skin care guide

अपने डेली ब्यूटी रूटीन में शामिल करें नई सोच, ऐड करें ये एलीमेंट्स और हैबिट्स (The Ultimate Skin Care Guide: Refine Your Beauty Routine With Smart Skin Care Habits)

कैसा है आपका डेली ब्यूटी रूटीन? ज़ाहिर है उसमें क्लेंज़िंग, टोनिंग और माइश्चराइजिंग होगा ही. इसके अलावा बाक़ी स्किन केयर, मेकअप और हेयर केयर के लिए भी आप ज़रूर कुछ ख़ास करती होंगी. कभी उबटन, कभी फ़ेस पैक और मास्क तो कभी मेकअप से खुदकी ख़ूबसूरती को उभारने की कोशिश करती ही होंगी. लेकिन क्या कभी आपने नोटिस किया कि अक्सर इतना सब करने पर भी वोमनचाहा ग्लो नहीं मिलता, कहीं न कहीं कुछ तो मिसिंग लगता है. ऐसा क्यों होता है? क्योंकि आप बाहर से खूबसूरती को उभारने कीकोशिश में हैं और भीतर की तरफ़ कभी ध्यान ही नहीं गया.  ब्यूटी सिर्फ़ फ़ेस पैक, मेकअप, क्लेंज़िंग, टोनिंग या माइश्चराइजिंग तक ही सीमित नहीं है, ये इससे कहीं ज़्यादा है. इसलिए ज़रूरी हैकि अपने डेली ब्यूटी रूटीन में शामिल करें नई सोच, ऐड करें ये एलीमेंट्स और हैबिट्स, ताकि आपको मिले वो मनचाहा ग्लो, जिसकीचाह आपको न जाने कब से थी. सबसे पहली बात कि खुद को सिर्फ़ स्किन कलर, फ़ेस शेप, बॉडी शेप या चेहरे पर दाग-धब्बों के आधार पर जज करना बंद करें. जब भी आईने में देखें तो खुद को जज करने के लिए न देखें.  आप वही हैं जो आपका ब्रेन और आपकी सोच आपको बनाती है. अपने दिमाग़ में यह बात ज़बरदस्ती न डालें कि कितनी कमियांहैं मुझमें. मैं गोरी नहीं, स्लिम नहीं, हाइट भी कम है… आदि… खुद को एक्सेप्ट करें न कि खुद में बुराई ढूंढ़ें. अपनी खूबियों पर ध्यान दें. हो सकता है आपकी आंखें सबसे ज़्यादा खूबसूरत हों या फिर आपके बाल औरों से कहीं ज़्यादा लंबे और घने. उन पर फ़ोकसकरें. अपने बेस्ट फ़ीचर को एन्हान्स करें. अगर आपके लिप्स सेक्सी हैं तो उनको हाईलाइट करें, अगर आपकी स्किन बहुत अच्छीहै तो अपने आउटफ़िट के कलर्स से उसको उभारें, अगर आपके आर्म्स टोंड हैं तो स्लीवलेस पहनें और अगर आपकी थाईज़ टोंड हैंतो शॉर्ट ड्रेस या स्कर्ट पहनें. चेहरे पर एक मोहक मुस्कान बनाए रखें. स्माइल से तो सारा जाग जीता जा सकता है तो क्यों न इसे अपना ब्यूटी एलीमेंट बनायाजाए. स्माइल से आपके होंठों और आंखों के आसपास की मसल्स अपलिफ़्ट होती हैं और आपको मिलता है यंगर लुक. पॉज़िटिव माइंड सेट रखें. सकारात्मक सोच न सिर्फ़ आपको मूड बेहतर रखती है बल्कि आपको देती है हेल्दी ग्लो. बुरा न सोचें और नकारात्मक लोगों से दूर रहें. कम हों लेकिन अच्छे दोस्त हों, जो आपको दिल से प्यार करें और आपकीखूबसूरती को पहचाने भी. स्ट्रेस अपनी स्किन और हेल्थ दोनों के लिए ही घातक है तो स्ट्रेस को कहें गुडबाय और हैप्पीनेस को कहने हाय. ब्यूटी स्लीप बेहद ज़रूरी है. अच्छी नींद न सिर्फ़ आपकी दिनभर तरोताज़ा रखती है बल्कि आपकी स्किन को भी बेहतर बनाती है. मेडिटेशन और प्राणायाम करें. ये अंदरूनी टॉक्सिंस को दूर करके आपको देंगे हेल्दी ग्लो. अपने बॉडी टाइप के अनुसार कपड़ों का सिलेक्शन करें. असुविधाजनक कपड़े न पहनें.  खुद की किसी से तुलना न करें बल्कि अपनी यूनीकनेस को पहचानें. आप कोई फ़िल्म एक्ट्रेस या सुपर मॉडल नहीं हैं, इसलिएउनके जैसा बनने की कल्पनाओं से बाहर निकलें और खुद को पहचानें. आत्मविश्वास वो गहना है जो आपकी खूबसूरती को किसी भी मेकअप या फ़ेस पैक से ज़्यादा रौनक़ देगा. अपने बॉडी पॉश्चर को स्ट्रेट और परफेक्ट रखें. चलते वक्त और उठते-बैठते समय भी आपका बॉडी पॉश्चर सही होना चाहिए. उसमें नर्वसनेस नहीं आत्मविश्वास झलकना चाहिए. ये आपको और आपके व्यक्तित्व को अट्रैक्टिव बनाता है.  हाईजीन पर ध्यान दें. फ़्रेश लगें और माइल्ड परफ़्यूम यूज़ करें.  लाइट नेचुरल मेकअप से खुद को और बेहतर लुक दें.  आपकी हॉबी आपके मूड को और बेहतर करेंगी. म्यूज़िक, स्विमिंग या पेंटिंग जो भी आपको पसंद हो उसके लिए वक्त निकालें.  खुद को पैम्पर करें. सलोन जाएं. मसाज और स्पा का मज़ा लें. फेशियल कराएं. मेनीक्योर-पेड़िक्योर कराएं. न्यू हेयरकट लें.…

April 13, 2023

विंटर स्किन केयर… 35+ ईज़ी टिप्स, ताकि आपकी स्किन को न लगे सर्द मौसम की नज़र! (Winter Skin Care Guide: 35+ Easy Tips For Healthy Skin)

जागती आंखों का ख़्वाब हो तुम या बंद पलकों की हक़ीक़त… सर्द हवा का झोंका हो या बरसते मौसम की शरारत… गुलाबों की ख़ुशबू हो या रजनीगंधा की नज़ाकत… हर रुत में हसीन लगती हो, कैसे करती हो अपने हुस्न की हिफ़ाज़त…  मौसम बदलते ही सबसे पहले उसका असर हमारी स्किन पर होता है, इसलिए ज़रूरी है कि मौसम के बदलाव के साथ हीआपका स्किन केयर रूटीन भी बदले, ताकि आपकी स्किन हर मौसम में रहे हेल्दी और ग्लोइंग! क्या करें, क्या न करें? - विंटर में स्किन ज़्यादा ड्राई होती और इसी वजह से त्वचा को अधिक मॉइश्‍चराइज़ करने की भी ज़रूरत पड़ती है.  - जो मॉइश्‍चराइज़र आप गर्मी में यूज़ करती हैं, वही विंटर में भी यूज़ न करें. - बेहतर होगा ऑयल बेस्ड मॉइश्‍चराइज़र लें, जिसका प्रोटेक्टिव ऑयली लेयर आपकी स्किन को रूखेपन से बचाएगा.  - मॉइश्‍चराइज़ करने के लिए ऑयल अप्लाई करना हो, तो ऐसा ऑयल लगाएं, जो रोमछिद्रों को ब्लॉक न करे, जैसे- एवोकैडो ऑयल या  आल्मंड ऑयल. - सनस्क्रीन ज़रूर लगाएं, क्योंकि अक्सर हम यह सोचते हैं कि विंटर में सनस्क्रीन लगाना ज़रूरी नहीं, लेकिन ऐसा न करें, सनस्क्रीन हर मौसम में ज़रूरी है. - सर्दियों में होंठों की स्किन भी बहुत ड्राई होती है, इसके लिए थोड़ी-सी मलाई, कुछ बूंदें नींबू के रस व गुलाबजल की लेंऔर सबको मिलाकर रोज़ रात को सोने से पहले होंठों पर अप्लाई करें. - नहाने के लिए बहुत अधिक गर्म पानी की बजाय गुनगुने पानी का उपयोग करें.  - नहाने से पहले नारियल के तेल से मसाज करें या नारियल का तेल अप्लाई करें. - चाहें तो नहाने से पहले आलमंड ऑयल से भी मसाज की जा सकती है. - नहाने से पहले टर्मरिक क्रीम से मसाज करना भी अच्छा ऑप्शन है. इससे त्वचा और रूखी होने से बच जाती है. हल्दी कीहीलिंग प्रॉपर्टीज़ त्वचा को स्मूद बनाती है और डिहाइड्रेटेड स्किन को भी हील करती है.  - नहाने के पानी में कुछ बूंदें ग्लिसरीन या हर्बल ऑयल, जैसे- टी ट्री ऑयल आदि की डाल सकते हैं, इससे त्वचा कानेचुरल मॉइश्‍चर बना रहेगा. - चाहें तो नहाने के पानी में 2 कप दूध भी मिलाकर नहा सकती हैं. दूध में मौजूद फैट व लैक्टिक एसिड त्वचा को नर्म-मुलायम बनाता है. - नहाने के पानी में 2 टेबलस्पून ऑलिव ऑयल भी मिलाया जा सकता है. यह ड्राय स्किन से छुटकारा दिलाने में सहायकहै.  - कुछ बूंदें नींबू के रस और गुलाबजल की, 1 टेबलस्पून ऑलिव ऑयल और ऑरेंज जूस, 1 अंडे का पीला भाग- सबकोमिलाकर नहाने से 15 मिनट पहले अप्लाई करें.  - नहाने के फ़ौरन बाद बॉडी लोशन, क्रीम या ऑयल ज़रूर अप्लाई करें, इससे मॉइश्‍चर लॉक हो जाएगा और स्किन लंबेसमय तक हाइड्रेटेड रहेगी.…

November 7, 2021

ऐसे बनाएं अपना वीकेंड ब्यूटी प्लान (Best Weekend Beauty Plan)

हफ्तेभर की थकान मिटाने और त्वचा को नई रंगत देने के लिए वीकेंड ब्यूटी प्लान बहुत ज़रूरी है. ख़ूबसूरत त्वचा…

July 25, 2021

न्यूट्रास्युटिकल्स की मदद से गर्मियों में पाए निखरी त्वचा (Skin Care With The Help Of Nutraceuticals In Summer)

गर्मियों के मौसम में सूरज के बढ़ते तापमान से त्वचा में जलन और झुलसाना शुरू हो जाता है. अत्यधिक गर्मी…

May 11, 2021

15 नेचुरल स्किन केयर टिप्स हर महिला को मालूम होने चाहिए, इनसे मिलता है इंस्टेंट ग्लो (15 Natural Skin Care Tips Every Woman Must Know)

नेचुरल स्किन केयर रूटीन से स्किन हमेशा हेल्दी और खूबसूरत नज़र आती है. स्किन के लिए केमिकलयुक्त ब्यूटी प्रॉडक्ट्स की…

January 5, 2021

10 आयुर्वेदिक फेस पैक लगाएं, चमक जाएगा आपका चेहरा (10 Ayurvedic Face Packs For Glowing Skin)

10 आयुर्वेदिक फेस पैक मिनटों में आपके चेहरे की चमक बढ़ा देते हैं. ये आयुर्वेदिक फेस पैक आपको बाज़ार से…

March 28, 2020

समर स्किन केयर गाइड

तेरी हर अदा पर गुलमोहर बरस जाते हैं, तेरे आने की आहट से मोगरे महक जाते हैं... हर बार जब…

April 1, 2016
© Merisaheli