Close

Holi Hai! होली का हुड़दंग फिल्मी गानों के बिना अधूरा है! देखें होली के टॉप 10 मस्ती भरे गाने (Top 10 Bollywood Holi Songs)

होली का हुड़दंग बिना बॉलीवुड के गानों के भला कैसे पूरा हो सकता है. रंग, भांग की मस्ती और मीठी छेड़छाड़ इन सबसे भरपूर गाने जब भी बजते हैं, होली का मज़ा दोगुना हो जाता है.Bollywood Holi Songsमेरी सहेली (Meri Saheli) की ओर से आप सभी को होली की ढेरों शुभकामनाएं.

आइए, आपको दिखाते हैं बॉलीवुड के टॉप 10 होली के मस्ती भरे गाने.

फिल्म- बद्रीनाथ की दुल्हनिया (2017)

बद्री और उनकी दुल्हनिया दोनों जमकर नाचे हैं इस होली सॉन्ग पर. इस साल बद्रीनाथ की दुल्हनिया का ये गाना होली पर लोगों की पहली पसंद है.

फिल्म- जॉली एलएलबी 2 (2017)

जॉली एलएलबी 2 में अक्षय कुमार और हुमा कुरैशी होली के रंग और भाग की मस्ती में पागलपन की हद तक डांस करते नज़र आए.

फिल्म- ये जवानी है दिवानी (2013)
फिल्म में रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण का गाना बलम पिचकारी… काफ़ी हिट रहा.

फिल्म- सिलसिला (1981)
अमिताभ बच्चन, रेखा और जया बच्चन स्टारर इस फिल्म का रंग बरसे… गाने के बगैर तो होली अधूरी है. जब तक ये गाना न बजे तब तक होली का रंग नहीं जमता.

 

फिल्म- आखिर क्यों (1985)

अपने ही रंग में रंग ले मुझको याद रहेगी होली रे… आखिर क्यों का ये गाना होली पर न बजे, ऐसा भला कैसे हो सकता है.

फिल्म- कटी पतंग (1970)
आज ना छोड़ेंगे बस हमजोली…खेलेंगे हम होली… राजेश खन्ना और आशा पारेख स्टारर इस गाने में होली का हुड़दंग ख़ूब नज़र आया.

https://www.youtube.com/watch?v=hCLW9VOLpuc

फिल्म- मशाल (1984)
ओ होली आई…होली आई…देखो होली आई रे… दिलीप कुमार, वहीदा रहमान, अनिल कपूर और रती अग्निहोत्री ने इस गाने में जमकर होली खेली है. होली के मौक़े के लिए ये गाना भी एकदम परफेक्ट है.

 फिल्म- शोले (1975)

होली के दिन दिल खिल जाते हैं, रंगों में रंग मिल जाते हैं…गिले शिक़वे भूल के दोस्तों, दुश्मन भी गले मिल जाते हैं… बिग बी, धर्मेंद्र, जया बच्चन और हेमा मालिनी स्टारर सुपरहिट फिल्म शोले का ये गाना होली की मस्ती को और बढ़ा देता है.

फिल्म- बाग़बान (2003)

हेमामालिनी और बिग बी के इस एनर्जेटिक गाने के बिना होली की मस्ती अधूरी है.

फिल्म- डर (1993)

यशराज की फिल्मों में होली के त्योहार को सबसे ज़्यादा दिखाया गया है. डर फिल्म के इस गाने में सनी देओल और जुही चावला ने भी ज़बरदस्त डांस किया है.

Share this article