पार्टी स्पेशल- सब्ज़ी सुनहरी (Party Special- Sabzi Sunhari)

Sabzi Sunhari

Party Special- Sabzi Sunhari

पार्टी के लिए बनाना चाहती हैं कुछ स्पेशल और हेल्दी सब्ज़ी, तो ट्राई करें ये डिश, जो टेस्टी होने के साथ-साथ ईज़ी भी है.

सामग्री:

– 2 कप उबली हुई मिक्स वेजीटेबल्स (फूलगोभी, मटर, फ्रेंच बीन्स और गाजर)

– 1/4 कप फ्रेश क्रीम

– नमक स्वादानुसार

– 1 टेबलस्पून बटर

– थोड़ा-सा हरा धनिया

– थोड़ी-सी फ्रेश क्रीम (गार्निशिंग के लिए)

मसाला पेस्ट बनाने के लिए:

– 2 टेबलस्पून साबूत धनिया

– 1 टेबलस्पून जीरा

– 2 टुकड़े दालचीनी

– 2 लौंग

– 2 इलायची

– 2 टेबलस्पून काजू के टुकड़े

अन्य सामग्री:

– 1 प्याज़

– 1/4 कप दही

– आधा टीस्पून गरम मसाला पाउडर

– आधा टीस्पून अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट

– 1/8 टीस्पून हल्दी पाउडर

– 1 टेबलस्पून बेसन

– आधा टीस्पून कसूरी मेथी.

विधि:

– मसाला पेस्ट बनाने के लिए सारे मसालों को कड़ाही में डालकर भून लें.

– भुने हुए मसालों को अन्य सामग्री के साथ मिलाकर पीस लें.

– कड़ाही में बटर पिघलाकर मसाला पेस्ट डालकर भून लें.

– क्रीम, नमक और वेजीटेबल्स मिलाकर भून लें.

– आवश्कयतानुसार पानी मिलाकर सब्ज़ियों के नरम होने तक पकाएं.

– क्रीम और हरा धनिया से गार्निश करके सर्व करें.

Meri Saheli Team

Share
Published by
Meri Saheli Team

Recent Posts

Kalakand

Ingredients700 gm full-cream milk, 5 ml white vinegar, 35 gm sugar, 2 gm almond, 1…

April 15, 2024

कैरीचे लोणचे आणि लोणच्याचा तयार मसाला (Kairiche Lonche And Pickle Masala) 

कैरीचे लोणचे साहित्यः 2 कप कैरीच्या लहान फोडी (3 लहान कैर्‍या), दिड टिस्पून मीठ, अर्धा…

April 15, 2024

कच्च्या कैरीचं पन्हं (Raw Kairi panha)

साहित्य : 2 कैर्‍या, चवीनुसार पिठीसाखर, पाव टीस्पून काळी मिरी पूड, अर्धा टीस्पून मीठ. कृती…

April 13, 2024

स्पायसी ग्वावा आणि जांभळाचे सरबत (Spicy Guava And Jambul Juice)

स्पायसी ग्वावा साहित्यः 1 लिटर पेरूचा रस, (बाजारात उपलब्ध), 1 टेबलस्पून कॅपस्किो सॉस, पाव टिस्पून…

April 12, 2024

Murgh Badami Shorba

Ingredients5-6 nos. chicken legs, 1 tbsp chopped garlic, 8 cups water, 2 nos. bay leaf,…

April 11, 2024

टँगी टोमॅटो विथ कलिंगड आणि मँगो लस्सी (Tangy Tomato With Watermelon And Mango Lassi)

टँगी टोमॅटो विथ कलिंगड साहित्यः 6 टोमॅटो, 3 कप कलिंगडाच्या फोडी, अर्धा कप पिठी साखर,…

April 11, 2024
© Merisaheli