Winter Dry Skin

विंटर स्किन केयर… 35+ ईज़ी टिप्स, ताकि आपकी स्किन को न लगे सर्द मौसम की नज़र! (Winter Skin Care Guide: 35+ Easy Tips For Healthy Skin)

जागती आंखों का ख़्वाब हो तुम या बंद पलकों की हक़ीक़त… सर्द हवा का झोंका हो या बरसते मौसम की शरारत… गुलाबों की ख़ुशबू हो या रजनीगंधा की नज़ाकत… हर रुत में हसीन लगती हो, कैसे करती हो अपने हुस्न की हिफ़ाज़त…  मौसम बदलते ही सबसे पहले उसका असर हमारी स्किन पर होता है, इसलिए ज़रूरी है कि मौसम के बदलाव के साथ हीआपका स्किन केयर रूटीन भी बदले, ताकि आपकी स्किन हर मौसम में रहे हेल्दी और ग्लोइंग! क्या करें, क्या न करें? - विंटर में स्किन ज़्यादा ड्राई होती और इसी वजह से त्वचा को अधिक मॉइश्‍चराइज़ करने की भी ज़रूरत पड़ती है.  - जो मॉइश्‍चराइज़र आप गर्मी में यूज़ करती हैं, वही विंटर में भी यूज़ न करें. - बेहतर होगा ऑयल बेस्ड मॉइश्‍चराइज़र लें, जिसका प्रोटेक्टिव ऑयली लेयर आपकी स्किन को रूखेपन से बचाएगा.  - मॉइश्‍चराइज़ करने के लिए ऑयल अप्लाई करना हो, तो ऐसा ऑयल लगाएं, जो रोमछिद्रों को ब्लॉक न करे, जैसे- एवोकैडो ऑयल या  आल्मंड ऑयल. - सनस्क्रीन ज़रूर लगाएं, क्योंकि अक्सर हम यह सोचते हैं कि विंटर में सनस्क्रीन लगाना ज़रूरी नहीं, लेकिन ऐसा न करें, सनस्क्रीन हर मौसम में ज़रूरी है. - सर्दियों में होंठों की स्किन भी बहुत ड्राई होती है, इसके लिए थोड़ी-सी मलाई, कुछ बूंदें नींबू के रस व गुलाबजल की लेंऔर सबको मिलाकर रोज़ रात को सोने से पहले होंठों पर अप्लाई करें. - नहाने के लिए बहुत अधिक गर्म पानी की बजाय गुनगुने पानी का उपयोग करें.  - नहाने से पहले नारियल के तेल से मसाज करें या नारियल का तेल अप्लाई करें. - चाहें तो नहाने से पहले आलमंड ऑयल से भी मसाज की जा सकती है. - नहाने से पहले टर्मरिक क्रीम से मसाज करना भी अच्छा ऑप्शन है. इससे त्वचा और रूखी होने से बच जाती है. हल्दी कीहीलिंग प्रॉपर्टीज़ त्वचा को स्मूद बनाती है और डिहाइड्रेटेड स्किन को भी हील करती है.  - नहाने के पानी में कुछ बूंदें ग्लिसरीन या हर्बल ऑयल, जैसे- टी ट्री ऑयल आदि की डाल सकते हैं, इससे त्वचा कानेचुरल मॉइश्‍चर बना रहेगा. - चाहें तो नहाने के पानी में 2 कप दूध भी मिलाकर नहा सकती हैं. दूध में मौजूद फैट व लैक्टिक एसिड त्वचा को नर्म-मुलायम बनाता है. - नहाने के पानी में 2 टेबलस्पून ऑलिव ऑयल भी मिलाया जा सकता है. यह ड्राय स्किन से छुटकारा दिलाने में सहायकहै.  - कुछ बूंदें नींबू के रस और गुलाबजल की, 1 टेबलस्पून ऑलिव ऑयल और ऑरेंज जूस, 1 अंडे का पीला भाग- सबकोमिलाकर नहाने से 15 मिनट पहले अप्लाई करें.  - नहाने के फ़ौरन बाद बॉडी लोशन, क्रीम या ऑयल ज़रूर अप्लाई करें, इससे मॉइश्‍चर लॉक हो जाएगा और स्किन लंबेसमय तक हाइड्रेटेड रहेगी.…

November 7, 2021

सर्दियों में ऐसे करेंगी मेकअप तो स्किन बन जाएगी सॉफ्ट और सुंदर (Winter Makeup Tips for Indian Skin)

सर्दियों में स्किन ड्राई हो जाती है और सही मेकअप प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल न करने से स्किन पैची नज़र आने…

November 25, 2020

विंटर स्किन केयर टिप्स: सर्दियों में इन 10 घरेलू नुस्खों से स्किन पर आएगा गजब का निखार (Winter Skin Care Tips: 10 Homemade Tips For Glowing And Soft Skin In Winter)

विंटर सीज़न में अक्सर ड्राई स्किन (Dry Skin) की प्रॉब्लम (Problem) बढ़ जाती है, जिससे स्किन डल और बेजान सी…

December 31, 2019

10 मेकअप टिप्स सर्दियों में ड्राई स्किन को बनाते हैं सिल्की सॉफ्ट (10 Makeup Tips For Winter Dry Skin)

सर्दियों (Winter) में ड्राई स्किन (Dry Skin) के लिए 10 मेकअप टिप्स (Makeup Tips) जानने बहुत ज़रूरी हैं, वरना आपका…

January 17, 2019
© Merisaheli