Close

‘लाफ्टर शेफ्स’ के सेट पर पहली बार भारती सिंह ने दिखाया बेटे काजू का चेहरा, को-स्टार्स को दिया सरप्राइज़ (Baby Kaju’s First Face Reveal By Bharti Singh On Laughter Chefs Sets)

छोटे पर्दे की लाफ्टर क्वीन भारती सिंह ( Laughter Queen Bharti Singh) ने अपने दूसरे बेटे काजू (Second Son Kaju) की पहली झलक दिखा दी है, लेकिन अपने फैंस को नहीं, सिर्फ अपने को स्टार्स को. जी हां भारती सिंह ने अपने न्यूबॉर्न बेबी बॉय काजू के साथ लाफ्टर शेफ्स के सेट ( Sets Of Laughter Chefs) पर पहुंचकर सबको चौंका दिया.

Bharti Singh

भारती ने लाफ्टर शेफ्स के सेट पर पहुंचने के बाद सभी को ऐसा जबरदस्त सरप्राइज़ दिया कि सेट पर मौजूद सभी लोग चौंक गए. ये सरप्राइज़ था कि भारती सिंह काजू को साथ लेकर शो के सेट पर पहुंची थी. भारती का काजू एक महीने का हो गया है. इस मौके की उनकी तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.

Bharti Singh

वायरल हुई इन फोटोज में सेट पर उपस्थित सभी को स्टार्स काजू को देखकर बेहद खुश और इमोशनल हो गए. कृष्णा अभिषेक, करण कुंद्रा, अली गोनी सहित शो की पूरी टीम ने भारती और उनके न्यूबॉर्न बेटे का बहुत गर्मजोशी से वेलकम किया.

Bharti Singh

जानकारी के लिए बता दें डिलीवरी के बाद पूरी तरह फिट न होने के बाद भी भारती अपने बेटे को लेकर सेट पर आई थीं. इन फोटोज में भारती व्हीलचेयर पर बैठी हुई नजर आ रही है. उनके हाथ में ड्रिप लगी हुई है. लेकिन चेहरे पर मुस्कान झलक रही है. भारती की आंखों में अपने काम के प्रति डेडीकेशन साफ दिखाई दे रहा है.

Bharti Singh

भारती सिंह से शो से प्रोफेशनल तौर पर नहीं बल्कि भावनात्मक रूप से भी जुड़ी हुई हैं. क्योंकि कॉमेडियन की दूसरी प्रेग्नेंसी के दौरान शो के सभी स्टार कास्ट और क्रू ने उनका साथ दिया था. इतना ही नहीं, काजू के जन्म के बाद सबने सेट पर मिठाई बांटकर जश्न भी मनाया. और तो और भारती की प्रेग्नेंसी के सातवें महीने में शो की पूरी टीम ने भारती के लिए एक सरप्राइज बेबी शॉवर भी रखा था. इस बेबी शॉवर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं थीं.

Share this article