बिग बॉस 13 कुछ घरवालों के साथ-साथ दर्शकों के लिए बेहद उतार-चढ़ाव से भरा हुआ है. हाल ही में हमें एक्स लवर्स सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई के बीच जबर्दस्त झगड़ा देखने को मिला. उनका यह झगड़ा लगातार दो दिनों तक चलता रहा और बात इतनी बढ़ गई कि दोनों सलमान खान के सामने भी खुद पर नियंत्रण नहीं रख पाए. आपको बता दें कि दो दिन पहले सिद्धार्थ ने लड़ाई के दौरान रश्मि को बातों ही बातों में नौकरानी कहा, जो बात रश्मि बर्दाश्त नहीं कर पाईं. इसके बाद सिद्धार्थ ने रश्मि को ऐसी लड़की कह चिढ़ाया. बाद में सलमान खान ने सिद्धार्थ को इस तरह का शब्द इस्तेमाल करने के लिए चेतावनी दी और रश्मि को भी बात को तूल देने के लिए उनकी क्लास लगाई.


सिद्धार्थ और रश्मि की लड़ाई अब तक बिग बॉस के इतिहास की सबसे बुरी लड़ाई थी. यह सीज़न अनुमान से ज़्यादा गंदा होते जा रहा है. रश्मि ने सिद्धार्थ के ऊपर चाय फेंकी और गंदे शब्दों का इस्तेमाल किया और बदले में सिद्धार्थ ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी. टीवी पर दोनों ही गलत दिख रहे है. जहां एक ओर रश्मि और सिद्धार्थ एक दूसरे पर कीचड़ उछालने में लगे हुए हैं, वहीं दूसरी ओर इन दोनों का पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसे देखकर लग रहा है कि दोनों एक-दूसरे को कितना पसंद करते थे और उनकी केमेस्ट्री कितनी अच्छी थी.
https://www.instagram.com/p/B6VCuRaBD6R/

सीरियल दिल से दिल तक में सिद्धार्थ और रश्मि की को-स्टार रह चुकीं वैष्णवी ने एक इंटव्यू में बताया था कि रश्मि देसाई मन ही मन में सिद्धार्थ शुक्ला को पसंद करती थी. उन दोनों की ऑन स्क्रीन केमेस्ट्री भी बहुत अच्छी थी और दोनों एक-दूसरे के साथ टाइम बिताना पसंद करते थे. वैष्णवी ने कहा कि रश्मि के चेहरे से ही समझ में आता था कि वे सिद्धार्थ शुक्ला को पसंद करती हैं. सेट में मौजूद सभी लोगों को लगता था कि रश्मि और सिद्धार्थ को एक-दूसरे से शादी कर लेनी चाहिए. हमें लगता था कि उनकी जो़ड़ी अच्छी है और उन्हें शादी कर लेनी चाहिए. मैें हमेशा कहती थी कि अगर सिद्धार्थ की शादी हो जाएगी तो वो सेटल हो जाएगा और वो उसके लिए बेहतर होगा.
