Health & Fitness

फेस योगा: अपने फेस को दें यंग और हेल्दी लुक (Face Yoga For Young And Healthy Look)

फेस पर हेल्दी और यंग लुक तो हम सभी चाहते हैं, लेकिन यह सिर्फ़ स्किन केयर और मेकअप से नहीं होगा, अपने चेहरे से अनवांटेडफैट्स, फ़ाइन लाइंस, पफी या अंदर धंसी हुई आईज़ और झुर्रियां कम करने के लिए आप कुछ ईज़ी फ़ेस योगा और एक्सरसाइज़ ट्राईकरें.

फ़िश फेस

  • सबसे पहले मैट पर आरामदायक अवस्था में बैठ जाएं. 
  • आप सुखासन या पद्मासन में बैठ सकते हैं.
  • अब अपने होंठों और गालों को अंदर की ओर सिकोड़ें यानी फेस को फ़िश के होठों का शेप दें. 
  • होंठ मछली की तरह बने हों. लगभग 30 सेकेंड तक होल्ड करें और फिर सामान्य अवस्था में आ जाएं. 
  • शुरुआत में इसे 3-5 बार करें. बाद में थोड़ा बढ़ा सकते हैं.

किसिंग हाई 

  • सुखासन में बैठ जाएं या आप खड़े होकर भी इसे कर सकते हैं.
  • धीरे-धीरे सिर को पीछे की ओर ले जाएं.
  • मुंह ऊपर छत की ओर होना चाहिए. 
  • अब होंठों से किसिंग शेप बनाएं. ऐसा लगे कि आप छत की ओर किस कर रहे हों.
  • 5-7 सेकेंड इसी अवस्था में रहें.
  • फिर रिलैक्स करें. शुरुआत में 5-7 बार दोहराएं.
  • बाद में बढ़ा दें.

किसिंग स्ट्रेट

  • सुखासन में बैठ जाएं. 
  • सांस सामान्य रखते हुए सिर को पीछे की तरफ़ झुकाएं और पहले ऊपर की तरफ़ किस करें.
  • फिर रिलैक्स करें. अब सांस बाहर छोड़ते हुए सामने की तरफ़ किस करें.
  • रिलैक्स करें और फिर यही प्रक्रिया दोहराएं.

ओ पोज़

  • आरामदायक अवस्था में बैठ जाएं
  • धीरे-धीरे गर्दन को पीछे की तरफ ले जाएं.
  • आपका फ़ेस छत की तरफ हो. 
  • छत को देखें और होंठो से ओ जैसा आकार बनाएं.
  • कुछ सेकंड इसी अवस्था में रहें फिर रिलैक्स करें. 
  • शुरुआत में 5-7  बार करें. बाद में बढ़ा दें.

लायन पोज़

  • आरामदायक अवस्था में बैठ जाएं
  • गहरी सांस लें.
  • अब सांस छोड़ते हुए जितना अधिक हो सके मुंह खोलें और जीभ को भी बाहर निकालें.
  • जीभ को जितना अधिक संभव हो स्ट्रेच करें.
  • इसके साथ ही शेर की दहाड़ की तरह ध्वनि भी निकालें. 
  • इससे चेहरे की मांस-पेशियों में खिंचाव आएगा और वो टोंड होंगी.
  • कुछ देर इसी अवस्था में रहें और फिर रिलैक्स करें.
  • इसे 2-4 बार करें.

लेट्स पाउट 

  • सुखासन में बैठ जाएं. 
  • गर्दन को पीछे की तरफ़ ले जाकर छत की ओर देखें.
  • अब लिप्स को पाउट शेप में लाएं.
  • कुछ देर इसी अवस्था में रहें, फिर रिलैक्स करें.
  • आप इसे एक और तरीक़े से कर सकते हैं- गालों को फुलाकर पाउट करें.
  • गालों से हवा अंदर-बाहर करें. 
  • इसे 5-7 बार करें और फिर रिलैक्स करें. 

ब्लो एयर

  • सुखासन में बैठ जाएं.
  • अब मुंह में हवा भर लें. 
  • सिर को पीछे की तरफ़ ले जाएं और छत की ओर देखें.
  • स्थिर हो जाएं और मुंह में भरी हवा को धीरे-धीरे बाहर छोड़ें. 
  • इस प्रक्रिया को 5-7 बार दोहराएं.

एयर फ्लो

  • आरामदायक स्थिति में बैठ जाएं. 
  • मुंह में हवा भर लें.
  • लिप्स को बंद कर लें हवा को और एक गाल से दूसरे गाल में ट्रांसफर करें.
  • पहले एक गाल फुलाएं, फिर हवा दूसरे गाल की तरफ़ ले जाकर दूसरा गाल फुलाएं.
  • कुछ सेकंड्स तक ऐसा करते रहें फिर हवा को धीरे से छोड़ दें. 

माउथ वॉश

  • आराम से बैठ जाएं. 
  • मुंह में हवा भरें और उसके बाद जैसे कुल्ला करते हैं वैसा ही करते हुए मूवमेंट करें. 
  • यहां पानी की जगह हवा होगी आपके मुंह में.
  • थोड़ी देर करने के बाद रिलैक्स करें. 
  • 3-5 बार इसे दोहराएं.

टंग ट्विस्टर

  • सुखासन में बैठ जाएं.
  • मुंह को खोलकर अपनी जीभ को ऊपर तालु से लगाएं.
  • अब प्रेशर के साथ जीभ को तालु से सटाएं.
  • आपको एक खिंचाव महसूस होगा. जीतने खिंचाव के साथ जीभ को तालु से चिपकाएंगे उतना ही फ़ायदा आपको मिलेगा, क्योंकि इससे फ़ेस मसल्स में खिंचाव होगा और वो टोंड होंगी.
  • थोड़ी देर बाद सामान्य अवस्था में आ जाएं. 
  • इस क्रिया को 2-3 बार करें.

बलून पोज़

  • आरामदायक अवस्था में बैठ जाएं.
  • अपने गालों में हवा भरकर उन्हें बलून की तरह फुला लें.
  • होंठों को जितना हो सके उतना भींच लें.
  • अब हाथों से अपने गालों को 30 सेकंड तक टैप करें.
  • रिलैक्स करें और 2-3 बार इसे दोहराएं.

नेकलाइन 

  • सुखासना में बैठ जाएं.
  • दोनों हाथों की उंगलियों को गर्दन के सबसे निचले भाग पर रखें और सिर को पीछे की तरफ़ ले जाएं.
  • सिर को पीछे ले जाने के दौरान उंगलियों से गर्दन की स्किन को हल्का-सा नीचे की तरफ़ खींचें.
  • सामान्य अवस्था में आ जाएं.
  • यह दो बार यह दोहराएं.

लिप ट्विस्ट

  • आरामदायक अवस्था में बैठ जाएं. 
  • फेस को स्ट्रेट रखें.
  • अपने लोअर लिप को बाहर की तरफ़ जितना संभव हो खींचें. 
  • चिन पर प्रेशर फील हो उतना होंठ को बाहर की ओर खींचने का प्रयास करें.
  • उंगलियां कॉलर बोन पर रखें. सिर को पीछे की तरफ़ ले जाएं. 
  • ठुड्डी को ऊपर की तरफ़ खींचें. 4 बार लंबी सांसें लेकर सामान्य अवस्था में आ जाएं.
  • यह 2-3 बार करें.

सी शेप

  • आराम से बैठ जाएं.
  • फेस को रिलैक्स रखते हुए उंगलियों से आंखों के चारों ओर सी का शेप बनाएं.
  • आंखों को जितना अधिक हो सके खोलने का प्रयास करें.
  • कुछ सेकंड तक इसी अवस्था में बने रहें.
  • यह प्रक्रिया 2-3 बार दोहराएं.

चिक लिप

  • सुखासन में बैठ जाएं. 
  • बॉडी स्ट्रेट हो.
  • सांस नॉर्मल.
  • गाल और होंठ को अंदर की ओर खींचें.
  • कुछ सेकेंड इसी अवस्था में रहें. 
  • यह 5-7 बार दोहराएं.

नेक रोल

  • आरामदायक अवस्था में बैठ जाएं.
  • पीठ, गर्दन और फेस सीधा रखें.
  • अपनी गर्दन को पहले क्लॉकवाइज़ घुमाएं और फिर उतनी ही बार एंटीक्लॉकवाइज़ भी घुमाएं.
  • थोड़ा रिलैक्स करें और इसे 2-3 बार दोहराएं.

ब्रॉड स्माइल

  • आराम से बैठ जाएं. 
  • अब जितना अधिक संभव हो उतनी ब्रॉड स्माइल दें.
  • इसके बाद दोनों हाथों की तर्जनी को गालों पर रखें.
  • अब उंगलियों की मदद से अपने गालों को ऊपर की तरफ़ अपनी आंखों की ओर लिफ़्ट करें.
  • कुछ सेकंड इसी अवस्था में बने रहें, फिर रिलैक्स करें.
  • यह प्रक्रिया 2-3 बार दोहराएं.

ओ इंवर्ट

  • सुखासन में बैठ जाएं.
  • लिप्स से दांतों को कवर करते हुए अंदर की तरफ़ ओ का शेप बनाएं.
  • इसी अवस्था में जितना ज़्यादा हो सके स्माइल भी करने का प्रयास करें. कुछ देर इसी अवस्था में रहें, फिर रिलैक्स करें.
  • यह प्रक्रिया 4-5 बार दोहराएं.

आई फोकस

  • आराम से बैठ जाएं.
  • दोनों हाथों की इंडेक्स फिंगर को दोनों आंखों के नीचे रखें.
  • अपने होंठों से दांतों को कवर करते हुए अंदर की तरफ़ दोनों होंठों को एक-दूसरे से दूर करें. जैसे अंदर की ओर ओ बना रहे हों.
  • अब सिर व गर्दन को बिना हिलाए आंखों से ऊपर छत को की तरफ़ देखने का प्रयास करें.
  • कुछ सेकंड तक इस पोज़ीशन में बने रहें.
  • रिलैक्स करने के बाद 2-3 बार करें.

फोरहेड

  • आराम से बैठ जाएं.
  • चेहरा सीधा रखें.
  • दोनों हाथों की चारों उंगलियों को माथे पर आईब्रो और हेयरलाइन के बीच में रख लें.
  • हल्का-सा दबाव डालते हुए बाहर की तरफ़ मसाज करें.
  • रिलैक्स करें और यह 5-7 बार दोहराएं.

जॉ लाइन 

  • आराम से बैठ जाएं. 
  • अब स्माइल करते हुए इंडेक्स फिंगर को चिन पर रखें.
  • सिर को थोड़ा-सा पीछे करें और जबड़े को ऊपर-नीचे हिलाएं.
  • रिलैक्स करें. 
  • यह प्रक्रिया 2-3 बार करें.

गीता शर्मा 

Geeta Sharma

Recent Posts

कहानी- सजना है तुम्हें अपने लिए (Short Story- Sajna Hai Tumhe Apne Liye)

पूर्ति खरे “हंस क्या रही हो. सच ही तो कह रही हूं. बचपन में मां…

June 21, 2025

THE OCEAN TOUCH

Get a cue from our rain-kissed and wind-swept looks. Stay in style with a hint…

April 15, 2025
© Merisaheli