वृक्षों से ही वन बनते हैं, धरती हरी-भरी करते हैं।
वर्षा के कारण हैं जंगल, जिससे होता सबका मंगल।
वृक्षों बिन क्या जीवन होता, प्राण वायु हर कोई खोता।
काट-काट वृक्षों को ढोता, बिन वर्षा किस्मत को रोता।
जंगल धरती क्षरण बचायें, वर्षा जल भूतल पहुँचायें।
बाढ़ जनित विपदाएं आयें, अपनी करनी का फल पायें।
कितने प्राणी वन में रहते, प्रकृति संतुलन सब मिल करते।
जीव सभी हैं इन पर निर्भर, वनवासी के भी हैं ये घर।
औषधि भोजन लकड़ी देते, नहीं कभी कुछ वापस लेते।
अर्थव्यवस्था इनसे चलती, सारी दुनिया इन पर पलती।
औषधियाँ दें कितनी सारी, हरते हैं हारी बीमारी।
अंग-अंग गुणवान वनों का, संयम से संधान वनों का।
लकड़ी जो पेड़ों से मिलती, आग तभी चूल्हों में जलती।
अब विकल्प इसका आया, हमने नव ईंधन अपनाया।
काष्ठ शिल्प बिन वन कब होता, जीवनयापन साधन खोता।
घर के खिड़की अरु दरवाजे, गाड़ी हल लकड़ी से साजे।
वन की कीमत हम पहचानें, इन पर निर्भर सबकी जानें।
संरक्षण इनका है करना, सदा संतुलित दोहन करना।
काटना तनिक रोपना ज्यादा, करना होगा सबको वादा।
जीवन का आधार यही है, वन संरक्षण लक्ष्य सही है।
यह भी पढ़े: Shayeri
मराठमोळी अभिनेत्री भाग्यश्री मोटे सध्या तिच्या खासगी आयुष्यामुळे चर्चेत आली आहे. भाग्यश्री हिने सोशल मीडियावर…
वाढता असह्य उन्हाळा, घामाच्या धारा नि थकलेलं शरीर ह्यामुळे जीव अगदी नको नकोसा होतो. परंतु…
गेल्या काही दिवसांपासून जान्हवी कपूर आणि शिखर पहाडिया यांच्या डेटिंगच्या बातम्या सोशल मीडियावर चर्चेत होत्या.…
Ever thought that someday you might need medical treatment for having sex? Hypersexuality issomething very…
रेटिंगः *** हिंदी सिनेमा में खेल पर बहुत कम फिल्में बनी हैं, लेकिन यह भी…
नुकत्याच प्रदर्शित झालेल्या 'ऊन सावली' या चित्रपटाला प्रेक्षकांचं महाराष्ट्रभर भरभरून प्रेम मिळालं. कांद्या पोह्याच्या कार्यक्रमातून…