Beauty guide

अपने डेली ब्यूटी रूटीन में शामिल करें नई सोच, ऐड करें ये एलीमेंट्स और हैबिट्स (The Ultimate Skin Care Guide: Refine Your Beauty Routine With Smart Skin Care Habits)

कैसा है आपका डेली ब्यूटी रूटीन? ज़ाहिर है उसमें क्लेंज़िंग, टोनिंग और माइश्चराइजिंग होगा ही. इसके अलावा बाक़ी स्किन केयर, मेकअप और हेयर केयर के लिए भी आप ज़रूर कुछ ख़ास करती होंगी. कभी उबटन, कभी फ़ेस पैक और मास्क तो कभी मेकअप से खुदकी ख़ूबसूरती को उभारने की कोशिश करती ही होंगी. लेकिन क्या कभी आपने नोटिस किया कि अक्सर इतना सब करने पर भी वोमनचाहा ग्लो नहीं मिलता, कहीं न कहीं कुछ तो मिसिंग लगता है. ऐसा क्यों होता है? क्योंकि आप बाहर से खूबसूरती को उभारने कीकोशिश में हैं और भीतर की तरफ़ कभी ध्यान ही नहीं गया.  ब्यूटी सिर्फ़ फ़ेस पैक, मेकअप, क्लेंज़िंग, टोनिंग या माइश्चराइजिंग तक ही सीमित नहीं है, ये इससे कहीं ज़्यादा है. इसलिए ज़रूरी हैकि अपने डेली ब्यूटी रूटीन में शामिल करें नई सोच, ऐड करें ये एलीमेंट्स और हैबिट्स, ताकि आपको मिले वो मनचाहा ग्लो, जिसकीचाह आपको न जाने कब से थी. सबसे पहली बात कि खुद को सिर्फ़ स्किन कलर, फ़ेस शेप, बॉडी शेप या चेहरे पर दाग-धब्बों के आधार पर जज करना बंद करें. जब भी आईने में देखें तो खुद को जज करने के लिए न देखें.  आप वही हैं जो आपका ब्रेन और आपकी सोच आपको बनाती है. अपने दिमाग़ में यह बात ज़बरदस्ती न डालें कि कितनी कमियांहैं मुझमें. मैं गोरी नहीं, स्लिम नहीं, हाइट भी कम है… आदि… खुद को एक्सेप्ट करें न कि खुद में बुराई ढूंढ़ें. अपनी खूबियों पर ध्यान दें. हो सकता है आपकी आंखें सबसे ज़्यादा खूबसूरत हों या फिर आपके बाल औरों से कहीं ज़्यादा लंबे और घने. उन पर फ़ोकसकरें. अपने बेस्ट फ़ीचर को एन्हान्स करें. अगर आपके लिप्स सेक्सी हैं तो उनको हाईलाइट करें, अगर आपकी स्किन बहुत अच्छीहै तो अपने आउटफ़िट के कलर्स से उसको उभारें, अगर आपके आर्म्स टोंड हैं तो स्लीवलेस पहनें और अगर आपकी थाईज़ टोंड हैंतो शॉर्ट ड्रेस या स्कर्ट पहनें. चेहरे पर एक मोहक मुस्कान बनाए रखें. स्माइल से तो सारा जाग जीता जा सकता है तो क्यों न इसे अपना ब्यूटी एलीमेंट बनायाजाए. स्माइल से आपके होंठों और आंखों के आसपास की मसल्स अपलिफ़्ट होती हैं और आपको मिलता है यंगर लुक. पॉज़िटिव माइंड सेट रखें. सकारात्मक सोच न सिर्फ़ आपको मूड बेहतर रखती है बल्कि आपको देती है हेल्दी ग्लो. बुरा न सोचें और नकारात्मक लोगों से दूर रहें. कम हों लेकिन अच्छे दोस्त हों, जो आपको दिल से प्यार करें और आपकीखूबसूरती को पहचाने भी. स्ट्रेस अपनी स्किन और हेल्थ दोनों के लिए ही घातक है तो स्ट्रेस को कहें गुडबाय और हैप्पीनेस को कहने हाय. ब्यूटी स्लीप बेहद ज़रूरी है. अच्छी नींद न सिर्फ़ आपकी दिनभर तरोताज़ा रखती है बल्कि आपकी स्किन को भी बेहतर बनाती है. मेडिटेशन और प्राणायाम करें. ये अंदरूनी टॉक्सिंस को दूर करके आपको देंगे हेल्दी ग्लो. अपने बॉडी टाइप के अनुसार कपड़ों का सिलेक्शन करें. असुविधाजनक कपड़े न पहनें.  खुद की किसी से तुलना न करें बल्कि अपनी यूनीकनेस को पहचानें. आप कोई फ़िल्म एक्ट्रेस या सुपर मॉडल नहीं हैं, इसलिएउनके जैसा बनने की कल्पनाओं से बाहर निकलें और खुद को पहचानें. आत्मविश्वास वो गहना है जो आपकी खूबसूरती को किसी भी मेकअप या फ़ेस पैक से ज़्यादा रौनक़ देगा. अपने बॉडी पॉश्चर को स्ट्रेट और परफेक्ट रखें. चलते वक्त और उठते-बैठते समय भी आपका बॉडी पॉश्चर सही होना चाहिए. उसमें नर्वसनेस नहीं आत्मविश्वास झलकना चाहिए. ये आपको और आपके व्यक्तित्व को अट्रैक्टिव बनाता है.  हाईजीन पर ध्यान दें. फ़्रेश लगें और माइल्ड परफ़्यूम यूज़ करें.  लाइट नेचुरल मेकअप से खुद को और बेहतर लुक दें.  आपकी हॉबी आपके मूड को और बेहतर करेंगी. म्यूज़िक, स्विमिंग या पेंटिंग जो भी आपको पसंद हो उसके लिए वक्त निकालें.  खुद को पैम्पर करें. सलोन जाएं. मसाज और स्पा का मज़ा लें. फेशियल कराएं. मेनीक्योर-पेड़िक्योर कराएं. न्यू हेयरकट लें.…

April 13, 2023

ब्यूटी के 30 बेसिक्स रूल्स, जो बना सकते हैं आपको सुपर कूल! (30 Basic Beauty Rules You Must Follow)

ख़ूबसूरत तो हम सभी दिखना चाहते हैं, ऐसे में अगर कुछ छोटी-छोटी बातों का ख़्याल रखा जाए, तो ख़ूबसूरत बने…

March 21, 2021

ब्यूटी डायट: 15+ डायट टिप्स पिंपल फ्री और हेल्दी स्किन के लिए! (Beauty Diet: 15+ Diet Tips For Healthy And Pimple Free Skin)

हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए ज़रूरी है आपकी स्किन को भीतर से पोषण मिले और आप अंदर से हेल्दी…

February 14, 2021

सर्दियों में त्वचा की देखभाल के 7 स्मार्ट ट्रिक्स (Top 7 Skin Care Tricks For Winter)

सर्दियों का अपना अलग ही आकर्षण होता है, लेकिन इसका दूसरा पहलू यह है कि इस मौसम में, बाहर की…

February 8, 2021

सनफ़्लावर ऑयल यानी सूरजमुखी के तेल के अमेज़िंग ब्यूटी बेनीफिट्स! (Beauty Benefits Of Sunflower Oil)

सनफ़्लावर ऑइल के हेल्थ बेनीफिट्स के बारे में तो हम सबने सुना और जाना है, लेकिन इसके ब्यूटी बेनीफिट्स के…

February 2, 2021

15 नेचुरल स्किन केयर टिप्स हर महिला को मालूम होने चाहिए, इनसे मिलता है इंस्टेंट ग्लो (15 Natural Skin Care Tips Every Woman Must Know)

नेचुरल स्किन केयर रूटीन से स्किन हमेशा हेल्दी और खूबसूरत नज़र आती है. स्किन के लिए केमिकलयुक्त ब्यूटी प्रॉडक्ट्स की…

January 5, 2021

क्या होती है ब्यूटी हाइजीन, कैसे करें मेंटेन? (Do You Maintain Beauty Hygiene?)

ख़्वाब सी हो तुम, गुलों के शबाब सी हो तुम, महकता चंदन बदन तुम्हारा, संगमरमर सा है ये तन तुम्हारा... मखमली लब, रेशमी काया, ये बेपनाह हुस्न कहां से पाया... फ़रिश्तों की निगाहें भी तुम पर ही आ कर ठहर जाती हैं, बला की येख़ूबसूरती तुम्हारी इतना क़हर ढाती है... जी हां, इस तरह के हुस्न की ख्वाहिश भला कौन नहीं करता लेकिन सिर्फ़ ख्वाहिश करने से क्या होता है, थोड़ी मेहनत भीकरनी तो ज़रूरी है... ख़ूबसूरती की पहली शर्त ही होती है हाइजीन. अब आप सोचेंगे कि बहला ब्यूटी में ये हाइजीन कीबात कहां से आ गई. चाहे स्किन हो, हेयर हो, लिप्स हों या आंखें अगर हाइजीन का ख़याल ना रखा जाए तो इन सबकीब्यूटी बरक़रार नहीं रहेगी.  अगर ब्यूटी हाइजीन का ख़याल ना रखा जाए तो कभी स्किन इंफ़ेक्शन, कभी आंखों में समस्या, कभी बालों का झड़ना, इंचिंग या नाख़ून या होंठों की समस्या हो सकती है.  यही नहीं आपको इसकी वजह से अंदरूनी समस्या व बीमारी भी जो सकती है, जैसे पेट की परेशानी या किसी तरह काअन्य कोई इंफ़ेक्शन हो सकता है. शरीर बीमार पड़ेगा तो आपकी ब्यूटी कैसी हेल्दी रहेगी भला. आइए जानते हैं क्या होती है ब्यूटी हाइजीन और कैसे बनाए रखें इसे. ब्यूटी हाइजीन का अर्थ है अपनी त्वचा, बाल, आंखें, नाखून या ब्यूटी से जुड़ा कोई भी भाग उसे साफ़ सुथरा और इंफ़ेक्शनरहित रखना. साथ ही साथ ब्यूटी प्रोडक्ट्स और मेकअप टूल्स को भी क्लीन और हाइजीनिक रखना. कैसे बनाए रखें ब्यूटी हाइजीन? अपनी स्किन के सीधे संपर्क में आने वाली चीज़ों को क्लीन और डिसइंफ़ेक्ट करें.बार बार हाथों से चेहरे को ना छुएं.हाथों को नियमित रूप से सोप से क्लीन करते रहें.फेस नैपकिन को रियूज़ करने से बचें. बेहतर होगा उन्हें क्लीन करके ही इस्तेमाल में लाएं.पिंपल्स को ना तो बार बार छुएं और ना ही उन्हें नोचें या फोड़ें.अपने नाख़ूनों को भी क्लीन रखें क्योंकि उनमें काफ़ी कीटाणु पनप सकते हैं. बेहतर होगा नाख़ून छोटे रखें, लम्बेनाख़ूनों में मैल और गंदगी जमा होने के चांसेज़ हैं, जिनसे इंफ़ेक्शन होने का ख़तरा बना रहता है. अगर नाख़ून लंबेरखने हों तो उन्हें पूरी तरह साफ़ राखें.बालों में बहुत ज़्यादा स्टाइलिंग प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से बचें. बालों में पसीना हो तो उन्हें सुखा लें और लूज़बांधें. पसीने से ना सिर्फ़ बालों में बदबू हो जाती है बल्कि स्काल्प में इंफ़ेक्शन और रूसी जैसी समस्याएँ भी हो जाती हैं.बालों की हेल्थ के लिए स्काल्प का हेल्दी और हाइजीनिक होना बेहद ज़रूरी है.अगर स्काल्प में खुजली या इंचिंग जैसी समस्या हो तो उसका ट्रीटमेंट ज़रूरी है. मेकअप में डूज़ और डोंट्स! अपना मेकअप किसी से भी शेयर करने से बचें.बेहतर होगा लिपस्टिक हमेशा ब्रश से ही अप्लाई करें, ज़्यादातर लोग उँगली या फिर सीधे लिपस्टिक को ही लिप्सपर लगाते हैं लेकिन इससे बैक्टीरियाज़ के पनपने का ख़तरा अधिक होता है. लिप ब्रश से लेकर तमाम मेकअप टूल्स को नियमित रूप से क्लीन और डिसइंफ़ेक्ट करें.काजल से लेकर आईलाइनर तक शेयर ना करें.अपना कोंब क्लीन रखें.कोंब भी शेयर ना करें.प्राइवेट पार्ट्स को क्लीन रखें और अनवांटेड हेयर को भी नियमित रूप से साफ़ करें.स्किन और मेकअप प्रोडक्ट्स की एक्सपायरी डेट चेक करते रहें. तमाम प्रोडक्ट्स की शेल्फ़ लाइफ़ के बारे में जानकारी रखें. डेली स्किन केयर रूटीन को फ़ॉलो करें- क्लिंजिंग, टोनिंग और माइश्चराइजिंग.स्किन पोर्स को क्लीन रखें ताकि उनमें मैल, पसीना, तेल और गंदगी जमा होकर मुंहासे ना हो सकें.कच्चा दूध लेकर उसमें थोड़ा सा नमक मिलाकर स्किन क्लीन करें. इससे पोर्स भी साफ़ होंगे और एक तरह सेस्क्रबिंग भी हो जाएगी. गुनगुने पानी से मुंह धोने के बाद ठंडे पानी से धोयें ताकि पोर्स बंद हो सकें.नियमित रूप से एक्सफोलिएट करें ताकि डेड स्किन और डेड सेल्स निकल सकें और स्किन क्लीन और हेल्दी रहे.फूट हाइजीन का भी ध्यान रखें. पैरों से पसीने की बदबू बेहद परेशान करती है. दरअसल यह तब होता है जबकीटाणु पनपते हैं. अपने फुटवेयर और जुराब को क्लीन रखें वर्ना पैरों की स्किन में इंफ़ेक्शन हो सकता है.नहाते समय फुटस्क्रैपर से एड़ियों को रगड़ें और बाद में माइश्चराइज़ करें. इसी तरह से इंटिमेट एरिया की हाइजीन का भी ध्यान रखें. नियमित रूप से शेव करें. अंडरआर्म्स को क्लीन राखें. ज़्यादा पसीने की समस्या है तो इसका ट्रीटमेंट कराएं.बहुत ज़्यादा टाइट एक्सेसरीज़ ना पहनें, इससे स्किन सांस नहीं ले पाती और इंफ़ेक्शन क ख़तरा बन जाता है.कॉटन पैंटी पहनें, ताकि इंटिमेट एरिया सांस के सके और वहां की स्किन का भी ख़ास ख़्याल रखें क्योंकि वो बेहदनाज़ुक होती है.बिकिनी एरिया और अंडरआर्म्स को अगर शेव करती हैं तो शेव करने के बाद मॉइश्चराइज़ करें.अगर वैक्सिंग करती हैं तो भी एस्ट्रिंजेंट अप्लाई कारें और मॉइश्चराइज़ करें.ये तमाम छोटी छोटी ब्यूटी से सम्बंधित हाइजीन की बातें आपको हमेशा रखेंगी खूबसूरत और आपकी ब्यूटी भी बनीरहेगी हेल्दी और हाइजीनिक. यह भी पढ़ें: सर्दियों में ऐसे करेंगी…

November 26, 2020

फेस्टिवल ब्यूटी टिप्स: 7 दिन का ब्यूटी प्लान (Festival Beauty Tips – Seven Day Beauty Plan)

फेस्टिव सीज़न में सबसे ख़ास, सबसे ख़ूबसूरत नज़र आने के लिए आपको थोड़ी तैयारी पहले से करनी होगी. अपने ब्यूटी…

November 8, 2020

10 ब्यूटी हैबिट्स आपकी स्किन खराब कर सकती हैं (10 Beauty Habits Can Spoil Your Skin)

ऐसी बहुत सारी ब्यूटी हैबिट्स होती हैं, जो आपकी स्किन के लिए अच्छी नहीं होतीं, लेकिन शायद उनकी तरफ़ आपका…

March 26, 2020

A To Z आयुर्वेदिक ब्यूटी: ये आयुर्वेदिक ब्यूटी सीक्रेट्स आपको ज़रूर जानने चाहिए (A To Z Ayurvedic Beauty: These Ayurvedic Beauty Secrets You Must Know)

अपनी स्किन पर कोई भी केमिकल लगाए बिना खूबसूरत त्वचा पाना चाहती हैं, तो आपको .. आयुर्वेदिक ब्यूटी सीक्रेट्स ज़रूर…

March 23, 2020

डार्क सर्कल दूर करने के आसान घरेलू उपाय (Natural Home Remedies To Remove Dark Circles)

डार्क सर्कल दूर करने के आसान घरेलू उपाय आपको डार्क सर्कल से छुटकारा दिलाएंगे और आपकी स्किन खूबसूरत नज़र आने…

January 30, 2020

ड्राई स्किन के लिए 30 ईज़ी ब्यूटी टिप्स (30 Easy Beauty Tips For Dry Skin)

विंटर सीज़न में अक्सर ड्राई स्किन (Dry Skin) की प्रॉब्लम (Problems) बढ़ जाती है, जिससे स्किन डल और बेजान सी…

November 26, 2019
© Merisaheli