Hair Care Guide

विंटर हेयर केयर टिप्स… ताकि सर्द मौसम में भी आपके बालों का मौसम बना रहे हसीन… (Winter-Proof Your Hair: Try Easy, Simple And Best Winter Hair Care Tips)

ड्राई मौसम में बालों की ड्राईनेस भी बढ़ जाती है, जिससे बालों की कई समस्याएं बढ़ जाती हैं, जैसे- रूसी, बालों का झड़ना, टूटना औरफ़्रिज़ी हेयर… इसलिए हम लाएं हैं विंटर हेयर केयर टिप्स. इन्हें आज़माएं और अपने गेसुओं को हसीन बनाएं…  विंटर में न सिर्फ़ बाल ड्राई होते हैं बल्कि डैंड्रफ की प्रॉब्लम भी बढ़ जाती है इसलिए एंटी डैंड्रफ मास्क लगाएं- आप बालों बस्काल्प में नींबू के रस में दही मिक्स करके अप्लाई करें.गुनगुने तेल से बालों व स्काल्प की मालिश करें. नारियल तेल गर्म करके उसमें नींबू का रस मिक्स करें और इससे मसाज करें.एवोकैडो को अंडे के साथ मैश करें और गीले बालों में ही अप्लाई करें. 20 मिनट के बाद धो लें. आधा कप दही में एक पका मैश किया हुआ केला, और दो टी स्पून ऑलिव ऑयल मिक्स करके स्काल्प में मसाज करते हुए पूरेबालों पर लगाएं. आधे-एक घंटे बाद गुनगुने पानी से धो लें.नारियल के तेल में नींबू का रस मिलाकर स्काल्प में 10-15 मिनट तक मालिश करें. आधे घंटे बाद माइल्ड शैंपू कर लें. यह डैंड्रफ से छुटकारा दिलाता है.एक कप कच्चे दूध में एक टीस्पून शहद मिक्स करके पेस्ट तैयार करें. इससे स्काल्प पर मालिश करते हुए अप्लाई करने. आधेघंटे बाद गुनगुने पानी व माइल्ड से शैम्पू से धो लें.एक पके केले में कुछ बूंदें बादाम के तेल की मिक्स करें हेयर मसाज करें और आधे घंटे बाद बीयर या एप्पल साइडर विनेगर सेफ़ाइनल रिंस करें.एक कप शहद में एक अंडे की जर्दी और एक टेबलस्पून ऑलिव ऑयल मिक्स करें. इस पेस्ट से बालों और स्काल्प पर 5-10 मिनट तक मसाज करें और फिर अप्लाई करके सूखने के लिए छोड़ दें. सूखने पर माइल्ड शैम्पू से वॉश कर लें.एलोवीरा जेल में नींबू के रस की कुछ बूंदें मिक्स करें. इसमें 1 टेबलस्पून ऑलिव ऑयल या कोकोनट ऑयल मिलाकर ब्लेंड करें. बालों की जड़ों से लेकर सिरों तक मालिश करते हुए लगाएं. शावर कैप लगा लें और आधे घंटे बाद शैंपू कर लें. एलोवेरा पल्प लगाएं. इससे स्काल्प पर मसाज करें. 30 मिनट बाद माइल्ड शैम्पू से धो लें. एलोवीरा में हाइड्रेटिंग प्रॉपर्टीज़ भीहोती हैं जो बालों की नमी बनाए रखता है और उनको ड्राई होने से बचाता है.आंवले के रस में एलोवेरा जेल मिलाकर बालों की जड़ों में अप्लाई करें. 20 मिनट बाद धो लें.नारियल के दूध को बालों में लगाएं और फिर बालों पर गर्म तौलिए से लपेट लें. कुछ देर बाद बाल धो लें.पपीते के पल्प में एप्पल साइडर विनेगर और नारियल का तेल मिक्स करके हेयर मास्क तैयार करें. ये एंटी डैंड्रफ मास्क है जोआपके स्काल्प को हेल्दी रखता है.मेथी दानों को रातभर भिगोकर रख दें. सुबह पीसकर पेस्ट बना लें. कुछ बूंदें सरसों के तेल की मिलाकर आधे घंटे तकस्काल्प व बालों में मसाज करें. गुनगुने पानी से धोकर शैंपू कर लें.पपीते और केले को मैश करके पेस्ट बना लें और इसमें थोड़ा सा ऑलिव ऑयल मिक्स करें. इसे मसाज करते हुए बालों औरस्काल्प पर अप्लाई करें. आधे घंटे बाद माइल्ड शैम्पू से वॉश कर लें.एक कप कच्चे दूध में एक टीस्पून शहद मिलाकर बालों की जड़ों से लेकर सिरों तक अप्लाई करें और आधे घंटे बाद माइल्ड शैम्पूसे वॉश कर लें.अनियन यानी प्याज़ के तेल को अपने रेग्युलर तेल जैसे- नारियल या ऑलिव ऑयल में मिक्स करके स्काल्प व बालों की मालिशकरें. इसे रातभर रहने दें और सुबह शैम्पू कर लें. आप प्याज़ के रस में थोड़ा शहद मिक्स करके भी बालों व स्काल्प में अप्लाई कर सकती हैं. आधे घंटे बाद शैम्पू कर लें.पपीते के पल्प में समान मात्रा में दही मिक्स करें. इसे अच्छी तरह ब्लेंड कर लें और फिर बालों व स्काल्प पर लगाएं. आधे-पौनेघंटे बाद माइल्ड शैम्पू से धो लें.एक पका केला और दो पके एवोकैडो को मिला लें. चाहें तो ब्लेंडर में भी ब्लेंड कर सकते हैं. बालों पर लगाएं. शावर कैप से कवरकर लें और लगभग आधे घंटे बाद शैंपू कर लें.चुकंदर के पेस्ट में ऑलिव ऑयल और थोड़ा सा चम्मच दूध मिलाएं. इसमें एक चम्मच शहद और 2 अंडे मिक्स करके पेस्ट तैयारकरें. इस पेस्ट को 2 घंटे तक बालों में लगाकर रखें, फिर माइल्ड शैंपू और गुनगुने पानी से वॉश कर लें.बादाम तेल, जोजोबा ऑयल और नारियल तेल को समान मात्रा में लेकर 5 निमट तक गर्म करें. इस गुनगुने तेल से पांच मिनटतक स्काल्प मसाज करें और फिर एक घंटे बाद माइल्ड शैम्पू से वॉश कर लें.एक टेबलस्पून अदरक के रस में 1 टीस्पून ऑलिव ऑयल और 2 टीस्पून नींबू का रस मिलाकर स्काल्प पर लगाएं. आधे-पौनेघंटे। आड़ शैम्पू कर लें. एक आलू को कद्दूकस करके रस निकाल लें. इसमें 2-2 टेबलस्पून एलोवीरा जेल और शहद मिला लें. इससे बालों में कुछ मिनट तक मसाज करें. बालों को शावर कैप या तौलिये से कवर कर लें. 2 घंटे बाद गुनगुने पानी से धो लें.  क्या करें, क्या न करें?  बहुत ज़्यादा गर्म पानी से बाल न धोएं. बहुत ज़्यादा केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स और स्टाइलिंग प्रोडक्ट्स व टूल्स यूज़ न करें. कंडीशनर ज़रूर यूज़ करें. गीले बालों को नेचुरली सूखने दें. हेयर ड्रायर का उपयोग कम करें. बड़े दांतों वाली कंघी का इस्तेमाल करें. बाहर जाते समय बालों को कवर करें.बार-बार बहुत ज़्यादा हेयर वॉश इस मौसम में अवॉइड करें.हेल्दी डायट लें, पानी की कमी न होने दें.बालों को ट्रिम करते रहें ताकि दो मुंहे बालों से बचा जा सके.  परी शर्मा 

November 17, 2022

हेयर केयर: वेदिक्स के बेस-बूस्टर ऑइल्स से पाएं बालों की हर समस्या का परफेक्ट आयुर्वेदिक सोल्यूशन… (India’s Largest Ayurvedic Beauty Brand Vedix Launches Revolutionary Base+Booster Customisation For Hair Model)

आज की लाइफ़स्टाइल बेहद चुनौतीपूर्ण है और इसका नतीजा है बढ़ता स्ट्रेस जिससे सबसे ज़्यादा असर हमारे बालों की हेल्थ…

November 20, 2021

10 होममेड हेयर पैक बालों को बनाते हैं घना, लंबा और खूबसूरत (10 DIY Homemade Hair Packs For Healthy, Silky And Long Hair)

बालों को घना, लंबा और खूबसूरत बनाने के लिए ये 10 होममेड हेयर पैक इस्तेमाल करें, इनके नियमित उपयोग से…

July 29, 2021

रूसी, सफेद बाल, गंजापन जैसी बालों की समस्याओं से छुटकारा पाने के आसान घरेलू उपाय (DIY Home Remedies To Get Rid Of Dandruff, Grey Hair And Hair Loss Naturally)

बालों की आम समस्याओं जैसे रूसी, सफेद बाल, गंजापन आदि से छुटकारा पाने के आजमाएं ये आसान घरेलू उपाय, जल्दी…

July 13, 2021

10 संकेत बताते हैं कि अब आपको बालों की ख़ास देखभाल की ज़रूरत है (Hair Care Tips: 10 Signs You Need A Hair Makeover)

शरीर की तरह हमारे बाल भी हमें ये संकेत पहले ही दे देते हैं कि अब बालों की ख़ास देखभाल…

July 1, 2021

हेल्दी, शाइनी और मज़बूत बालों के लिए ट्राई करें ये 25+ ईज़ी हेयर रेसिपीज़ और मास्क! (25+ Easy Hair Mask & Recipes For Damaged Hair)

बाल खूबसूरत तभी लगते हैं जब वो हेल्दी होते हैं... यहां हम हेल्दी, शाइनी और मज़बूत बालों के लिए हेयर…

May 2, 2021

लंबे, घने और हेल्दी बालों के लिए ए टु ज़ेड हेयर केयर गाइड (A to Z Hair Care Guide For Long, Shiny And Healthy Hair)

लंबे, घने और हेल्दी बालों के लिए आपको थोड़ी-सी प्लानिंग करनी होगी. हम आपको बता रहे हैं लंबे, घने और…

May 1, 2021
© Merisaheli