दूरियां दिलों में थीं
और हम उसे
आंसुओं में ढालते रहे
नफ़रतें काग़ज़ी थीं
और हम दिल में पालते रहे
ख़्वाब नींद में थे
और हम रात भर
जागते रहे..
तुम मेरे हो चुके थे
और हम
ताउम्र ज़माने से तुम्हें
हाथ फैला मांगते रहे..
जज़्बात तो देखे नहीं
और बस
शब्द बांचते रहे..
कौन किसका है मुरीद
क्या तौलना ज़रूरी था
उम्र और ज़िंदगी
चल रहे थे साथ साथ
हम बड़ी बे मुरव्वती से
दर्दे दिल झांकते रहे..
ज़माना खड़ा था सामने
और हम
तेरी गली की
खाक छानते रहे..!
– मुरली मनोहर श्रीवास्तव
यह भी पढ़े: Shayeri
Photo Courtesy: Freepik
बॉलिवूडमधील रणबीर कपूर, विकी कौशल, अक्षय कुमार, शाहरुख खान यांसारखे अनेक कलाकार आहेत की जे…
रेटिंग: 3 *** रणबीर कपूर एक बार फिर एनिमल में छा गए अपने इमोशनल व…
वेगवेगळ्या छटा असलेल्या भूमिका साकारायला मिळाव्यात हे प्रत्येक कलाकाराचं स्वप्न असतं. कलाकार ती भूमिका फक्त…
‘अग, ऐकलंस का?’ असं म्हणून एखादी मैत्रीण आपल्या मैत्रिणीला आपली नणंद-भावजय, सासू-सासरे किंवा शेजारणीचं एखादं…
रणदीप हुड्डा गेल्या अनेक दिवसांपासून त्याच्या लग्नामुळे चर्चेत होता. अखेर रणदीपने 29 नोव्हेंबर रोजी त्याची…
1 दिसम्बर को प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अपनी शादी की पांचवीं सालगिरह मना रहे…