Categories: FILMEntertainment

एक्टर्स का क्रिसमस कनेक्शन; तस्वीरें शेयर कर फैंस को किया विश (Actor’s wish their Fans a ‘Merry Christmas’)

फैमिली के साथ क्रिसमस पार्टी

यूँ तो कोरोना महामारी से पूरी दुनिया त्रस्त है,लेकिन इस आपदा में भी लोग खुशियों के पल भी पूरी शिद्दत से जीना चाहते हैं, क्रिसमस का दिन भी पूरी दुनिया के लिए खुशियों का एक खास पल बनकर आया है, इसी ख़ुशी में अपने फैंस के साथ शामिल हुए हैं फ़िल्मी सितारें भी,बॉलीवुड एक्टर्स ने अपने-अपने अंदाज़ में सबको मैरी क्रिसमस विश किया।करीना कपूर और सैफ अली खान ने क्रिसमस पर एक फैमिली के साथ एक डिनर प्लान किया।

जहाँ एक तरफ करीना अपनी फॅमिली के साथ क्रिसमस पर डिनर कर रही हैं तो वहीँ बिग बी ने इस मौके पर अपनी एक बहुत ही खास पिक्स शेयर कर अपने फैंस को मैरी क्रिसमस विश किया,बिग बी ने लिखा,सावधानी बरतते हुए और शांति बनाये रखते हुए सबको मैरी क्रिसमस।

बिग बी का स्नो वाइट क्रिसमस लुक

प्रियंका चोपड़ा लंदन में शूटिंग कर रही हैं,और वहां लॉकडाउन होने के कारण फ़िलहाल वहीँ फंसी हुई हैं,लेकिन क्रिसमस के इस मौके पर उन्होंने निक के साथ अपनी खूबसूरत पिछ शेयर करते हुए सबको क्रिसमस की बधाई दी.विश करते हुए प्रियंका ने लिखा, ‘क्रिसमस स्पिरिट’.

निक जोनस के साथ प्रियंका चोपड़ा

क्रिसमस के खास मौके पर रेमो ने अपने घर को काफी खूबसूरत तरीके से सजाया, कोरियोग्राफर और फिल्म निर्माता रेमो डिसूज़ा कुछ दिन पहले ही अस्पताल से ठीक होकर लौटे हैं, इसलिए भी ये क्रिसमस भी रेमो के लिया काफी खास था,रेमो ने घर के हर कोने को डेकोरेट किया है.

रेमो डिसूज़ा की क्रिसमस पार्टी

क्रिसमस के मौके पर वरुण धवन और कियारा आडवानी का फनी अंदाज़ दिखा,दोनो ने क्रिसमस विश करते हुए अपना बूमरैंग बनाया,साथ ही क्रिसमस कैप और बलून्स के साथ मस्ती करते दिखे।वरुण और कियारा फिल्म जग जग जियो में एक साथ नज़र आएंगे।

वरुण धवन और कियारा आडवानी की क्रिसमस मस्ती

मलाइका अरोरा और अमृता अरोरा क्रिसमस के रंग में पूरी तरह रेंज नज़र आये,दोनों ने रेड कलर का नाईट सूट पहना था और साथ में डांस कर रहे थे.दोनों ने अपने पोस्ट में कहा, ‘सैंटा के लिटिल हेल्पर्स’.

मलाइका अरोरा और अमृता अरोरा का क्रिसमस लुक

उर्वशी रौटेला और श्रद्धा कपूर ने भी क्रिसमस के मौके पर फैंस को विश करते हुए खूबसूरत क्रिसमस ट्री की पिक्स शेयर की.

श्रद्धा कपूर ने पोस्ट की क्रिसमस ट्री की तस्वीर

सनी लियोनी ने क्रिसमस के मौके पर पति डेनियल वेबर के साथ रोमांटिक डांस करते हुए वीडियो पोस्ट की.

सनी लियोनी और डेनियल वेबर का रोमांटिक डांस

क्रिसमस पूरी दुनिया में काफी धूमधाम से मनाया जाता है,लेकिन इस बार कोरोना ने इसके जश्न को फीका कर दिया है,इसके बावजूद लोग अपने अपने तरीके से खुद ध्यान रखते हुए क्रिसमस मना रहे हैं. फ़िल्मी सितारें भी इसमें पीछे नहीं हैं, थोड़ा ही सही लेकिन हर किसी ने अपने स्टाइल में क्रिसमस सेलिब्रेट तो कर ही लिया।

Neetu Singh

Recent Posts

‘पीकू’ की दोबारा रिलीज़ पर इमोशनल नोट के साथ दीपिका पादुकोण ने इरफान खान को याद किया… (Deepika Padukone remembers Irrfan Khan with an emotional note on the re-release of ‘Piku’…)

अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण, इरफान खान स्टारर फिल्म ‘पीकू’ साल 2015 में आई थी. पिता-पुत्री…

April 19, 2025

कहानी- आसमान साफ़ है (Short Story- Aasman Saaf Hai)

"हमेशा अपने बच्चों की मां बनकर जीने के अलावा नारी को कभी-कभी अपने पति की…

April 19, 2025
© Merisaheli