interior

आपके घर को बना देंगे पावर हाउस ये सुपर इफ़ेक्टिव वास्तु और फ़ेंगशुई टिप्स (Super Effective Vastu And Feng Shui Tips For Your Home)

घर महज़ चार दीवारों से नहीं बनता, बल्कि रिश्तों की ख़ुशबू, ख़ुशहाली, स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि ही ईंट-पत्थर से बने ढांचे को घर का स्वरूप देते हैं. ऐसे में बहुत ज़रूरी है कि घर में सुख-शांति बने रहे और यह तभी संभव होगा जब घर में नकारात्मक ऊर्जा न रहे और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहे. इसके लिए आप वास्तु और फ़ेंगशुई के कुछ बेहद आसान टिप्स फ़ॉलो कर सकते हैं को आपके घर की बना देंगे पावर हाउस.  वास्तु टिप्स  सबसे पहले किसी भी घर में सकारात्मक यानी पॉज़िटिव एनर्जी के लिए ज़रूरी है घर का क्लीन रहना. घर को हमेशा साफ़-सुथरा और व्यवस्थित रखें.  घर में कबाड़ इकट्ठा न होने दें. इससे नेगेटिव एनर्जी जन्म लेती है.  घर में टूटे-फूटे बर्तन, सामान, दरारें पड़ी चीजें, बंद घड़ी, ज़ंग लगी चीजें न रखें.  घर की दीवारें सीलनभरी या उनमें दरारें न हों, अगर हों तो उनको ठीक कराएं. घर के दरवाज़े व अलमारी के दरवाज़े आवाज़ करनेवाले नहीं होने चाहिएं. घर की नलों से पानी टपकता न रहे. ये तमाम चीजें नकारात्मक ऊर्जा का स्रोत होती हैं. इसी तरह घर में कबाड़, फटे कपड़े, ज़ंग लगे ताले न रखें. साथ ही दरवाज़े पर भी लटकता हुआ ताला न रखें. इन सबसे दरिद्रताआती है. सूखे हुए फूल भी घर में न रखें. घर के आसपास हरियाली बनाए रखें. घर में जाले न लगने दें. यदि जाले हों तो समय-समय पर साफ़ करते रहें, वरना आर्थिक हानि व क़र्ज़ होने की आशंका बनी रहतीहै. बाथरूम व टॉयलेट के दरवाज़े हमेशा बंद करके रखें क्योंकि वास्तु के नियमों के अनुसार वहां से नेगेटिव एनर्जी आकार वास्तु दोषउत्पन्न कर सकती है, जिससे धन हानि हो सकती है. कभी भी बिस्तर पर बेठकर खाना नहीं खाना चाहिए. इसी तरह से जूते पहनकर भी भोजन करना वर्जित है. अक्सर लोगों की आदत होती है कि भोजन करने के बाद उसी थाली में हाथ धो लेते हैं, लेकिन इससे बरकत नहीं होती. बचे हुए भोजन को कभी भी कूड़ेदान में न फेंकें. इसी तरह खाने की थाली जीनी देना भी ग़लत है. अन्न का अनादर करने सेदरिद्रता आती है. घर में लक्ष्मी का वास रहे इसके लिए शाम को घर की दहलीज़ पर दीपक ज़लाएं.  घर के मुख्य द्वार पर जूते-चप्पल और डस्टबिन न रखें. …

May 12, 2023

विंडो ड्रेसिंग: परदों से कैसे करें अपने ड्रीम होम का मेकओवर? (Window Dressing: Curtain Ideas For Home Makeover)

नए सिरे से घर सजाने या घर का लुक बदलने के लिए परदे बेस्ट ऑप्शन हैं. ख़ूबसूरत और ट्रेंडी परदों…

August 7, 2022

होम डेकोर करते समय बचें इन 9 ब्लंडर्स से (9 Home Décor Blunders You Should Always Avoid)

अपने ड्रीम होम को बहुत ख़ूबसूरत बनाने के चक्कर में कई बार आप ऐसी ग़लतियां कर जाती हैं जो आपके…

July 17, 2022

बेस्ट वॉल डेकोर आइडियाज: दीवारों को जब सजाना हो… (Best Wall Decor Ideas to Refresh Your Space)

आकर्षक दीवारें (Best Wall Decor Ideas) घर की ख़ूबसूरती में चार चांद लगता देती हैं. अपने आशियाने को नए अंदाज़…

July 4, 2022

होम डेकोर आइडियाज: घर को स्पेशियस बनाने के 20 स्मार्ट तरीके (Home Decor: 20 Smart Ways To Make Your Home Look More Spacious)

कौन-सी चीज़ घर के किस हिस्से में रखनी चाहिए ये सोचे बिना हम जहां जगह दिखती है वहीं सामान का…

June 13, 2022

होम केयर: खुद को ही नहीं, अपने घर को भी रखें हेल्दी और क्लीन, अपनाएं ये ईज़ी टिप्स (Home Care: Easy Tips To Keep Your House Healthy And Clean)

हमारी हेल्थ और सुरक्षा तभी सही रहेगी जब हमारा घर भी सुरक्षित और कीटाणु मुक्त होगा. यहां हम होम हाइजीन के वो आसान टिप्स बता रहेहैं, जिन्हें अपनाकर आप भी अपने घर को सेहतमंद और खुद को हेल्दीव सुरक्षित रख सकते हैं. हालाँकि ये टिप्स हम सभी जानते हैं लेकिन इनकी तरफ़ ध्यान कम ही जाता है, पर ये बेहद ज़रूरीहै ताकि घर भी हेल्दी रहे और साफ़ व सुंदर भी! घर के मेन डोर से ही हाइजीन की शुरुआत क्यों न करें.घर के बाहर ओपन शू रैक न रखें, बेहतर होगा पैक्ड शू रैक यूज़ करें. बाहर अच्छी क्वालिटी का डोर मैट ज़रूर रखें, लेकिन उसे नियमित साफ़ भी करते रहें. अक्सर लोग बाहर रखे डोरमैट की सफ़ाई को नज़रंदाज़ ही कर देते हैं, जिसके ज़रिए घर में कई कीटाणु व गंदगी आ सकती है.इसी तरह आपकी डोरबेल को भी न जाने कितने लोग छूते होंगे इसलिए उसे भी नियमित रूप से सैनिटाइज़ करें.घर में डस्टिंग रोज़ करें और दरवाज़े को भी एंटीबैक्टीरियल स्प्रे से क्लीन करें. घर में कुछ ऐसी जगहें और कोने होते हैं जिनकी तरफ़ ध्यान कम ही जाता है, वहां मकड़ी के जाले, मच्छर, कॉक्रोचको अपना घर बनाते देर नहीं लगती, इसलिए उन कोनों को, साथ ही सीलिंग व दीवारों को साफ़ रखें.फर्नीचर के पीछे और नीचे भी काफ़ी कचरा जमा हो जाता है इसलिए ज़रूरी है कि उन्हेंहटाकर वहाँ की सफ़ाई कीजाए.किचन सिंक की सफ़ाई पर ख़ासतौर से ध्यान दें. वहां खाना व पानी जमा न होने दें. काम हो जाने पर उसे क्लीन वसूखा कर दें.जूठे बर्तन रातभर कभी न छोड़ें. बेहतर यही होगा कि उनको साफ़ कर दें. एसी व पंखों की सफ़ाई के साथ-साथ अलमारी ब ऊंचे फ़र्नीचर की छत की भी सफ़ाई करें क्योंकि वहां धूल जमजाती है.सोफ़ा कवर, बेडशीट्स और तकिया कवर भी हर 4-5 दिन में नियमित रूप से धोएंक्योंकि उनमें भी कीटाणु पनप कर आपको बीमार कर सकते हैं.बेहतर होगा कि इन सबको वैक्यूम क्लीनर से साफ़ करें.यदि वैक्यूम क्लीनर नहीं हैं रोज़ तो झाड़-पोंछकर बिछाएं.घर के और हर रूम के वेंटीलेशन का ध्यान रखें.सूरज की रोशनी व ताज़ा हवा आ सके, इस बात का ध्यान रखें. घर की खिड़कियां खुली रखें. सूरज की रोशनी से भी कीटाणु मरते हैं, इसलिए वो बेहद ज़रूरी है. किचन में एग्ज़ॉस्ट फैन ज़रूर होना चाहिए. हेल्दी कुकिंग के लिए सही वेंटिलेशन ज़रूरी है.गद्दों को और तकियों को समय-समय पर धूप दिखाएं. इससे वो हेल्दी और क्लीन बने रहेंगे और बदबू भी नहींपनपेगी.किसी भी रूम में या घर की बालकनी में भी बहुत सारा सामान एक जगह डम्प करके न रखें.सामान और कमरा जितना व्यवस्थित होगा उन्हें साफ़ करना उतना ही आसान होगा.खिड़कियों के आसपास भी मकड़ी के जाले बन जाते हैं इसलिए वहां की साफ़-सफ़ाई को नज़र अंदाज़ न करें.शूरैक की सफ़ाई को अक्सर ही हम नज़रअंदाज़ करते हैं या वहां की सफ़ाई को भूल जाते हैं, लेकिन वहां काफ़ीमात्रा में कीटाणु पनपते हैं. बेहतर होगा कि जूते चप्पलों को उसमें सिर्फ़ डम्प न कर दें, बीच-बीच में उनकोनिकालकर साफ़ करें.दरवाज़ों में या किसी भी चीज़ पर ज़ंग लगा हो तो उसके उपाय करें क्योंकि यह ख़तरनाक हो सकता है.अगर घर में किसी भी दीवार में या छत पर सीलन है तो इसे फ़ौरन ठीक करवाएं, क्योंकि इससे सांस की बीमारी हो सकती है और जिनको दमा या अन्य सांस संबंधी परेशानी है, वो सीलन की वजहसे बढ़ सकती है.घर के परदों को भी नियमित रूप से धोएं और कृपया करके उनको तौलिए के तौर पर इस्तेमाल न करें, क्योंकि अक्सर लोग अपने गीले हाथ परदों से पोंछ लेते हैं.किचन नैपकिन भी साफ़ रखें और समय-समय पर बदलते रहें. अपना तौलिया भी क्लीन रखना बेहद ज़रूरी है और उससे भी ज़रूरी है सब अपना अलग-अलग तौलिया इस्तेमालकरें. एक ही तौलिया स्किन संबंधी बीमारी दे सकता है.खाना बनाने से पहले साबुन से हाथ ज़रूर धोएं. इसी तरह सुबह इस्तेमाल से पहले बर्तनों को भी साफ़ करके यूज़करें क्योंकि रात को कॉक्रोच, मकड़ी, चींटी वगैरह उन पर बीमारी पैदा करनेवाले बैक्टीरिया व कीटाणु छोड़ सकतेहैं.कटिंग बोर्ड को भी साफ़ रखें.अगर आप नॉन वेज खाते हैं, तो बेहतर होगा उसके लिए अलग बर्तन व कटिंग बोर्ड रखें, क्योंकि ये हाइजीन के लिएतो ज़रूरी है ही, लेकिन अगर कोई मेहमान नॉन वेज नहीं खाते तो उन्हें भी संतुष्टि रहेगी.सब्ज़ियां व फल धोकर ही इस्तेमाल करें.घर में बर्तन या बाल्टी में पानी भरकर न रखें, क्योंकि इस जमा पानी में मछर-मक्खी पनपकर कई बीमारी दे सकते हैं.फ्रिज की भी नियमित सफ़ाई करें. फ्रिज में सामना रखकर अक्सर लोग भूल भी जाते हैं, इसलिए बहुत ज़्यादा ठूंसकर सामान न भरें.प्लास्टिक की बोतलों को लंबे समय तक इस्तेमाल न करें, ये सेहत के लिए काफ़ी नुक़सानदायक हो सकता है. इसी तरह घर में भी प्लास्टिक कंटेनर को लंबे समय तक यूज़ न करें. बेहतर होगा स्टील या कांच के बर्तन यूज़ करें.बाल्टी और मग भी प्लास्टिक के होते हैं, इसलिए उन्हें भी नियमित रूप से बदलते रहें. साथ ही इनकी सफ़ाई का भीध्यान रखें.अपना टूथब्रश भी समय-समय पर बदलना न भूलें.वॉश बेसिन, बाथरूम,टॉयलेट और टूथब्रश एरिया को साफ़ रखें क्योंकि अक्सर लोग इन जगहों  की सफ़ाई परज़्यादा ध्यान नहीं देते, जबकि सबसे ज़्यादा कीटाणु यहीं पर हो सकते हैं.बेहतर होगा कि नहाने के बाद बाथरूम को सूखा कर दें.बाल्टी और मग प्लास्टिक के होते हैं उन्हें नियमित रूप से बदलते रहें और उन्हें साफ़ भी करते रहें. बेसिन में फिनाइल की गोलियां डालकर रखें.बाथरूम और टॉयलेट को सिर्फ़ साबुन-पानी से धोकर चमकाना ही ज़रूरी नहीं, इनकोडिसइंफ़ेक्ट करना भी बेहद ज़रूरी. इनके लिए डिसइंफ़ेक्टेंट मिलते हैं, उन्हें ज़रूर घर में रखें.इसी तरह फ़्लोर क्लीनर भी घर में रखें और आप चाहें तो घर पर ही फ़्लोर क्लीनर बना सकते हैं, ये बेहद आसान हैऔर अगर आप चाहें तो इन क्लीनर्स में अपनी पसंद का एसेंशियल ऑयल भी मिला सकते हैंआधा कप ब्लीच पानी में मिलाकर डिसइंफेक्टेंट तैयार किया जा सकता है.गर्म पानी में विनेगर मिलाकर भी क्लीनर तैयार किया जा सकता है. पोछा लगाते वक़्त बाल्टी के पानी में एक दो चम्मच नमक मिला लें. यह भी क्लीनर का काम करता है.गर्म पानी में बेकिंग सोडा और विनेगर मिला लें, चाहें तो लिक्विड डिश सोप भी मिला लें.एक लीटर पानी में कपूर की गोलियांडालें, उसमें ३-४ चम्मच नमक और एक चम्मच विनेगर मिला लें. इसको स्टोरकर लें. जब भी इस्तेमाल करना हो एक ढक्कन क्लीनर को बाल्टी के पानी में मिला लें.गर्म पानी में ओलिव ऑयल और नींबू का रस मिलाकर भी क्लीनर बनाया जा सकता है.नींबू का रस और विनेगर को भी पानी में मिक्स करके क्लीनर बनाया जा सकता है. बिट्टू शर्मा  यह भी पढ़ें: 40+ Amazing होम क्लीनिंग टिप्स, जो चमकाएंगे आपके घर का…

October 8, 2021

25+ इनोवेटिव वॉलपेपर डिज़ाइन आइडियाज़… यूं सजाएं अपने घर की दीवारें! (Interior Wall Decor: 25+ Unique & Innovative Wallpaper Design Ideas)

घर की रौनक में घर की दिवारों का भी बड़ा हाथ होता है, आपके घर की दीवारें अगर डल और…

March 5, 2021

बाथरूम डेकॉर के 25 स्मार्ट आइडियाज़ से दें अपने बाथरूम को स्टाइलिश लुक! (25 Stylish Bathroom Decorating Ideas)

अपने बाथरूम को भी स्टाइलिश बनाना चाहते हैं ना आप? और चाहें भी क्यों ना आख़िर ये आपके और हमारे…

February 12, 2021

20+ किड्स रूम डेकोर आइडियाज़, बच्चों के कमरे को यूं सजाएं कि उनका बचपन ख़ुशियों से महक जाए! (20+ Kids Room Decoration Ideas)

बचपन के वो मासूम पल जिन्हें हम अपनी यादों में हमेशा के लिए क़ैद कर लेना चाहते हैं. बच्चों का…

January 8, 2021

सेहत की ख़ुशबू,स्वाद की महक: 25+ स्मार्ट किचन डेकोर आइडियाज़ (25+ Smart Kitchen Decor Ideas)

रसोईघर यानी किचन ऐसी जगह जहां स्वाद होता है, ख़ुशबू होती है और सेहत का ख़ज़ाना छिपा होता है. ऐसे…

September 3, 2020

यूं करें मेहमान नवाज़ी… 25+ आकर्षक लिविंग रूम डेकोर आइडियाज़! (25+ Best Living Room Decoration Ideas)

घर का मुख्य कमरा होता है लिविंग रूम क्योंकि सबसे पहले लोग इसे ही देखते हैं. कोई मेहमान आ जाए…

August 31, 2020

होम डेकोर: 55+ इनोवेटिव बेडरूम आइडियाज़, यूं सजाएं अपने सपनों का जहां! (55+ Innovative Bedroom Decorating Ideas)

बेडरूम ऐसी प्राइवेट जगह होती है, जहां हम रिलैक्स करते हैं. सुकून के पल अपनों के साथ बिताते हैं. ज़ाहिर…

August 25, 2020
© Merisaheli