बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (Shahrukh Khan) ने इस बात का खुलासा किया है कि उनके तीनों बच्चे -आर्यन, सुहाना और अबराम (Aaryan, Suhana And Abram) उनके सपोर्टर्स ही नहीं हैं, बल्कि उनके सबसे बड़े क्रिटिक्स भी हैं.

कई दशकों तक हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में राज करने वाले बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान ने एक इंटरव्यू में अपने तीनों बच्चों- आर्यन खान, सुहाना खान और अबराम खान के बारे में खुलकर बात की. किंग खान ने कहा कि मैं हमेशा एक हैंड्स-ऑन पिता था. कभी मैं अपने बच्चों से दूर नहीं रहा, लेकिन उनके साथ पूरा समय बिताने के बाद मुझे उसकी वैल्यू समझ में आई.

शाहरुख ने बताया- मेरे बच्चे मेरे सबसे अच्छे क्रिटिक हैं. मेरी फैमिली मेरा नॉर्थ स्टार है जो मुझे ज़मीन से जोड़े रखता है और याद दिलाता है कि असल में क्या मायने रखता है. चाहे ज़िंदगी में कितना भी बिज़ी क्यों न हो जाए.

किंग खान ने ये भी कहा- लीगेसी सिर्फ़ प्रोफ़ेशनल अचीवमेंट्स से तय नहीं होती, बल्कि उन वैल्यूज़ और यादों से तय होती है, जो मैं अपनी फैमिली के साथ शेयर करता हूं. दोनों में बैलेंस बनाना ज़रूरी है. जब मैं अपने पैशन और काम को पूरा करता हूं तो मैं पिता होने की छोटी-छोटी खुशियों को कभी नहीं भूलता.

अपने बच्चों की क्रिएटिव एफर्ट्स के बारे में शाहरुख ने कहा- मुझे अपने बच्चों पर बहुत गर्व है. उन्हें एक परफॉर्मर और इंसान के तौर पर खुद को बनते देखना मेरे लिए खुशी की बात रही है. उनके साथ वॉयस ओवर करना एक यूनिक और डिफरेंट बॉन्डिंग एक्सपीरियंस था. हालांकि मैंने उन्हें काम सिखाया, लेकिन उन्होंने अपनी क्यूरियोसिटी और इमैजिनेशन से मुझे नए नज़रिए दिखाए.
