राई करें और फाइनल कर लें कि आपको शादी के लिए परफेक्ट लुक कौन-सा रखना है. मेकअप टेस्ट रन ज़रूरी है, ताकि शादी के दिन कंफ्यूज़न न रहे.अपनी ब्यूटीशियन की सलाह लें और आईब्रोज़ शेप करवाएं और डिसाइड कर लें कि कैसा शेप आपको फाइनल करना है. बहुत ज़्यादा पतला या मोटा नहीं होना चाहिए.टीथ व्हाइटनिंग ट्रीटमेंट लें और दांतों से जुड़ी सभी समस्याओं का सही इलाज कराएं.हेयर स्टाइल व हेयर कट्स फाइनल करें.बालों में हेल्दी ग्लो के लिए हेयर केयर रूटीन फॉलो करें.बालों को शादी से लगभग एक महीना पहले कंडीशन करना शुरू कर दें.खुद को स्ट्रेस फ्री रखना शुरू कर दें और ख़ुश रहें. स्ट्रेस से न स़िर्फ मानसिक थकान होती है, बल्कि स्किन भी डलहोने लगती है, पिंपल्स की समस्या होने लगती है. आप जितना अधिक ख़ुश रहेंगी, आपकी स्किन उतनी ही ग्लोकरेगी.नींद पूरी करें. नींद पूरी न होने से भी पिंपल्स, डार्क सर्कल्स, डल स्किन व हेयर फॉल जैसी समस्या होने लगती है.पूरी नींद के साथ-साथ हेल्दी डायट लें, क्योंकि आप जो खाएंगी वो आपकी स्किन और बालों की हेल्थ पर भी असरकरेगा. कोशिश करें बहुत ज़्यादा उल्टा-सीधा न खाएं, जिससे पेट ख़राब हो. बहुत ज़्यादा घूमने-फिरने से बचें.खुद को इतना न थका लें कि शादी वाले दिन एनर्जी ही न बचे. पानी खूब पियें, ताज़ा फल और लाइट खाना खाएं.होममेड उबटनों का प्रयोग करें, ताकि नेचुरल तरी़के से स्किन हेल्दी व ग्लोइंग बने.अपने पैरों को ख़ूबसूरत बनाने व थकान मिटाने के लिए उन्हें पैंपर करें. एक टब में गर्म दूध लें और उसमें पानी वनमक मिलाएं. पैरों को इसमें डुबोकर रखें. आधे घंटे बाद पानी से धो लें. दूध में लैक्टिक एसिड होता है, जो स्किनको सॉफ्ट व स्मूद बनाता है.शादी के तीन हफ़्ते पहले किसी भी नए प्रोडक्ट या कॉस्मेटिक्स इस्तेमाल करना छोड़ दें. हो सकता है ये आपकीस्किन को सूट न करे और आपको रिएक्शन हो जाए, क्योंकि कोई भी रिएक्शन को नॉर्मल होने में दो हफ़्ते तक लगसकते हैं.शादी से लगभग हफ़्ते या 15 दिन पहले से सोडियम अवॉइड करें. इससे वेट लॉस में फ़र्क़ पड़ेगा और आप हेल्दी वलाइट भी फील करेंगी. बहुत ज़्यादा नमक के प्रयोग से बचें.हेयर कलर या हाइलाइट्स करवाने की सोच रही हैं, तो कम से कम दो हफ़्ते पहले कलरिंग करवा लें, ताकि हेयरकलर को सेट होने का टाइम मिले. हेल्दी बालों और ग्लोइंग स्किन के लिए होम रेमेडीज़ ट्राई करें… नियमित रूप से बालों में ऑइल मसाज करें.ऑलिव ऑयलयुक्त शैपूज़ व कंडीशनर्स बालों के रूखेपन को ख़त्म करते हैं.मैश किया हुआ एवोकैडो बालों में अप्लाई करने से बाल सिल्की स्मूद बनते हैं.बालों में शाइन लाने के लिए राइस मिल्क का इस्तेमाल करें. राइस मिल्क के लिए चावल को पानी के साथ पीस लें. 1 कप राइस मिल्क में 2-3 टेबलस्पून शहद मिलाएं. ये मिश्रण स्काल्प व बालों पर लगाएं. 15-20 मिनट बाद बालधो लें.बालों में दही या मेयोनीज़ अप्लाई करने पर भी वो स्मूद बनते हैं.तेल में नींबू का रस मिलाकर स्काल्प मसाज से डैंड्रफ की समस्या दूर होती है. डल स्किन को हेल्दी ब्राइडल ग्लो देने के लिए आप शहद यूज़ करें. रोज़ाना शहद को चेहरे पर 10 मिनट के लिए लगाएं.आजकल लेट मैरिजेस होने लगी हैं, तो अगर आप 30 की उम्र में दुल्हन बनने जा रही हैं, तो स्किन को टोन करने वयंग लुक देने के लिए एग व्हाइट का पैक यूज़ करें. अंडे के स़फेद भाग में बेसन मिलाकर पेस्ट बनाएं. फेस परअप्लाई करें. सूखने पर धो लें.पपीते के टुकड़े को स्किन पर रब करने से दाग़-धब्बे दूर होते हैं और स्किन ग्लो करती है.पपीता, अंगूर और केला- तीनों के पल्प को मैश करके मिक्स करें. फेस पर अप्लाई करें. 20 मिनट बाद धो लें.एवोकैडो ऑयल को अपना बॉडी मसाज ऑयल बना लें. रात को सोने से पहले मसाज करें. यह स्किन को सॉफ्ट वस्मूद बनाता है. यह स्किन को हील भी करता है. आप इससे क्यूटिकल्स को भी मसाज कर सकती हैं.स्किन को रोज़ी ग्लो देने के लिए गुलाब की पत्तियां का इस्तेमाल करें. अगर आपकी स्किन ऑयली है, तो गुलाब कीपत्तियों को दूध के साथ और अगर ड्राई है, तो मिल्क क्रीम के साथ क्रश करें. यह पैक 20 मिनट तक लगाकर रखें. चेहरा धो लें.नहाने के पानी में दूध मिलाकर नहाएं. चाहें तो गुलाब की पंखुडियां भी मिला सकती हैं.स्ट्रॉबेरीज़ या नींबू को दांतों पर रब करने से दांतों के दाग़ दूर होते हैं और दांतों में हेल्दी व्हाइट शाइन आती है.होंठों पर मलाई से मसाज करें, इससे लिप्स मॉइश्‍चराइज़ होंगे और उनका कालापन भी दूर होगा. क्या करें, क्या न करें? शादी से एक-दो महीने पहले क्रैश डायट से बचें, ये आपकी हेल्थ के लिए ख़राब हो सकता है.शादी से एक हफ़्ते पहले कोई नया स्किन या हेयर प्रोडक्ट यूज़ न करें और हेयर कट व हेयर कलर के साथएक्सपेरिमेंट न करें. हीट ट्रीटमेंट अवॉइड करें.स्प्लिट एंड्स को ट्रिम करवा लें.प्लान बी शादी हमेशा तैयार रखें, जैसे- अगर मेकअप, हेयर स्टाइल या ड्रेस में कोई बदलाव करना हो तो सेकंड लुकभी फ़ाइनल करके रखें.पैनिक न करें. अगर शादी से एक दिन पहले पिम्पल हो गया हो तो उसे ओवर ट्रीट न करें वर्ना वो और लाल होकरउभर जाएगा. आपकी ब्यूटिशियन उसे कंसीलर से छिपा देगी, इसलिए तनाव न लें. ड्रेस से लेकर मेकअप तक का फ़ाइनल ट्रायल एक-दो दिन पहले फिर ले लें. एक्सेसरी से लेकर सभी कुछ तैयार करके एक जगह रख लें और कोई भी काम शादी वाले दिन के लिए न छोड़ें. शादी से एक-दो दिन पहले फेशियल न करवाएं वर्ना स्किन ऑइली लगेगी. इसी तरह से आईब्रो भी एक दिन पहले न कराएं, लेकिन एक दिन पहले चेक ज़रूर कर लें कि कोई एक्स्ट्रा हेयर रहगया हो तो प्लक कर लें.शादी से एक-दो दिन पहले वैक्सिंग से बचें. बेहतर होगा कि एक हफ़्ते पहले वैक्सिंग करवा लें. वैसे आजकल लेज़र हेयर रिमूवल काफ़ी पॉप्युलर है, तो शादी से कुछ महीने पहले आप वो ऑप्शन भी ध्यान में रखसकती हैं. शादी से एक दिन पहले वाले दिन न तो ओवर ईटिंग करें और न ही भूखी रहें. शादी से एक हफ़्ते पहले से ही स्किन पर कुछ  केमिकल युक्त प्रोडक्ट अप्लाई न करें. शादी वाले दिन स्किन पर कुछ न लगाएं. उसे नेचुरल रहने दें. अगर इतनी तैयारी के बाद भी शादी के दिन कुछ कम-ज़्यादा हो जाता है तो स्ट्रेस न लेकर स्माइल करें, क्योंकिआपकी मुस्कान आपको बनाएगी सबसे खूबसूरत दुल्हन, आपकी ख़ुशी से स्किन पर जो ग्लो आएगा वो किसी ब्यूटी प्रोडक्ट, मेकअप या उबटन से नहीं आएगा. पिंकी शर्मा 

December 6, 2021

20 बेस्ट फेस पैक्स, जो आपकी स्किन को देंगे इंस्टेंट ग्लो, फेयरनेस, फ्रेशनेस और यंग लुक! (20 Best Face Packs For Instant Glow, Fairness, Freshness & Younger Look)

स्किन को हेल्दी और यंग लुक देना है तो ज़रूर ट्राई करें ये ब्यूटी फेस पैक्स… -    आधा टीस्पून बेकिंग सोडा में एक टीस्पून शहद और एक बूंद लैवेंडर एसेंशियल ऑयल मिलाकर चेहरे पर लगाएं. दस मिनट बाद चेहरा धो लें.…

July 20, 2021

शाइनी बाल और ग्लोइंग स्किन के लिए 20 बेस्ट होममेड मास्क और ईज़ी रेसिपीज़! (20 Best Homemade Masks & Easy Recipes For Shiny Hair And Glowing Skin)

हेल्दी और ख़ूबसूरत बाल तो हम सभी चाहते हैं लेकिन बदलते मौसम और लाइफ़स्टाइल कारणों की वजह से ऐसा हो…

June 3, 2021

हेल्दी, शाइनी और मज़बूत बालों के लिए ट्राई करें ये 25+ ईज़ी हेयर रेसिपीज़ और मास्क! (25+ Easy Hair Mask & Recipes For Damaged Hair)

बाल खूबसूरत तभी लगते हैं जब वो हेल्दी होते हैं... यहां हम हेल्दी, शाइनी और मज़बूत बालों के लिए हेयर…

May 2, 2021

ड्राई और ऑयली स्किन के लिए 30+ बेस्ट ब्यूटी टिप्स, अपनी स्किन को पहचानें और उसी के अनुसार करें उसकी देखभाल! (30+ Best Beauty & Skin Care Tips For Dry And Oily Skin)

हेल्दी, जवां त्वचा के लिए स़िर्फ ऊपरी देखभाल ही नहीं, इंटरनल केयर भी ज़रूरी है. आप जो खाएंगे, वही आपकी…

February 11, 2021

सीखें ब्यूटी रूटीन के 5 नियम (5 Basic Skincare Rules Everyone Should Know)

यह सच है कि हम सभी ख़ूबसूरत नज़र आना चाहते हैं, लेकिन ब्यूटी से जुड़ी छोटी-छोटी बातों को हम नज़रअंदाज़…

August 16, 2019

सर्दियों में फटे होंठों को मुलायम बनाने के 5 आसान घरेलू उपाय (5 Best Home Remedies To Get Rid Of Chapped Lips In Winter)

सर्दियों में फटे होंठों को मुलायम बनाने के 5 आसान घरेलू उपाय आपके बहुत काम आ सकते हैं. ये आसान…

November 17, 2018

5 चीज़ें स्किन को रखती हैं हेल्दी (Skin Care: 5 Beauty Tips For Healthy Skin)

5 चीज़ें स्किन को रखती हैं हेल्दी और आपको अगर इन 5 चीज़ों के बारे में पता हो, तो आप…

September 19, 2018

ब्यूटी केयर: 9 होममेड एस्ट्रिंजेंट लोशन से पाएं निखरी रंगत (Beauty Care: 9 Natural Homemade Astringent For Glowing Skin)

एस्ट्रिंजेंट में अनेक एंटीसेप्टिक गुण होते हैं, जो त्वचा को न केवल हेल्दी, शाइनी और स्मूद बनाते हैं, बल्कि कील-मुंहासों…

May 21, 2017

स्किन केयर: क्यों खो जाती है चेहरे की ख़ूबसूरती? (Beauty Care: Has Your Skin Lost Its Glow?)

ख़ूबसूरती की पहली ज़रूरत है स्वस्थ-निखरी त्वचा, लेकिन ऐसी त्वचा पाने के लिए आपको त्वचा की ख़ास देखभाल करनी होगी,…

May 18, 2017

ब्यूटी प्रॉब्लम्स: पिग्मेंटेशन से बचने के 10 आसान उपाय (10 Best And Easy Tips To Remove Skin Pigmentation)

मैं 30 वर्षीय वर्किंग वुमन हूं. मैं पिग्मेंटेशन की समस्या से बेहद परेशान हूं. कृपया, मुझे बताएं कि पिग्मेंटेशन क्यों…

April 16, 2017

10 ट्रैवल ब्यूटी टिप्स: ट्रैवलिंग के दौरान कैसे रखें स्किन का ख़्याल (10 Travel Beauty Tips: How To Take Care Of Your Skin While Traveling)

ट्रैवलिंग के दौरान धूल, मिट्टी, धूप और प्रदूषण के संपर्क में आते ही त्वचा रूखी, सांवली और बेजान नज़र आती…

March 26, 2017
© Merisaheli