makeup

डेली ब्यूटी डोज़: अब हर दिन लगें खूबसूरत (Daily Beauty Dose: Easy Tips To Look Chic And Beautiful Everyday)

खूबसूरत तो हम सभी दिखना चाहते हैं और जब भी कोई त्योहार या बड़ा मौक़ा आता है तो हम कोशिश करते हैं कि अपनी ब्यूटी काख़ास ख़याल रखें. शादी के मौक़े पर भी हम अलग ही तैयारी करते हैं, लेकिन सवाल ये है कि सिर्फ़ विशेष मौक़ों पर ही क्यों, हर दिनखूबसूरत क्यों न लगें? है न ग्रेट आइडिया?  यहां हम आपको बताएंगे डेली ब्यूटी डोज़ के बारे में जो आपको बनाएंगे हर दिन ब्यूटीफुल… स्किन को और खुद को करें पैम्पर फेशियल, स्किन केयर और हेयर केयर रूटीन डेवलप करें, जिसमें सीटीएम आता है- क्लेंज़िंग, टोनिंग और मॉइश्चराइज़िंग.स्किन को नियमित रूप से क्लींज़ करें. नेचुरल क्लेंज़र यूज़ करें. बेहतर होगा कि कच्चे दूध में थोड़ा-सा नमक डालकर कॉटनबॉल से फेस और नेक क्लीन करें.नहाने के पानी में थोड़ा दूध या गुलाब जल मिला सकती हैं या आधा नींबू कट करके डालें. ध्यान रहे नहाने का पानी बहुत ज़्यादा गर्म न हो, वरना स्किन ड्राई लगेगी. नहाने के लिए साबुन की बजाय बेसन, दही और हल्दी का पेस्ट यूज़ कर सकती हैं. नहाने के फ़ौरन बाद जब स्किन हल्की गीली हो तो मॉइश्चराइज़र अप्लाई करें.इससे नमी लॉक हो जाएगी. हफ़्ते में एक बार नियमित रूप से स्किन को एक्सफोलिएट करें, ताकि डेड स्किन निकल जाए. इसी तरह महीने में एक बार स्पा या फेशियल कराएं.सन स्क्रीन ज़रूर अप्लाई करें चाहे मौसम जो भी हो. इन सबके बीच आपको अपनी स्किन टाइप भी पता होनी चाहिए. अगर आपकी स्किन बेहद ड्राई है तो आप ऑयल या हेवी क्रीमबेस्ड लोशन या क्रीम्स यूज़ करें.अगर आपको एक्ने या पिम्पल की समस्या है तो आप हायलूरोनिक एसिड युक्त सिरम्स यूज़ करें. इसी तरह बॉडी स्किन  की भी केयर करें. फटी एड़ियां, कोहनी और घुटनों की रफ़, ड्राई व ब्लैक स्किन और फटे होंठों को ट्रीट करें. पेट्रोलियम जेली अप्लाई करें. नींबू को रगड़ें, लिप्स को भी स्क्रब करें और मलाई, देसी घी या लिप बाम लगाएं. खाने के सोड़ा में थोड़ा पानी मिक्स करके घुटनों व कोहनियों को स्क्रब करें. आप घुटने व कोहनियों पर सोने से पहले नारियल तेल से नियमित मसाज करें. ये नेचुरल मॉइश्चराइज़र है और इससे कालापनभी दूर होता है. फटी एड़िययां आपको हंसी का पात्र बना सकती हैं. पता चला आपका चेहरा तो खूब चमक रहा है लेकिन बात जब पैरों की आईतो शर्मिंदगी उठानी पड़ी. फटी एड़ियों के लिए- गुनगुने पानी में कुछ समय तक पैरों को डुबोकर रखें फिर स्क्रबर या पमिस स्टोन से हल्के-हल्के रगड़ें.नहाने के बाद पैरों और एड़ियों को भी मॉइश्चराइज़र करें. चाहें तो पेट्रोलियम जेली लगाएं. अगर पैरों की स्किन टैन से ब्लैक हो है तो एलोवीरा जेल अप्लाई करें.नेल्स को नज़रअंदाज़ न करें. उनको क्लीन रखें. नियमित रूप से ट्रिम करें. बहुत ज़्यादा व सस्ता नेल पेंट लगाने से बचें, इससे नेल्स पीले पड़ जाते हैं.उनमें अगर नेचुरल चमक लानी है तो नींबू को काटकर हल्के हाथों से नाखूनों पर रगड़ें. नाखूनों को नियमित रूप से मॉइश्‍चराइज़ करें. रोज़ रात को जब सारे काम ख़त्म हो जाएं तो सोने से पहले नाखूनों व उंगलियों परभी मॉइश्‍चराइज़र लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें. इससे  ब्लड सर्कूलेशन बढ़ेगा. नेल्स सॉफ़्ट होंगे और आसपास की स्किनभी हेल्दी बनेगी.क्यूटिकल क्रीम लगाएं. आप क्यूटिकल ऑयल भी यूज़ कर सकती हैं. विटामिन ई युक्त क्यूटिकल ऑयल या क्रीम से मसाज करें.नाखूनों को हेल्दी व स्ट्रॉन्ग बनाने के लिए नारियल या अरंडी के तेल से मालिश करें. इसी तरह बालों की हेल्थ पर भी ध्यान दें. नियमित रूप से हेयर ऑयल लगाएं. नारियल या बादाम तेल से मसाज करें. हफ़्ते में एक बार गुनगुने तेल से बालों की जड़ों में मालिश करें और माइल्ड शैम्पू से धो लें. कंडिशनर यूज़ करें. बालों को नियमित ट्रिम करवाएं. अगर डैंड्रफ या बालों का टूटना-झड़ना जैसी प्रॉब्लम है तो उनको नज़रअंदाज़ न करें.  सेल्फ ग्रूमिंग भी है ज़रूरी, ग्रूमिंग पर ध्यान दें… रोज़ ब्यूटीफुल दिखना है तो बिखरा-बिखरा रहने से बचें. ग्रूम्ड रहें. नियमित रूप से वैक्सिंग, आईब्रोज़ करवाएं. ओरल व डेंटल हाईजीन पर ध्यान दें. अगर सांस से दुर्गंध आती हो तो पेट साफ़ रखें. दांतों को साफ़ रखें. दिन में दो बार ब्रश करें. कोई डेंटल प्रॉब्लम हो तो उसका इलाज करवाएं.अपने चेहरे पर एक प्यारी सी स्माइल हमेशा बनाकर रखें. अच्छी तरह ड्रेस अप रहें. कपड़ों को अगर प्रेस की ज़रूरत है तो आलस न करें. वेल ड्रेस्ड रहेंगी तो आपमें एक अलग ही कॉन्फ़िडेन्स आएगा, जो आपको खूबसूरत बनाएगा और खूबसूरत होने का एहसास भीजगाए रखेगा. अपनी पर्सनैलिटी और स्किन टोन को ध्यान में रखते हुए आउटफ़िट सिलेक्ट करें. एक्सेसरीज़ आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देती हैं. उनको अवॉइड न करें. मेकअप अच्छे ब्रांड का यूज़ करें, लेकिन बहुत ज़्यादा मेकअप करने से बचें. कोशिश करें कि दिन के वक्त या ऑफ़िस में नेचुरल लुक में ही आप ब्यूटीफुल लगें. फ़ुटवेयर भी अच्छा हो, लेकिन आउटफ़िट व शू सिलेक्शन में हमेशा कम्फ़र्ट का ध्यान भी ज़रूर रखें. आपके लुक में ये बहुतमहत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. 

January 27, 2023

विंटर सीजन में दिखना है हॉट तो जरूर करें ट्राई करें ये 40+ मेकअप और फैशन ट्रेंड्स (40+ Biggest Winter Makeup Trends And Fashion Ideas To Look Glamorous And Hot)

वक़्त के साथ चलना चाहती हैं… ख़ूबसूरत और स्टाइलिश नज़र आना चाहती हैं, तो इसके लिए आपको थोड़ी एक्स्ट्रा तैयारी…

December 5, 2021

मॉनसून मेकअप टिप्स: बरसात में मेकअप को ऐसे बनाएं लॉन्ग लास्टिंग (Monsoon Makeup Tips: 10 Expert Tips To Make Your Makeup Last Longer During Monsoon Season)

मॉनसून में मेकअप को लॉन्ग लास्टिंग बनाने के लिए आपको मेकअप प्रॉडक्ट्स का चुनाव बहुत सोच-समझकर करना होगा. हम आपको…

June 25, 2021

4 न्यू मेकअप लुक हर स्टाइलिश महिला को ट्राई करने चाहिए (4 New Makeup Looks Every Woman Should Try)

स्टाइलिश दिखना सबको अच्छा लगता है, लेकिन इसके लिए आपको थोड़ी मेहनत करनी होगी. गॉर्जियस नज़र आने के लिए ट्राई…

February 9, 2021

ब्राइडल मेकअप ट्यूटोरियल: संगीत-हल्दी फंक्शन के लिए ऐसे करें ब्राइडल मेकअप (Bridal Makeup (Sangeet-Haldi) Makeup Tutorial)

ब्राइडल मेकअप करना सीखने के लिए ये मेकअप ट्यूटोरियल आपके बहुत काम आएगा. दुल्हन के संगीत या हल्दी फंकशन में…

December 8, 2020

क्या होती है ब्यूटी हाइजीन, कैसे करें मेंटेन? (Do You Maintain Beauty Hygiene?)

ख़्वाब सी हो तुम, गुलों के शबाब सी हो तुम, महकता चंदन बदन तुम्हारा, संगमरमर सा है ये तन तुम्हारा... मखमली लब, रेशमी काया, ये बेपनाह हुस्न कहां से पाया... फ़रिश्तों की निगाहें भी तुम पर ही आ कर ठहर जाती हैं, बला की येख़ूबसूरती तुम्हारी इतना क़हर ढाती है... जी हां, इस तरह के हुस्न की ख्वाहिश भला कौन नहीं करता लेकिन सिर्फ़ ख्वाहिश करने से क्या होता है, थोड़ी मेहनत भीकरनी तो ज़रूरी है... ख़ूबसूरती की पहली शर्त ही होती है हाइजीन. अब आप सोचेंगे कि बहला ब्यूटी में ये हाइजीन कीबात कहां से आ गई. चाहे स्किन हो, हेयर हो, लिप्स हों या आंखें अगर हाइजीन का ख़याल ना रखा जाए तो इन सबकीब्यूटी बरक़रार नहीं रहेगी.  अगर ब्यूटी हाइजीन का ख़याल ना रखा जाए तो कभी स्किन इंफ़ेक्शन, कभी आंखों में समस्या, कभी बालों का झड़ना, इंचिंग या नाख़ून या होंठों की समस्या हो सकती है.  यही नहीं आपको इसकी वजह से अंदरूनी समस्या व बीमारी भी जो सकती है, जैसे पेट की परेशानी या किसी तरह काअन्य कोई इंफ़ेक्शन हो सकता है. शरीर बीमार पड़ेगा तो आपकी ब्यूटी कैसी हेल्दी रहेगी भला. आइए जानते हैं क्या होती है ब्यूटी हाइजीन और कैसे बनाए रखें इसे. ब्यूटी हाइजीन का अर्थ है अपनी त्वचा, बाल, आंखें, नाखून या ब्यूटी से जुड़ा कोई भी भाग उसे साफ़ सुथरा और इंफ़ेक्शनरहित रखना. साथ ही साथ ब्यूटी प्रोडक्ट्स और मेकअप टूल्स को भी क्लीन और हाइजीनिक रखना. कैसे बनाए रखें ब्यूटी हाइजीन? अपनी स्किन के सीधे संपर्क में आने वाली चीज़ों को क्लीन और डिसइंफ़ेक्ट करें.बार बार हाथों से चेहरे को ना छुएं.हाथों को नियमित रूप से सोप से क्लीन करते रहें.फेस नैपकिन को रियूज़ करने से बचें. बेहतर होगा उन्हें क्लीन करके ही इस्तेमाल में लाएं.पिंपल्स को ना तो बार बार छुएं और ना ही उन्हें नोचें या फोड़ें.अपने नाख़ूनों को भी क्लीन रखें क्योंकि उनमें काफ़ी कीटाणु पनप सकते हैं. बेहतर होगा नाख़ून छोटे रखें, लम्बेनाख़ूनों में मैल और गंदगी जमा होने के चांसेज़ हैं, जिनसे इंफ़ेक्शन होने का ख़तरा बना रहता है. अगर नाख़ून लंबेरखने हों तो उन्हें पूरी तरह साफ़ राखें.बालों में बहुत ज़्यादा स्टाइलिंग प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से बचें. बालों में पसीना हो तो उन्हें सुखा लें और लूज़बांधें. पसीने से ना सिर्फ़ बालों में बदबू हो जाती है बल्कि स्काल्प में इंफ़ेक्शन और रूसी जैसी समस्याएँ भी हो जाती हैं.बालों की हेल्थ के लिए स्काल्प का हेल्दी और हाइजीनिक होना बेहद ज़रूरी है.अगर स्काल्प में खुजली या इंचिंग जैसी समस्या हो तो उसका ट्रीटमेंट ज़रूरी है. मेकअप में डूज़ और डोंट्स! अपना मेकअप किसी से भी शेयर करने से बचें.बेहतर होगा लिपस्टिक हमेशा ब्रश से ही अप्लाई करें, ज़्यादातर लोग उँगली या फिर सीधे लिपस्टिक को ही लिप्सपर लगाते हैं लेकिन इससे बैक्टीरियाज़ के पनपने का ख़तरा अधिक होता है. लिप ब्रश से लेकर तमाम मेकअप टूल्स को नियमित रूप से क्लीन और डिसइंफ़ेक्ट करें.काजल से लेकर आईलाइनर तक शेयर ना करें.अपना कोंब क्लीन रखें.कोंब भी शेयर ना करें.प्राइवेट पार्ट्स को क्लीन रखें और अनवांटेड हेयर को भी नियमित रूप से साफ़ करें.स्किन और मेकअप प्रोडक्ट्स की एक्सपायरी डेट चेक करते रहें. तमाम प्रोडक्ट्स की शेल्फ़ लाइफ़ के बारे में जानकारी रखें. डेली स्किन केयर रूटीन को फ़ॉलो करें- क्लिंजिंग, टोनिंग और माइश्चराइजिंग.स्किन पोर्स को क्लीन रखें ताकि उनमें मैल, पसीना, तेल और गंदगी जमा होकर मुंहासे ना हो सकें.कच्चा दूध लेकर उसमें थोड़ा सा नमक मिलाकर स्किन क्लीन करें. इससे पोर्स भी साफ़ होंगे और एक तरह सेस्क्रबिंग भी हो जाएगी. गुनगुने पानी से मुंह धोने के बाद ठंडे पानी से धोयें ताकि पोर्स बंद हो सकें.नियमित रूप से एक्सफोलिएट करें ताकि डेड स्किन और डेड सेल्स निकल सकें और स्किन क्लीन और हेल्दी रहे.फूट हाइजीन का भी ध्यान रखें. पैरों से पसीने की बदबू बेहद परेशान करती है. दरअसल यह तब होता है जबकीटाणु पनपते हैं. अपने फुटवेयर और जुराब को क्लीन रखें वर्ना पैरों की स्किन में इंफ़ेक्शन हो सकता है.नहाते समय फुटस्क्रैपर से एड़ियों को रगड़ें और बाद में माइश्चराइज़ करें. इसी तरह से इंटिमेट एरिया की हाइजीन का भी ध्यान रखें. नियमित रूप से शेव करें. अंडरआर्म्स को क्लीन राखें. ज़्यादा पसीने की समस्या है तो इसका ट्रीटमेंट कराएं.बहुत ज़्यादा टाइट एक्सेसरीज़ ना पहनें, इससे स्किन सांस नहीं ले पाती और इंफ़ेक्शन क ख़तरा बन जाता है.कॉटन पैंटी पहनें, ताकि इंटिमेट एरिया सांस के सके और वहां की स्किन का भी ख़ास ख़्याल रखें क्योंकि वो बेहदनाज़ुक होती है.बिकिनी एरिया और अंडरआर्म्स को अगर शेव करती हैं तो शेव करने के बाद मॉइश्चराइज़ करें.अगर वैक्सिंग करती हैं तो भी एस्ट्रिंजेंट अप्लाई कारें और मॉइश्चराइज़ करें.ये तमाम छोटी छोटी ब्यूटी से सम्बंधित हाइजीन की बातें आपको हमेशा रखेंगी खूबसूरत और आपकी ब्यूटी भी बनीरहेगी हेल्दी और हाइजीनिक. यह भी पढ़ें: सर्दियों में ऐसे करेंगी…

November 26, 2020

30+ मेकअप टिप्स आपको मिनटों में बनाएंगे यंग और ब्यूटीफुल (30+ Makeup Tips And Tricks That Will Instantly Make You Look Younger)

मिनटों में यंग और फ्रेश नजर आने के लिए ट्राई कीजिए ये 30 मेकअप टिप्स. मेकअप से आप अपनी उम्र…

November 15, 2020

हिना खान ने अपने बोल्ड आई मेकअप से साबित किया कि हर रंग उनकी आंखों पर सजकर लगता है बेहद ख़ूबसूरत! (From Purple To Yellow… Hina Khan’s Experimental Eye Makeup Proves She Is The Best)

हिना ख़ान इन दिनों बिग बॉस में सीनीयर बन सबकी क्लास ले रही हैं और बाहर उनके इंस्टाग्राम पर उनके…

October 17, 2020

15 ईज़ी मेकअप टिप्स: सीखें ब्राइडल मेकअप, पार्टी मेकअप, फेस्टिवल मेकअप, स्मोकी आई मेकअप (15 Easy Makeup Tips: Learn Bridal Makeup, Party Makeup, Festival Makeup, Smokey Eye Makeup)

15 ईज़ी मेकअप टिप्स से सीखें ब्राइडल मेकअप, पार्टी मेकअप, फेस्टिवल मेकअप, स्मोकी आई मेकअप और पाएं परफेक्ट मेकअप लुक.…

February 19, 2020

10 मॉनसून मेकअप टिप्स: मॉनसून में ऐसे करें मेकअप (10 Easy Makeup Tips For Long Lasting Makeup During Monsoon Season)

मॉनसून (Monsoon) में मेकअप (Makeup) करना सबसे बड़ा चैलेंज होता है. हर समय ये डर बना रहता है कि कहीं…

August 3, 2019

अपनी उम्र के अनुसार ऐसे चुनें सही ब्लशर (What Is The Right Blush For Your Age?)

हर उम्र में एक जैसा ब्लशर लगाने से आप अपना लुक बिगाड़ सकती हैं, क्योंकि हर उम्र में अलग शेड…

April 7, 2019

कैसे पाएं परफेक्ट लुक मेकअप से? (Perfect Makeup Look)

कैसे पाएं परफेक्ट लुक मेकअप से? (Perfect Makeup Look) मेकअप (Makeup) का मतलब स़िर्फ लिपस्टिक, काजल लगाना नहीं होता, बल्कि…

March 1, 2019
© Merisaheli