दिव्यांका त्रिपाठी दहिया के अंदाज़ में पहनें सलवार-कमीज़, शरारा सूट, पलाज़ो (Divyanka Tripathi Dahiya Style Best Salwar-Kameez, Sharara-Garara Suit, Palazzo)

दिव्यांका त्रिपाठी दहिया के देसी लुक के सभी दीवाने हैं. पिछले कुछ समय से दिव्यांका त्रिपाठी दहिया क्राइम पेट्रोल शो होस्ट कर रही हैं और शो में उनका सलवार-कमीज़, शरारा सूट, पलाज़ो आदि पहनने का स्टाइल महिलाओं को बहुत पसंद आ रहा है. आप भी दिव्यांका त्रिपाठी दहिया के अंदाज़ में पहनें सलवार-कमीज़, शरारा सूट, पलाज़ो.

  • दिव्यांका त्रिपाठी दहिया पर पलाज़ो बहुत अच्छा लगता है, आप भी दिव्यांका की तरह स्टाइलिश पलाज़ो पहन सकती हैं. पलाज़ो इंडो-वेस्टर्न आउटफिट है, इसलिए ये आपको मॉडर्न लुक देगा. पलाज़ो की सबसे बड़ी ख़ासियत ये है कि ये इंडियन फिगर पर बहुत सूट करता है. पलाज़ो में इन दिनों काफ़ी वैरायटी देखने को मिल रही है. स्ट्रेट कट, फ्लेयर्ड, केप्री, एंकल लेंथ पलाज़ो आदि. आप अपनी पसंद और ज़रूरत के अनुसार इनका सिलेक्शन कर सकती हैं.

इन दिनों लॉन्ग कुर्ते के साथ पलाज़ो पहनने का ट्रेंड काफ़ी पॉप्युलर है. इसे सलवार-कमीज़ का मॉडर्न वर्ज़न कहा जा सकता है. फॉर्मल लुक के लिए भी आप लॉन्ग कुर्ता और पलाज़ो का कॉम्बिनेशन ट्राई कर सकती हैं.

यह भी पढ़ें: 13 बेस्ट डिज़ाइनर ब्लाउज़: 13 स्टनिंग लुक्स ये है मोहब्बतें फेम दिव्यांका त्रिपाठी के (13 Best Designer Blouse: 13 Stunning Looks Of Ye Hai Mohabbatein Actress Divyanka Tripathi)

  • एथनिक लुक के लिए आप दिव्यांका त्रिपाठी दहिया की तरह घरारा या शरारा भी ट्राई कर सकती हैं. इसे पहनकर आप सबसे अपग और स्पेशल नज़र आएंगी.
  • आप चाहें तो कॉन्ट्रास्ट कलर के कुर्ता व चूड़ीदार को मिक्स एंड मैच करके भी पहन सकती हैं. आजकल ये ट्रेंड में है, जैसे- आप यदि व्हाइट कॉटन या टसर सिल्क का कुर्ता पहन रही हैं, उसके साथ ग्रीन, इंडिगो या फुशिया पिंक कलर का ब्रोकेड सलवार या चूड़ीदार पहनें. साथ ही चंकी नेकपीस या स्कार्फ पहन लें. दिव्यांका त्रिपाठी दहिया ने क्राइम पेट्रोल शो होस्ट करते समय अधिकतर कुर्ता व चूड़ीदार पहना है.

यह भी पढ़ें: 10 बातें टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी से हर महिला को सीखनी चाहिए (10 Things Every Woman Should Know From TV Actress Divyanka Tripathi)

  • ट्रेडिशनल लुक के लिए आप दिव्यांका त्रिपाठी दहिया की तरह लॉन्ग अनारकली भी पहन सकती हैं.
  • दिव्यांका त्रिपाठी ने अनारकली के साथ चूड़ीदार पहनकर परफेक्ट देसी लुक क्रिएट किया है.

Photo Courtesy: Instagram

Kamla Badoni

Recent Posts

कद्दू के उपयोगी घरेलू नुस्ख़े (Useful home remedies of pumpkin)

कद्दू में विटामिन ए, सी व ई के साथ-साथ फाइबर, पोटैशियम, बीटा-कैरोटीन पाए जाते हैं,…

July 5, 2025

काजोल- यहां हर‌ फ़ैसला एक कुर्बानी है… (Kajol- Yahaan har faisla ek kurbani hai…)

- 'मां' एक माइथोलॉजिकल हॉरर मूवी है. इसमें मैं लोगों को इतना डराउंगी... इतना डराउंगी…

July 5, 2025

पुरुषों के इन हेल्थ सिग्नल्स को न करें नज़रअंदाज़ (Men’s health: Critical symptoms that should never be ignored)

पत्नी, बच्चों और घर के दूसरे सदस्यों के जरा-सा बीमार पड़ने पर अक्सर पुरुष तुरंत…

July 5, 2025
© Merisaheli