पहले अपनी तलाक की खबरों को लेकर चर्चा में रहने वाली मौनी रॉय (Mouni Roy) एक बार से सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं बता दें कि फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' (Hai Jawani To Ishk Hona Hai) में मौनी रॉय ने वरुण धवन की मां का किरदार (Playing Role In Varun Dhawan's Mother) निभाया था. इस किरदार के लिए एक्ट्रेस को बुरी तरह से ट्रोल किया जा रहा है.

वरुण धवन की फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' कुछ दिन पहले ही रिलीज़ हुई है. इस फिल्म में टीवी की नागिन एक्ट्रेस मौनी रॉय ने वरुण धवन की 'फेक मां' का किरदार निभाया है. फिल्म की रिलीज के बाद अब मौनी रॉय को इंटरनेट पर खूब ट्रोल किया जा रहा है. ट्रोलिंग का कारण है कि वरुण धवन और मौनी रॉय के बीच की उम्र का इतना अधिक अंतर देख ऑडियंस ने सवाल उठाए हैं.

ऑडियंस की जानकारी के लिए बता दें कि रियल लाइफ में मौनी रॉय एक्टर वरुण धवन से केवल एक साल बड़ी हैं. लेकिन रील लाइफ में एक्ट्रेस का वरुण की माँ बनने पर एक्ट्रेस को ऑडियंस की आलोचना का सामना करना पड़ रहा है. लेकिन अब मौनी रॉय ने चुप्पी तोड़ दी है.

एक पॉपुलर एंटरटेनमेंट साइट से बात करते हुए मौनी रॉय बोली - मैं इसके बारे में कुछ नहीं कर सकती हूं. अब मुझे इन चीजों से कोई फर्क नहीं पड़ता है. ये इतना बड़ा इश्यू बन गया है कि फिल्ममेकर्स ने मेरे साथ ऐसा कैसे किया! लेकिन मैंने अपना काम सही ढंग से किया है और फिल्म के डायरेक्टर बहुत खुश हैं और बाकी सब लोग भी जिनके साथ मैंने काम किया. इस कॉमेडी फिल्म में काम करने में काफी मजा आया. मैं डेविड धवन की बिगेस्ट फैन हूं. उनकी मूवीज मेरी दोस्त की तरह है. वे मेरी कम्फर्ट वॉच हैं.

मौनी रॉय ने एक चीज साफ की है, कि वे खुद में मस्त रहती हैं और बड़ी स्क्रीन पर कोई भी किरदार निभाने से उन्हें परहेज नहीं है.बता दें ये मौनी रॉय की पहली कॉमेडी फिल्म है. इस पहले की फिल्मों में उन्होंने सुपरनैचुरल किरदार निभाए हैं.
