Entertainment

आइफा अवॉर्ड 2016 में बाजीराव मस्तानी ने मारी बाज़ी

मैड्रि़ड में हुए आईफा अवॉर्ड्स 2016 के 17वें एडिशन में बाजीराव मस्तानी फिल्म को मिले ढेरों अवॉर्ड्स. रणवीर सिंह को मिला बेस्ट एेक्टर का आइफा अवॉर्ड, जबकि बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला संजय लीला भंसाली को.बाजीराव की मस्तानी को भी बेस्ट ऐक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला, लेकिन फिल्म पिकू के लिए. रणवीर और दीपिका इस मौक़े पर बेहद ख़ुश नज़र आए. प्रियंका चोपड़ा के लिए यह मौक़ा डबल सेलिब्रेशन का रहा, उन्हें बाजीराव मस्तानी के लिए बेस्ट सपोर्टिंग ऐक्ट्रेस का अवॉर्ड तो मिला ही, साथ ही वूमेन ऑफ द ईयर का अवॉर्ड भी प्रियंका के नाम रहा. फिल्म दिल धड़कने दो के लिए अनिल कपूर को मिला बेस्ट सपोर्टिंग ऐक्टर का अवॉर्ड. अवॉर्ड की इस फेहरिस्त में और किसे मिला कौन-सा अवॉर्ड आइए, डालते हैं एक नज़र,

  • बेस्ट फिल्म- बजरंगी भाईजान
  • बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल) : पपोन (मोह-मोह के धागे – दम लगा के हईसा)
  • बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल) : मोनाली ठाकुर (मोह-मोह के धागे – दम लगा के हईसा)
  • बेस्ट लिरिक्स : वरुण ग्रोवर (दम लगा के हईसा)
  • बेस्ट डेब्यू कपल अवॉर्ड- सूरज पंचोली और आतिया शेट्टी (फिल्म- हीरो)
  • बेस्ट स्टोरी : जूही चतुर्वेदी  (पीकू)
  • बेस्ट परफार्मेंस इन ए नेगेटिव रोल : दर्शन कुमार  (एनएच10)
  • बेस्ट परफॉर्मेंस इन कॉमिक रोल : दीपक डोब्रियाल (तनु वेड्स मनु रिटर्न्स)
  • बेस्ट डेब्यू (मेल) : विकी कौशल (मसान)
  • बेस्ट डेब्यू (फीमेल) : भूमि पेडनेकर (दम लगा के हईसा)

शाहिद कपूर और फरहान अख्तर ने इवेंट को होस्ट किया और इनकी एंट्री भी काफ़ी मज़ेदार अंदाज़ में हुई थी.

आइफा अवॉर्ड के शुरू होने से पहले शिल्पा ने अपना वक़्त मैड्रिड में योग करके बिताया. शिल्पा ने स्पेन में योग की क्लास ली जहां कई लोग शिल्पा के साथ योग करने के लिए इकठ्ठा हुए.इस दौरान शिल्पा ने वहां मौजूद लोगों को योग के फ़ायदों के बारे में भी बताया.

 

Meri Saheli Team

Recent Posts

 नागाअर्जूनने दिली लेकाच्या दुसऱ्या लग्नाची माहिती ( Chaitanya and Sobhita Dhulipala Get Married, Father Nagarjuna Shared All Details)

साउथ चित्रपटातील कलाकार नागा चैतन्य आणि शोभिता धुलिपाला यांची या वर्षी ऑगस्ट महिन्यात एंगेजमेंट झाली…

November 23, 2024

इन छोटे-छोटे हेल्थ सिग्नल्स को न करें इग्नोर (Don’t Ignore These Small Health Signals)

महिलाएं आमतौर पर अपनी हेल्थ की केयर नहीं करतीं. कई बार वो कुछ स्वास्थ्य समस्याओं…

November 23, 2024

‘शका लका बूम बूम’फेम संजू अडकला विवाहबंधनात, कोरिओग्राफर गर्लफ्रेंडशी केलं लग्न (Shaka Laka Boom Boom actor Kinshuk Vaidya ties the knot with girlfriend Diiksha Nagpal )

'शका लका बूम बूम' या लोकप्रिय टीव्ही शोचा संजू आठवतोय? संजूची भूमिका करून घराघरात प्रसिद्ध…

November 23, 2024

कहानी- बॉबी का निर्णय (Short Story- Bobby Ka Nirnay)

"कैसे हो बॉबी?" फोन विनोद का था. दोनों ओर के हालचाल का आदान-प्रदान होने के…

November 23, 2024
© Merisaheli