बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं! माँ शारदे की कृपा बनी रहे!.. दिवस आज है पंचमी, यौवन पर ऋतुराज। बसें शारदा लेखनी, सदा सँवारें काज।। पुष्प…
बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं! माँ शारदे की कृपा बनी रहे!..
दिवस आज है पंचमी, यौवन पर ऋतुराज।
बसें शारदा लेखनी, सदा सँवारें काज।।
पुष्प प्रफुल्लित हो रहे, बिखरे चहुँ दिशि रंग।
कोयलिया की तान पर, तन मन भरे उमंग।।
पुष्प खिले हैं हर कहीं, पवन बहे अति मंद।
भँवरे आतुर हैं सभी, पीने को मकरंद।।
छटा बिखेरें तितलियां, रंग-बिरंगे फूल।
खग छेड़ें स्वर लहरियां, पा मौसम अनुकूल।।
ऋतु बसंत का ताज बन, आया फागुन माह।
रंग बिरंगे कुसुम सँग, लाया नव उत्साह।।
चहुँ दिशि उड़ती तितलियाँ, भ्रमर करें गुंजार।
फागुन रस में डूबने, हर मानव तैयार।।
यह भी पढ़े: Shayeri
देवी ब्रह्मचारिणी ब्रह्म स्वरूप है. यहां ब्रह्म का अर्थ तपस्या से है यानी तपस्या का…
'बिग बॉस 14' फेम अली गोनी और जैस्मिन भसीन इन दिनों एक-दूसरे के साथ क्वालिटी…
बॉलीवुड सेलिब्रिटीज़ जो भी कपड़े पहनते हैं वो फैशन बन जाता है. नवरात्रि में महिलाएं…
13 अप्रैल को गुडीपाडवा और नवरात्री का त्यौहार पूरे देश में मनाया जा रहा है.…
कंगना का बेबाक़ अंदाज़ एक बार फिर उनके ट्वीट के नज़र आया. पिछले काफ़ी अरसे…
हिन्दू नव वर्ष के शुभारम्भ और छात्र नवरात्र के पावन अवसर पर फिल्म अभिनेत्रियों का…