Close

सनी देओल ने ‘बॉर्डर 2’ की सफलता का क्रेडिट दिया अपने ‘पापा धर्मेंद्र’ को, पिता को याद कर भावुक हुए एक्टर बोले- ये सब मेरे पापा की ब्लेसिंग है…(Sunny Deol credits ‘papa’ Dharmendra for Border 2 success, says “Yeh sab mere papa ki blessings…”)

'बॉर्डर 2' की सक्सेस (Border 2 success) के बाद मुंबई में एक प्रेस मीट रखी गई. इस प्रेस मीट में सनी देओल (Sunny Deol) भी नज़र आए. प्रेस मीट के दौरान ऑडियंस का प्यार देख कर सनी देओल बेहद भावुक हो उठे. 68 वर्षीय सनी देओल ने अपने करियर के इस दौर विनम्र और दिल को छू लेने वाला बताया. क्योंकि बड़ी स्क्रीन पर सनी देओल की जबरदस्त परफॉर्मेंस देखने के बाद फैंस उन्हें अपने सामने पाकर खुशी से बेकाबू होने लगे थे.

धर्मेंद्र से जुड़े और भी अनकहे किस्से सुनने के लिए नीचे दिए गए मेरी सहेली के पॉडकास्ट लिंक पर क्लिक करें -

Sunny Deol

प्रेस मीट में सनी देओल मीडिया के सामने फिल्म बॉर्डर 2 की सक्सेस को सेलिब्रेट करने वाले स्टार के तौर पर नहीं आए थे, बल्कि फिल्म में उनकी शानदार परफॉर्मेंस को देखने के बाद दर्शकों से उन्हें जो प्यार मिल रहा, उसे देख सनी देओल बहुत खुश थे.

Sunny Deol

प्रेस कॉन्फ्रेंस में सनी देओल भावुक दिखाई दिए. उन्होंने बदलते समय में अपने साथ खड़े रहने वाली ऑडियंस का शुक्रिया अदा किया. साथ ही अपने करियर के इस दौर को विनम्र और इमोशनल दोनों बताया.

Sunny Deol

अपनी सारी सफलता का क्रेडिट अपने दिवंगत पिता धर्मेंद्र और भगवान को बेटे हुए सनी भावुक हो गए. उन्होंने कहा- 'ये सब मेरे पापा के आशीर्वाद और वाहे गुरु दी मेहर है… ऑडियंस पहले भी मुझे प्यार करती थी, और आज भी करती हैं. जहां भी जाता हूं, इतना प्यार मिलता है… मैं सब से यही कहना चाहता हूं कि मेहनत करो, अपने पेशे से प्यार करो, हिम्मत मत हारो। समय ऐसी चीज है जिसका कभी पता नहीं चलता, आपको इसके लिए तैयार रहना चाहिए.

Sunny Deol and Dharmendra

इस मीट में सनी देओल से उनकी अपकमिंग वाली फिल्मों के बारे में सवाल पूछे गए. बाद में फिल्म की सक्सेस पार्टी में फिल्म के यादगार डायलॉग्स और गानों पर जश्न का माहौल बना रहा. पूरी टीम ने केक काटकर सफलता का सेलिब्रेशन किया और एक-दूसरे को बधाई दी.

Share this article