मैंगो ट्रीट: मैंगो केक (Mango Treat: Mango Cake)

बच्चे हों या बड़े आम सभी का फेवरेट फ्रूट है. वैसे तो आपने आम से बनी अनेक रेसिपीज़ ट्राई की होंगी, लेकिन इस बार हम आपके लिए लाएं हैं, मैंगो केक. मैंगो और क्रीम केक का कॉम्बिनेशन एक साथ आपको जरूर पसंद आएगा।

 

सामग्री:

  • 2 आम की प्यूरी
  • डेढ़ कप गेहूं का आटा
  • 1 टीस्पून बेकिंग पाउडर
  • आधा टीस्पून बेकिंग सोडा
  • आधा कप बटर
  • 3/4 कप कंडेंस्ड मिल्क
  • 4 टेबलस्पून शक्कर
  • 1 टीस्पून वेनिला एसेंस
  • थोड़ा-सा इलायची पाउडर

मूस आइसिंग के लिए:

  • 1/3 कप मैंगो प्यूरी
  • आधा कप व्हिपिंग क्रीम
  • 2-3 टेबलस्पून शहद

विधिः

  • आटा, बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर मिलाकर छलनी से छान लें.
  • पैन को गरम करके बटर पिघलाएं.
  • कंडेंस्ड मिल्क डालकर 1-2  मिनट तक लगातार चलाते रहें.
  • मैंगो प्यूरी, इलायची पाउडर और वेनिला एसेंस मिलाकर फेंट लें. धीरे-धीरे आटा डालते हुए गाढ़ा होने तक फेंट लें.
  • 2 टेबलस्पून दूध मिलाकर फेंटें.
  • घोल को चिकनाई लगे टिन में डालें.
  • प्रीहीट अवन में टिन रखकर 40-50 मिनट तक बेक करें.
  • मैंगो मूस आइसिंग के लिए मैंगो प्यूरी, व्हिपिंग क्रीम और शहद/आइसिंग सीरप को मिलाकर ब्लेंडर में ब्लेंड कर लें.
  • फ्रिजर में ठंडा होने के लिए 2 घंटे तक रखें.

केक के लिए:

  • बेक किए केक को 2 भागों में काट लें.
  • मैंगो मूस आइसिंग को केक पर फैलाएं. दूसरा भाग रखकर बचा हुआ मैंगो मूस आइसिंग फैलाएं. फ्रिज में सेट होने के लिए रखें.
  • खाने से 15 मिनट पहले केक को स्लाइस में काटकर सर्व करें.

और भी पढ़ें: मैंगो ट्रीट: क्रंची मैंगो पार्फे (Mango Treat: Crunchy Mango Parfait)

Poonam Sharma

Share
Published by
Poonam Sharma

Recent Posts

कैरी व कांद्याचं लोणचं (Kairi And Onion Lonche)

साहित्य : 1 मध्यम आकाराची कैरी तासून किसलेली (साधारण अर्धा कप), 1 कप बारीक चिरलेला…

April 20, 2024

घोळ लिंबू आणि पाचक लिंबू (Ghol Limbu And Pachak Limbu)

घोळ लिंबू आणि पाचक लिंबू साहित्यः 1 डझन मोठी लिंबे, पाव किलो मीठ.कृतीः रसाळा लिंबे…

April 19, 2024

लिंबाचे तिखटगोड लोणचे (Tangy Lemon Pickles)

साहित्यः 1 डझन मोठी लिंबे, अर्धी वाटी लाल तिखट, दीड वाटी मीठ, 1 चमचा मेथी,…

April 18, 2024

Mirchi Vada

Ingredients7-8 green chilli (big size), 300 gm boiled mashed potatoes, 1 tsp red chilli powder,…

April 17, 2024

ब्रेकफास्ट कॉर्नर: तड़का मूंगदाल इडली (Breakfast Corner: Tadka Moongdal Idli)

ब्रेकफास्ट में आज कुछ हेल्दी और टेस्टी बनाते हैं यानि तड़के वाली मूंगदाल इडली। इसे…

April 17, 2024

आंबोशीचे लोणचे आणि कैरीचा टक्कू (Amboshi Lonche And Kairicha Takku)

आंबोशीचे लोणचेसाहित्यः 1 वाटी आंबोशी, 1 वाटी गूळ, 2 चमचे लाल मोहरी, 1 चमचा तिखट,…

April 17, 2024
© Merisaheli