Categories: Top Stories

निर्भया की मां आशा देवी के संघर्ष को सलाम! आशा देवी ने देश को दी न्याय की आशा (Salute To The Struggle Of Asha Devi, Nirbhaya’s Mother! Asha Devi Gave Hope To The Country For Justice!)

आज सिर्फ निर्भया को न्याय नहीं मिला है, निर्भया की मां (Nirbhaya’s Mother) आशा देवी (Asha Devi) के संघर्ष को भी न्याय मिला है. निर्भया की मां आशा देवी ने जिस तरह अपनी बेटी को खोने के बाद उसके दोषियों को सज़ा दिलाने के लिए संघर्ष किया है, वो पूरे देश के लिए एक मिसाल है. निर्भया की मां आशा देवी ने भारतीय क़ानून व्यवस्था से सात साल बिना थके, बिना रुके, बिना डरे लड़कर देश को दी न्याय की आशा दी है. निर्भया के दोषियों को मिली सज़ा के बाद अब बलात्कारियों के मन में मौत का खौफ़ ज़रूर होगा और देश की बेटियां बेखौफ़ होकर घर से निकल सकेंगी.

ये है देश की बेटियों की जीत!
निर्भया के दोषियों को फांसी की सज़ा मिलने के बाद निर्भया की मां आशा देवी ने कहा, ये देश की बेटियों की जीत है. जैसा कि हम सब जानते हैं निर्भया के दोषियों के वकील ने दोषियों को बचाने की हर मुमकिन कोशिश की, निर्भया के केस को सात साल तक न्याय नहीं मिलने दिया, लेकिन निर्भया की मां आशा देवी ने हार नहीं मानी, वो अपनी बेटी को न्याय दिलाने के लिए लगातार संघर्ष करती रहीं.

सच की हमेशा जीत होती है
निर्भया के चारों दोषियों विनय कुमार शर्मा (Vinay Kumar Sharma), पवन कुमार गुप्ता (Pawan Kumar Gupta), मुकेश सिंह (Mukesh Singh) और अक्षय कुमार सिंह (Akshay Kumar Singh) को आज यानी शुक्रवार, 20 मार्च 2020 को सुबह 5:30 बजे तिहाड़ जेल में फांसी पर लटका दिया गया है. आज यानी 20 मार्च 2020 का दिन इतिहास में निर्भया न्याय दिवस के रूप में दर्ज हो गया है. आज का दिन सही मायने में बेटियों के नाम है. आज देश की सभी बेटियों और उनके माता-पिता का देश की न्याय व्यवस्था पर भरोसा और बढ़ जाएगा. निर्भया के दोषियों को फांसी की सज़ा मिलने पर देशभर में ख़ुशी की लहर देखने को मिल रही है.

यह भी पढ़ें: निर्भया को मिला न्याय: निर्भया के चारों दोषियों को मिली फांसी की सज़ा (Nirbhaya Gets Justice: Nirbhaya’s All Four Convicts Hanged Till Death)

निर्भया की मां आशा देवी के संघर्ष को पूरे देश का सलाम!
आप निर्भया की मां आशा देवी के संघर्ष के लिए क्या कहना चाहते हैं, हमें कमेंट करके ज़रूर बताएं!

Kamla Badoni

Recent Posts

सलमान खान- घर में सभी को कहता था कि बड़ा होकर उनसे ही शादी करूंगा… (Salman Khan- Ghar mein sabhi ko kahta tha ki bada hokar unse hi shadi karunga…)

- ‘सिकंदर’ में मेरे साथ रश्मिका मंदाना हीरोइन है, तो हमारी उम्र के फासले को…

April 9, 2025

एकता कपूरच्या ‘क्योंकी सास भी कभी बहू थी’ मालिकेचा सीझन २ येणार (Ekta Kapoor Serial Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Coming Soon)

टेलिव्हिजनची लोकप्रिय मालिका क्योंकी सास भी कभी बहू थी आता पुन्हा एकदा प्रेक्षकांचे मनोरंजन करण्यासाठी…

April 9, 2025

घर के कामकाज, ज़िम्मेदारियों और एडजस्टमेंट से क्यों कतराती है युवा पीढ़ी? (Why does the younger generation shy away from household chores, responsibilities and adjustments?)

माना ज़माना तेज़ रफ़्तार से आगे बढ़ रहा है, लेकिन उससे भी कहीं ज़्यादा तेज़ी…

April 9, 2025

कंगना राहत नसलेल्या घराचे वीज बिल तब्बल १ लाख, अभिनेत्रीचा मनाली सरकारला टोला (९ Kangana Ranaut stunned by 1 lakh electricity bill for Manali home Where She Dosent Stay )

बॉलिवूड अभिनेत्री कंगना राणौतने नुकतीच हिमाचल प्रदेशातील मंडी येथे एका राजकीय कार्यक्रमात हजेरी लावली. जिथे…

April 9, 2025

अमृतफळ आंबा (Amritpal Mango)

आंबा हे फळ भारतातच नव्हे, तर जगभरातही इतर फळांपेक्षा आवडतं फळ आहे, असं म्हटल्यास वावगं…

April 9, 2025
© Merisaheli