Hair care

The Essential Guide To Healthy Skin, Happy Hair This Holi

Whilst playing Holi voluntarily and willingly is great fun, without the right precautions, it can be extremely harmful for your…

April 19, 2023

10 कॉमन मेकअप मिस्टेक्स और ब्यूटी ब्लंडर्स से बचने के ईज़ी ट्रिक्स (10 Most Common Makeup Mistakes And Beauty Blunders And Easy Tricks To Avoid Them)

ख़ूबसूरत नज़र आने की चाह में, तो कभी लापरवाही के चलते महिलाएं कुछ ऐसी ग़लतियां कर बैठती हैं, जिससे चेहरे…

March 2, 2023

विंटर हेयर केयर टिप्स… ताकि सर्द मौसम में भी आपके बालों का मौसम बना रहे हसीन… (Winter-Proof Your Hair: Try Easy, Simple And Best Winter Hair Care Tips)

ड्राई मौसम में बालों की ड्राईनेस भी बढ़ जाती है, जिससे बालों की कई समस्याएं बढ़ जाती हैं, जैसे- रूसी, बालों का झड़ना, टूटना औरफ़्रिज़ी हेयर… इसलिए हम लाएं हैं विंटर हेयर केयर टिप्स. इन्हें आज़माएं और अपने गेसुओं को हसीन बनाएं…  विंटर में न सिर्फ़ बाल ड्राई होते हैं बल्कि डैंड्रफ की प्रॉब्लम भी बढ़ जाती है इसलिए एंटी डैंड्रफ मास्क लगाएं- आप बालों बस्काल्प में नींबू के रस में दही मिक्स करके अप्लाई करें.गुनगुने तेल से बालों व स्काल्प की मालिश करें. नारियल तेल गर्म करके उसमें नींबू का रस मिक्स करें और इससे मसाज करें.एवोकैडो को अंडे के साथ मैश करें और गीले बालों में ही अप्लाई करें. 20 मिनट के बाद धो लें. आधा कप दही में एक पका मैश किया हुआ केला, और दो टी स्पून ऑलिव ऑयल मिक्स करके स्काल्प में मसाज करते हुए पूरेबालों पर लगाएं. आधे-एक घंटे बाद गुनगुने पानी से धो लें.नारियल के तेल में नींबू का रस मिलाकर स्काल्प में 10-15 मिनट तक मालिश करें. आधे घंटे बाद माइल्ड शैंपू कर लें. यह डैंड्रफ से छुटकारा दिलाता है.एक कप कच्चे दूध में एक टीस्पून शहद मिक्स करके पेस्ट तैयार करें. इससे स्काल्प पर मालिश करते हुए अप्लाई करने. आधेघंटे बाद गुनगुने पानी व माइल्ड से शैम्पू से धो लें.एक पके केले में कुछ बूंदें बादाम के तेल की मिक्स करें हेयर मसाज करें और आधे घंटे बाद बीयर या एप्पल साइडर विनेगर सेफ़ाइनल रिंस करें.एक कप शहद में एक अंडे की जर्दी और एक टेबलस्पून ऑलिव ऑयल मिक्स करें. इस पेस्ट से बालों और स्काल्प पर 5-10 मिनट तक मसाज करें और फिर अप्लाई करके सूखने के लिए छोड़ दें. सूखने पर माइल्ड शैम्पू से वॉश कर लें.एलोवीरा जेल में नींबू के रस की कुछ बूंदें मिक्स करें. इसमें 1 टेबलस्पून ऑलिव ऑयल या कोकोनट ऑयल मिलाकर ब्लेंड करें. बालों की जड़ों से लेकर सिरों तक मालिश करते हुए लगाएं. शावर कैप लगा लें और आधे घंटे बाद शैंपू कर लें. एलोवेरा पल्प लगाएं. इससे स्काल्प पर मसाज करें. 30 मिनट बाद माइल्ड शैम्पू से धो लें. एलोवीरा में हाइड्रेटिंग प्रॉपर्टीज़ भीहोती हैं जो बालों की नमी बनाए रखता है और उनको ड्राई होने से बचाता है.आंवले के रस में एलोवेरा जेल मिलाकर बालों की जड़ों में अप्लाई करें. 20 मिनट बाद धो लें.नारियल के दूध को बालों में लगाएं और फिर बालों पर गर्म तौलिए से लपेट लें. कुछ देर बाद बाल धो लें.पपीते के पल्प में एप्पल साइडर विनेगर और नारियल का तेल मिक्स करके हेयर मास्क तैयार करें. ये एंटी डैंड्रफ मास्क है जोआपके स्काल्प को हेल्दी रखता है.मेथी दानों को रातभर भिगोकर रख दें. सुबह पीसकर पेस्ट बना लें. कुछ बूंदें सरसों के तेल की मिलाकर आधे घंटे तकस्काल्प व बालों में मसाज करें. गुनगुने पानी से धोकर शैंपू कर लें.पपीते और केले को मैश करके पेस्ट बना लें और इसमें थोड़ा सा ऑलिव ऑयल मिक्स करें. इसे मसाज करते हुए बालों औरस्काल्प पर अप्लाई करें. आधे घंटे बाद माइल्ड शैम्पू से वॉश कर लें.एक कप कच्चे दूध में एक टीस्पून शहद मिलाकर बालों की जड़ों से लेकर सिरों तक अप्लाई करें और आधे घंटे बाद माइल्ड शैम्पूसे वॉश कर लें.अनियन यानी प्याज़ के तेल को अपने रेग्युलर तेल जैसे- नारियल या ऑलिव ऑयल में मिक्स करके स्काल्प व बालों की मालिशकरें. इसे रातभर रहने दें और सुबह शैम्पू कर लें. आप प्याज़ के रस में थोड़ा शहद मिक्स करके भी बालों व स्काल्प में अप्लाई कर सकती हैं. आधे घंटे बाद शैम्पू कर लें.पपीते के पल्प में समान मात्रा में दही मिक्स करें. इसे अच्छी तरह ब्लेंड कर लें और फिर बालों व स्काल्प पर लगाएं. आधे-पौनेघंटे बाद माइल्ड शैम्पू से धो लें.एक पका केला और दो पके एवोकैडो को मिला लें. चाहें तो ब्लेंडर में भी ब्लेंड कर सकते हैं. बालों पर लगाएं. शावर कैप से कवरकर लें और लगभग आधे घंटे बाद शैंपू कर लें.चुकंदर के पेस्ट में ऑलिव ऑयल और थोड़ा सा चम्मच दूध मिलाएं. इसमें एक चम्मच शहद और 2 अंडे मिक्स करके पेस्ट तैयारकरें. इस पेस्ट को 2 घंटे तक बालों में लगाकर रखें, फिर माइल्ड शैंपू और गुनगुने पानी से वॉश कर लें.बादाम तेल, जोजोबा ऑयल और नारियल तेल को समान मात्रा में लेकर 5 निमट तक गर्म करें. इस गुनगुने तेल से पांच मिनटतक स्काल्प मसाज करें और फिर एक घंटे बाद माइल्ड शैम्पू से वॉश कर लें.एक टेबलस्पून अदरक के रस में 1 टीस्पून ऑलिव ऑयल और 2 टीस्पून नींबू का रस मिलाकर स्काल्प पर लगाएं. आधे-पौनेघंटे। आड़ शैम्पू कर लें. एक आलू को कद्दूकस करके रस निकाल लें. इसमें 2-2 टेबलस्पून एलोवीरा जेल और शहद मिला लें. इससे बालों में कुछ मिनट तक मसाज करें. बालों को शावर कैप या तौलिये से कवर कर लें. 2 घंटे बाद गुनगुने पानी से धो लें.  क्या करें, क्या न करें?  बहुत ज़्यादा गर्म पानी से बाल न धोएं. बहुत ज़्यादा केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स और स्टाइलिंग प्रोडक्ट्स व टूल्स यूज़ न करें. कंडीशनर ज़रूर यूज़ करें. गीले बालों को नेचुरली सूखने दें. हेयर ड्रायर का उपयोग कम करें. बड़े दांतों वाली कंघी का इस्तेमाल करें. बाहर जाते समय बालों को कवर करें.बार-बार बहुत ज़्यादा हेयर वॉश इस मौसम में अवॉइड करें.हेल्दी डायट लें, पानी की कमी न होने दें.बालों को ट्रिम करते रहें ताकि दो मुंहे बालों से बचा जा सके.  परी शर्मा 

November 17, 2022

देसी घी के इन ब्यूटी बेनीफिट्स के बारे में नहीं जानते होंगे आप… (Amazing Beauty Benefits Of Desi Ghee For Skin and Hair)

देसी घी न सिर्फ़ सेहत के लिए फायदेमंद है बल्कि इसके कई ब्यूटी बेनीफिट्स भी हैं जिनके बारे में शायद…

September 12, 2022

जानें बालों के लिए किस ऑयल के क्या हैं फायदे? कौन सा हेयर ऑयल है हेयर ग्रोथ के लिए बेस्ट? (Know which oil is most beneficial for hair? What is the best oil to increase hair growth?)

जिस तरह मॉइश्‍चराइज़र त्वचा को नर्म-मुलायम और हेल्दी बनाता है, ठीक उसी तरह तेल भी बालों को नमी प्रदान करने…

August 24, 2022

मॉनसून ब्यूटी कैलेंडर: बारिश में स्किन को हेल्दी-ग्लोइंग बनाए रखने के लिए ब्यूटी गाइड (Monsoon Beauty Calender: A guide to get healthy and glowing skin during monsoons)

मौसम के साथ-साथ त्वचा और बालों की ज़रूरतें भी बदल जाती हैं. अगर आप चाहती हैं कि हर मौसम की…

August 1, 2022

समर हेयर केयर टिप्स: अपने बालों को दें हेल्दी शाइन… (Summer Hair Care Tips For Healthy And Shiny Hair)

समर में जिस तरह स्किन केयर रूटीन को बदलने की ज़रूरत होती है वैसे ही हेयर केयर रूटीन में भी कुछ बदलाव लानाज़रूरी है, ताकि इस गर्म मौसम में भी आपके बालों की हेल्दी शाइन बनी रहे. बालों को नियमित वॉश करें. माइल्ड शैंपू यूज़ करें. इसलिए बालों की सफ़ाई का ख़ास ख़्याल रखें, वरना गर्मियों मेंपसीने से बाल चिपचिपे और गंदे हो जाते हैं और बालों से संबंधित समस्याएं होने लगती हैं.तेज़ धूप से बचने के लिए बालों को बाहर जाते समय छतरी या स्कार्फ से ढंकें, ताकि अल्ट्रावॉयलेट रेज़ से बालों काबचाव हो सके.बालों को ब्लो ड्राई या आयरनिंग करने से बचें. गर्मियों में ये बालों को और भी डैमेज कर सकते हैं, जिससे बाल रूखेहोकर कमज़ोर हो सकते हैं.समर में अल्कोहल बेस्ड प्रोडक्ट्स भी बालों पर यूज़ न करें, क्योंकि ये बालों को और भी ड्राई करते हैं.बालों को न तो गर्म पानी से धोएं और न ही बहुत ठंडे पानी से.कंडीशनर का इस्तेमाल ज़रूर करें.गर्मी है, तो इसका यह मतलब नहीं कि ऑयल अप्लाई न करें. आप हेयर वॉश से पहले ऑयल मसाज करें, ताकिबालों में मॉइश्‍चर बना रहे.बहुत ज़्यादा स्टाइलिंग प्रोडक्ट्स या केमिकल के यूज़ से बचें.हेयर सिरम का इस्तेमाल ज़रूर करें. इससे बाल स्वस्थ और शाइनी नज़र आएंगे.कोशिश करें कि बालों को खुला न रखें. कोई टॉप की हेयर स्टाइल बनाएं या पोनीटेल बनाएं. हेयर स्टाइल्स लूज़और ईज़ी ही रखें, ताकि बालों में पसीना अधिक न हो और वो टूटें भी नहीं. ट्राई करें ये ईज़ी ट्रिक्स- नारियल के तेल में समान मात्रा में आंवला तेल मिलाकर थोड़ा-सा नींबू का रस और दूध मिलाकर मसाज करें.एलोवीरा में एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज़ होती हैं. एलोवीरा जेल को स्काल्प में अप्लाई करें. 15 मिनटबाद शैंपू कर लें.नींबू के रस में ऑलिव ऑयल मिलाकर मसाज करें. इससे रूखे बालों में हेल्दी शाइन आती है.स्काल्प पर दही से मसाज करें और 15 मिनट बाद रिंस कर लें.दही या छाछ से भी बालों का झड़ना बंद होता है और डैंड्रफ की समस्या दूर होती है.कोकोनट मिल्क से मसाज करने पर बालों को पोषण मिलता है. बाल नर्म-मुलायम बनते हैं.अंडे की जर्दी में शहद मिलाकर लगाने से बालों की डीप कंडीशनिंग होती है.ऑलिव ऑयल डैंड्रफ को ट्रीट करता है. सोने से पहले रोज़ाना ऑलिव ऑयल को हल्का गर्म करके उससे स्काल्पमसाज करें. सुबह शैंपू कर लें.बालों में शाइन और बाउंस लाने के लिए बीयर से रिंस करें.2 टेबलस्पून नारियल का तेल लेकर गीले बालों के सिरों पर लगाएं. इसे रातभर रहने दें और अगले दिन शैंपू कर लें.विनेगर में स्काल्प के फंगस और बैक्टीरिया को ख़त्म करने की क्षमता होती है. विनेगर से स्काल्प मसाज करें औरबालों को धो लें. चाहें तो इससे फाइनल रिंस भी कर सकती हैं.अंडा बालों को रिपेयर करने का काम करता है. अगर बाल ऑयली हैं, तो अंडे का स़फेद भाग लें, ड्राई बालों के लिएपीला भाग और नॉर्मल बालों के लिए पूरा अंडा फेंटकर लगाएं. गुनगुने पानी से धो लें.समान मात्रा में प्याज़ और नींबू का रस लेकर मिक्स करें और शैंपू करने से कुछ देर पहले मसाज करें.एस्पिरिन में मौजूद सैलिसिलिक एसिड बालों से गंदगी हटाकर शाइन वापस लाता है. एक एस्पिरिन टैबलेट कोपाउडर करके थोड़े-से शैंपू में मिक्स कर लें और फिर शैंपू करें.एलोवीरा जूस, पानी और एवोकैडो ऑयल का मिश्रण बनाकर रखें. जब कभी भी बाल ड्राई लगें, इसका इस्तेमालकरें.नींबू को स्काल्प पर रगड़ें और 15-20 मिनट बाद धो लें.आंवले के पाउडर को रातभर मिगोकर रखें और इससे बालों को रिंस करें.नीम के पत्तों का पेस्ट बालों को मज़बूत बनाता है और हेयर लॉस को कम करता है. बेहतर रिज़ल्ट के लिए नीम केपत्तों के पेस्ट में शहद और ऑलिव ऑयल भी मिक्स करें.नारियल का तेल बालों की भीतरी परत को पोषण देता है. 1 टेबलस्पून कोकोनट ऑयल को गीले बालों के सिरों परअप्लाई करें. अगर बाल बहुत ज़्यादा ड्राई हैं, तो तेल को रातभर रहने दें और सुबह शैंपू करें.डैमेज बालों को रिस्टोर करने के लिए एक पके केले को मैश कर लें. इसमें 1 टेबलस्पून शहद मिलाएं.नीम के पत्तों का पेस्ट बनाकर उससे बाल धोएं. यह बालों का झड़ना बंद करता है और इंफेक्शन्स से भी बचावकरता है.

April 21, 2022

हेल्दी, शाइनी और मज़बूत बालों के लिए ट्राई करें ये 25+ ईज़ी हेयर रेसिपीज़ और मास्क! (25+ Easy Hair Mask & Recipes For Damaged Hair)

बाल खूबसूरत तभी लगते हैं जब वो हेल्दी होते हैं... यहां हम हेल्दी, शाइनी और मज़बूत बालों के लिए हेयर…

May 2, 2021

लंबे, घने और हेल्दी बालों के लिए ए टु ज़ेड हेयर केयर गाइड (A to Z Hair Care Guide For Long, Shiny And Healthy Hair)

लंबे, घने और हेल्दी बालों के लिए आपको थोड़ी-सी प्लानिंग करनी होगी. हम आपको बता रहे हैं लंबे, घने और…

May 1, 2021

नीम तेल के 10 ब्यूटी बेनिफिट्स (10 Beauty Benefits Of Neem Oil)

नीम तेल (Neem Oil) के ब्यूटी बेनिफिट्स (Beauty Benefits) बहुत हैं. नीम तेल जिस तरह सेहत के लिए फायदेमंद है,…

March 7, 2021

बालों में ऐसे लगाएंगे तेल तो बाल बनेंगे मजबूत और लंबे-घने (How To Apply Hair Oil: Step By Step Guide To Apply Hair Oil)

यदि आपको बालों में तेल लगाने का सही तरीका नहीं मालूम, तो आप कितना भी महंगा तेल क्यों न लगा…

January 23, 2021
© Merisaheli