Short Stories

गीत- सावन… (Poem- Sawan…)

लो आया मौसम सावन का
यादों के महकते मधुवन सा
बाबुल के बोलते आंगन सा
कुछ सखियों सा कुछ साजन सा

वो गुड़िया, गुड्डे याद आए
पेड़ों के झूले याद आए
याद आए रसोई के खेल सभी
वो चूल्हे-चकली याद आए
मेरे बीते हुए बचपन सा
लो आया मौसम…

कजरी के मेले याद आए
मेहंदी के कटोरे याद आए
याद आए बिंदिया और झुमके
चूड़ी के हरे रंग याद आए
वो पहले श्रृंगार के दर्पण सा
लो आया मौसम…

भाई की कलाई याद आई
भाभी और माई याद आई
याद आया बीता हर लम्हा
पीहर से विदाई याद आई
इस माह से रिश्ता है मन का
लो आया मौसम सावन…

यादों के महकते मधुवन सा
बाबुल के बुलाते आंगन सा
कुछ सखियों सा कुछ साजन सा
लो आया मौसम सावन का…

– पूर्ति वैभव खरे

यह भी पढ़े: Shayeri

Photo Courtesy: Freepik

Usha Gupta

Share
Published by
Usha Gupta

Recent Posts

कहानी- एहसास (Short Story- Ehsaas)

"अजी बड़ी बहू को पटाकर लिखवा लो कि मैं बच्चा पैदा करने में सक्षम नहीं…

December 3, 2023

लसूण मेथी पुरी (Garlic Methi Poori)

सुट्टीच्या दिवशी, काहीतरी खास तयार करा आणि कुटुंबाला खायला द्या. चला तर मग बनवूया लसूण…

December 3, 2023

डेटिंग की अफवाहों के बीच पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर संग पार्टी करते हुए स्पॉट हुए बादशाह (Badshah Spotted Partying With Pakistani Actress Hania Aamir Amid Dating Rumors)

सोशल मीडिया पर पंजाबी सिंगर बादशाह और हानिया आमिर की डेटिंग की अफवाहें उड़ रही…

December 3, 2023

‘अ‍ॅनिमल’च्या यशाने बॉबी देओलला आले गहिवरुन, अश्रूंना आवर घालत मानले जनतेचे आभार ( Bobby Deol Feel Overwhelmed by success of Animal Movie, said thanks to papprazzi)

बॉबी देओलने कधीही कल्पना केली नसेल की भाऊ सनी देओलप्रमाणे त्याच्या आयुष्यातही एक दिवस येईल…

December 3, 2023
© Merisaheli