बिग बॉस 13 अब तक का सबसे सफल सीज़न साबित हो रहा है. पिछले कई हफ्तों से यह शो टीआरपी की लिस्ट में टॉप 10 में बना हुआ है. मेकर्स शो को मजेदार बनाने के लिए कुछ न कुछ ट्विस्ट लाते रहते हैं. अब सुनने में आ रहा है कि घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री होनेवाली है. ये लोग कोई ओर नहीं, बल्कि कंटेस्टेंट्स के घरवाले होंगे. खबरों के अनुसार, घर में शहनाज के भाई शहबाज, सिड की मां रीता शुक्ला, आसिम रियाज के भाई उमर रियाज, विशाल आदित्य सिंह के भाई कुणाल और आरती सिंह की भाभी कश्मिरा शाह, शेफाली जरीवाला के पति पराग त्यागी और माहिरा के भाई विशाल घर में आनेवाले हैं.वहीं पारस की गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी को भी घर में आने का न्योता मिला था. वह बात लग है कि, उन्होंने आने से ही इनकार कर दिया था. सुनने में तो यह भी आ रहा है कि वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में हिमांशी खुराना भी आ सकती है. बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद से हिमांशी खबरों में हैं. ऐसे में हिमांशी खुराना का घर में आकर आसिम से मिलना दिलचस्प हो सकता है. पर हिमांशी के घर में जाने की खबर की पुष्टि नहीं हुई है. ट्विटर हैंडल द खबरी के मुताबिक, कंटेस्टेंट के घरवाले 27 जनवरी से लेकर 31 जनवरी तक शो में रहेंगे. यही नहीं वो टास्क में भी हिस्सा लेंगे. जिन्हें कंटेस्टेंट के साथ जोड़ियों में बनाया जाएगा. अब देखना होगा कि टास्क के दौरान कंटेस्टेंट के बीच तो लड़ाई झगड़े होते ही रहते हैं, क्या उनके घरवालेे भी एक दूसरे से उलझते हुए दिखेंगे.

इसके अलावा मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी घर में एंट्री कर सकते हैं. रोहित की एंट्री का कनेक्शन ‘टिकट टू फिनाले’ से जुड़ा हो सकता है. अगर ऐसा होता है तो जो भी इस टास्क को जीतेगा वो सीधा टॉप 5 में पहुंच जाएगा यानी कि उसे किसी और पड़ाव को पार करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. जानकारी के मुताबिक, मेकर्स ‘टिकट टू फिनाले’ की तैयारियों में जुट गए हैं. ‘टिकट टू फिनाले’ ‘बिग बॉस’ के हर सीजन में होता है. इस बार ‘बिग बॉस’ का फिनाले 15 फरवरी को है.

आपको तो पता ही होगा कि इन दिनों घर के दो फेवरेट कंटेस्टेंट सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल के बीच अनबन चल रही है. सिद्धार्थ में शहनाज से दोस्ती तोड़ ली है, क्योंकि उन्हें शहनाज के ऊपर बिल्कुल भी विश्वास नहीं है. सि़ड ने शहनाज को साफ शब्दों में कह दिया था कि जो अपने मां-बाप का नहीं हो सकता, वो किसी का नहीं हो सकता. फैन्स का मानना है कि सिड शहनाज को मन ही मन पसंद करने लगे थे, लेकिन शहनाज के फ्लिप करने का नेचर उन्हें अच्छा नहीं लगा, इसलिए उन्होंने शहनाज से अलग होने का मन बना लिया. अब घरवालों के एंट्री के निर्णय से इतना तो साफ हो गया है कि, परिवार आने की वजह से घर में तनाव और भी ज्यादा बढ़ जाएगा. पहले तो घर के सदस्य ही आपस में झगड़ते थे अब ये अपने परिवार के साथ मिल कर हंगामा मचाएंगे. जिसको देखकर दर्शकों का पूरा मनोरंजन होने वाला है, ऐसे में आप बिग बॉस के आगामी एपिसोड्स देखने के लिए कितने उत्साहित हैं कमेंट करके जरूर बताएं.
