प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने हाल ही में बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड्स 2021 में अपने लुक्स और अपनी बेस्ट केमिस्ट्री के लिए काफ़ी सुर्खियाँ बटोरी थीं. प्रियंका का लुक और गोल्डन शीयर गाउन काफ़ी ग्लैमरस था और प्रियंका लग रही थीं बेहद हॉट! इसके अलावा निक और प्रियंका की रोमांटिक तस्वीरें भी खासी वायरल हुई थीं.
अब प्रियंका शूटिंग के लिए वापस लौट आई हैं और उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अपने पति निक की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें निक के कान के पास सिर पर लिपस्टिक का निशान नज़र आ रहा है. ये निशान प्रियंका की लिपस्टिक का है, खुद प्रियंका ने यह बताया है. प्रियंका ने कैप्शन में लिखा है मेरी लिपस्टिक उन पर… तुम्हें अभी से मिस कर रही हूं! इसके साथ ही प्रियंका ने हार्ट का ईमोजी भी डाला है!
इस तस्वीर को ग़ौर से देखेंगे तो निक के सिर पर कानों के पास लिपस्टिक का दाग साफ़ नज़र आएगा.
प्रियंका और निक काफ़ी वक़्त से लंदन में ही थे लेकिन अब निक अमेरिका लौट आए हैं और प्रियंका लंदन के अपने काम और शूटिंग में व्यस्त हैं. निक का हाल ही में एक बाइक एक्सीडेंट भी हुआ था जिसमें उनकी पसली में चोट आई थी लेकिन वो इससे जल्द उबर गए!
बात प्रियंका की करें तो वो कभी भी अपने प्यार का इस तरह खुलेआम इज़हार करने से कतराती नहीं हैं और निक संग शादी के बाद वो काफ़ी खुश भी लगती हैं. दोनों की केमिस्ट्री फैंस को भी बेहद पसंद है. यही वजह है कि खबर या कोई भी तस्वीर जब दोनों के बीच की हो तो वो वायरल हो जाती है!
निक भी भारतीय संस्कृति का पूरा सम्मान करते हैं और हाल ही में निक और प्रियंका ने मिलकर भारत में कोरोना के क़हर के चलते फ़ंड्स भी जुटाए थे.
Photo Courtesy: Instagram (All Photos)
रेटिंग: *** ऐसा क्यों होता है कि जिस रिश्ते में हमें सबसे ज़्यादा जुड़ाव और…
कुछ दिन पहले बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान के मुंबई स्थित गेलेक्सी अपार्टमेंट…
हिंदी चित्रपटसृष्टीतील उल्लेखनीय योगदानासाठी ओळखले जाणारे चित्रपट निर्माते आनंद एल राय यांनी आता त्यांच्या निर्मिती…
शहनाज़ गिल की क्यूटनेस बड़ी-बड़ी बोल्ड ऐक्ट्रेसेज़ पर भारी पड़ती है और फ़ैन्स को उनका…
बॉलीवुड की कूलेस्ट मॉम्स में से एक करीना कपूर (Kareena Kapoor) अपनी प्रोफेशनल लाइफ के…
अरनमानाई 4' ची सहकलाकार राशि खन्ना हीच सर्वत्र कौतुक होत असताना तमन्ना आणि राशी दोघी…