हेल्दी ब्रेकफास्ट- वेज मसाला स्टफ्ड परांठा (Healthy Breakfast-Veg Masala Stuffed Paratha)

Masala Stuffed Paratha

Healthy Breakfast-Veg Masala Stuffed Paratha

अपने दिन की शुरुआत करें हेल्दी ब्रेकफास्ट से. ट्राई करें ये वेज मसाला स्टफ्ड परांठा.

सामग्री:
गूंधने के लिए:

– 1 कप मूंग दाल का आटा

– 1/4 टीस्पून हींग

– आधा टीस्पून तेल

– 1 टीस्पून अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट

– नमक स्वादानुसार

– पानी आवश्यकतानुसार

स्टफिंग के लिए:

– 1 कप उबली हुई मिक्स वेजीटेबल्स (फ्रेंच बीन्स, गाजर और मटर)

– 1/4 कप उबले व मैश किए हुए आलू

– 1-1 प्याज़ और टमाटर (बारीक़ कटे हुए)

– 1-1 टीस्पून गरम मसाला पाउडर

– 1 टीस्पून जीरा पाउडर

– 1 टीस्पून तेल

– 1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर

– आधे नींबू का रस

– 2 टेबलस्पून हरा धनिया

– नमक स्वादानुसार.

विधि:

स्टफिंग के लिए:

– पैन में तेल गरम करके प्याज़ डालकर सुनहरा होने तक भून लें.

– टमाटर डालकर 2-3 मिनट तक भूनें.

– आंच से उतारकर बची हुई सामग्री मिलाएं.

गुंधने के लिए:

– सारी सामग्री को मिलाकर गूंध लें.

– लोई लेकर 2 रोटी बेलें. एक रोटी के ऊपर स्टफिंग फैलाकर दूसरी रोटी रखें.

– हल्के हाथों से बेलकर किनारों को अच्छी तरह बंद करें.

– नॉनस्टिक तवे पर तेल परांठे को दोनों तरफ़ से सुनहरा होने तक सेंक लें.

– बटर, दही, अचार या हरी चटनी के साथ गरम-गरम परांठा सर्व करें.

Meri Saheli Team

Share
Published by
Meri Saheli Team

Recent Posts

कैरी व कांद्याचं लोणचं (Kairi And Onion Lonche)

साहित्य : 1 मध्यम आकाराची कैरी तासून किसलेली (साधारण अर्धा कप), 1 कप बारीक चिरलेला…

April 20, 2024

घोळ लिंबू आणि पाचक लिंबू (Ghol Limbu And Pachak Limbu)

घोळ लिंबू आणि पाचक लिंबू साहित्यः 1 डझन मोठी लिंबे, पाव किलो मीठ.कृतीः रसाळा लिंबे…

April 19, 2024

लिंबाचे तिखटगोड लोणचे (Tangy Lemon Pickles)

साहित्यः 1 डझन मोठी लिंबे, अर्धी वाटी लाल तिखट, दीड वाटी मीठ, 1 चमचा मेथी,…

April 18, 2024

Mirchi Vada

Ingredients7-8 green chilli (big size), 300 gm boiled mashed potatoes, 1 tsp red chilli powder,…

April 17, 2024

ब्रेकफास्ट कॉर्नर: तड़का मूंगदाल इडली (Breakfast Corner: Tadka Moongdal Idli)

ब्रेकफास्ट में आज कुछ हेल्दी और टेस्टी बनाते हैं यानि तड़के वाली मूंगदाल इडली। इसे…

April 17, 2024

आंबोशीचे लोणचे आणि कैरीचा टक्कू (Amboshi Lonche And Kairicha Takku)

आंबोशीचे लोणचेसाहित्यः 1 वाटी आंबोशी, 1 वाटी गूळ, 2 चमचे लाल मोहरी, 1 चमचा तिखट,…

April 17, 2024
© Merisaheli