Top Stories

रुद्राभिषेक: रूद्र अर्थात भूत भावन शिव का अभिषेक (Rudrabhishek- Sawan 2023)

शिव और रुद्र परस्पर एक-दूसरे के पर्यायवाची हैं. शिव को ही रुद्र कहा जाता है, क्योंकि-रुतम्-दु:खम्, द्रावयति-नाशयतीतिरुद्र:यानी भोले सभी दुखों…

July 17, 2023

श्रावण मास में ऐसे करें पूजा- शिवजी तुरंत होंगे राजी और बरसाएंगे असीम कृपा… (#Shravan2023 How To Worship Lord Shiva During Shravan Month?)

श्रावण मास यानी भगवान शिव की पूजा-आराधना का उत्तम माह. श्रावण हिन्दू धर्म का पंचम माह है. श्रावण मास शिवजी…

July 4, 2023

ये काम औरतों का है, ये काम मर्दों का- क्या आप भी लिंग के आधार पर काम को लेकर यही सोच रखते हैं? (Men’s Work, Women’s Work: Division Of Work And Social Inequalities Associated With Gender)

‘अरे बहनजी एक बात बतानी थी. आज सुबह मैं मिसेज़ गुप्ता के घर गई थी और मैंने देखा कि उनका बेटा झाड़ू-पोछा कर रहा था. मैं तोहैरान हो गई, भला ये भी कोई लड़कों का काम है?’  मिसेज़ मिश्रा ने ये बात मिसेज़ जोशी को बताई तो मिसेज़ जोशी की बेटी ने कहा- ‘आंटी इसमें क्या ग़लत है. गुप्ता आंटी को दो दिन से बुख़ार है और उनकी काम वाली भी छुट्टी पर है, तो बेटा ही करेगा न और अपने ही तो घर का काम किया है.’ ‘देखो बेटा मुझे पता है तुम ज़्यादा ही मॉडर्न हो लेकिन कुछ काम सिर्फ़ लड़कियों के ही होते हैं, लड़कों को शोभा नहीं देता कि वो घर काझाड़ू-पोछा भी करें.’ मिसेज़ मिश्रा ने तुनककर कहा. दरअसल हमारा सामाजिक ढांचा कुछ ऐसा बना हुआ है कि हम कभी भी महिला और पुरुष को समान नज़रों से नहीं देखते. अगर किसीघर में कोई लड़का झाड़ू लगाता या किचन में ख़ाना पकाता दिख जाए तो वो इसी तरह गॉसिप का विषय बन जाता है.  हमारे परिवारों में आज भी अधिकांश लोग लिंग के आधार पर ही काम को तय करते हैं. लड़कियों को शुरू से ही एक कुशल गृहणी बनने की ट्रेनिंग दी जाती है.  वो पढ़ाई में कितनी भी अच्छी हो लेकिन जब तक वो गोल रोटियां बनाने में निपुण नहीं हो जाती उसे गुणी नहीं माना जाता.  घर के काम लड़कियां करती हैं और बाहर के काम पुरुष- यही सीख बचपन से दी जाती है और यही धारणा सबके मन में बैठजाती है. यही वजह है कि आज भी फ़ायनेंस और प्रॉपर्टी से जुड़े काम महिलाएं करने से हिचकती हैं. शादी से पहले बैंक, प्रॉपर्टी, बिल पेमेंट्स यानी फ़ायनेंस से जुड़े तमाम काम उनके पिता या भाई करते थे और शादी के बाद उनकेपति. पुरुषों को तो जाने ही दो ख़ुद महिलाएं भी यही सोच रखती हैं कि बैंक, लेन-देन या कोई भी इस तरह के काम तो मर्दों के ही होतेहैं. यहां तक की पढ़ी-लिखी और कामकाजी महिलाएं भी यही सोच रखती हैं, क्योंकि उनके भीतर वो आत्मविश्वास पैदा ही नहींहोता कि ये काम हम भी कर सकती हैं.  मिस्टर शर्मा के घर गांव से उनकी भांजी कुछ दिन मुंबई घूमने के लिए आई थी. जब वो वापस गई तो मिस्टर शर्मा को गांव से उनके कईरिश्तेदारों के फ़ोन आए और सबने यही कहा कि ये हम क्या सुन रहे हैं, घर की साफ़-सफ़ाई तुम करते हो और यहां तक कि किचन मेंकाम भी करवाते हो. घर की औरतों को शर्म आनी चाहिए और तुमको भी. मिस्टर शर्मा ने उनसे बहस करना ठीक नहीं समझा लेकिन सच यह था कि वो अर्ली रिटायरमेंट ले चुके थे. उनको घर में बैठने की आदतनहीं थी और वो सुबह जल्दी उठ जाते थे. उनकी बहू कामकाजी थी, उसकी शिफ़्ट ही कुछ ऐसी थी कि लेट नाइट तक काम करना पड़ताथा. ऐसे में मिस्टर शर्मा अपनी वाइफ़ और बहू की मदद के लिए सुबह जल्दी उठने पर उस वक्त का सदुपयोग कर लेते थे. उनके घर पर सभी मिल-जुलकर काम एडजस्ट करते थे, जिसमें उनको तो कोई दिक़्क़त नहीं थी लेकिन बाक़ी लोगों को काफ़ी परेशानीथी. कामवाली इसलिए नहीं लगाई थी कि उनका भरोसा नहीं कि कभी आए, कभी न आए, समय का भी ठिकाना नहीं उनका तो इससे बेहतरहै अपना काम ख़ुद कर लें. हम ऊपरी तौर पर तो मॉडर्न बनते हैं और लिंग भेद को नकारने की बातें करते हैं, लेकिन हमारे व्यवहार में, घरों में और रिश्तों में वोयह भेदभाव साफ़ नज़र आता है. घरेलू काम की ज़िम्मेदारियां स़िर्फ बेटियों पर ही डाली जाती हैं. बचपन से पराए घर जाना हैकी सोच के दायरे में ही बेटियों की परवरिश की जाती है.…

June 27, 2023

गर्मियों में इस तरह से रखें घर को ठंडा-ठंडा कूल-कूल (How To Keep Your House Cool In Summer)

गर्मियों में तपती धूप, बेचैन कर देने वाली गर्मी से हर कोई परेशान रहता है. ऐसे में हर किसी की…

June 8, 2023

सोशल स्किल है चुगली करना, जानें क्यों करते हैं लोग चुगली? जानें इसके फायदे-नुक़सान (Gossiping Is A Social Skill, Know Why People Gossip And Its Advantage- Disadvantage)

किसी की शादी तय हो या ब्रेकअप, किसी पति पत्नी में आपस में न बनती हो, किसी से अनबन हो…

May 21, 2023

क्या है पिंक टैक्स, जिसकी कीमत सिर्फ़ महिलाओं को ही चुकानी पड़ती है? (What Is the Pink Tax? Why Women Pay More For The Same Stuff?)

पिंक कलर अधिकतर महिलाओं का फेवरेट कलर होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि पिंक टैक्स भी होता है,…

May 16, 2023

मदर्स डे पर विशेष- ईश्वर का रूप है मां… (Happy Mother’s Day- Quotes About Mothers)

हम एक शब्द हैं वह पूरी भाषा हैबस यही मां की परिभाषा है… जब भी कोई रिश्ता उधड़े करती है…

May 14, 2023
© Merisaheli