Close

हसबैंड अभिषेक बच्चन के साथ अर्जुन तेंदुलकर की शादी में शामिल हुईं ऐश्वर्या राय, ब्लू कलर के अनारकली सूट के साथ डायमंड नेकलेस पहने हुए एक्ट्रेस के इस लुक की हो रही जमकर प्रशंसा, ऐश की सादगी ने जीता फैंस का दिल (Aishwarya Rai Attends Arjun Tendulkar Wedding With Husband Abhishek Bachchan In Blue Anarkali Suit Paired With Diamond Necklace)

अर्जुन तेंदुलकर-सानिया चंडोक की शादी (Arjun Tendulkar-Sania Chandok) में शामिल होने पहुंचे ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन (Aishwarya Rai-Abhishek Bachchan) एक बार फिर से सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. दोनों की एक्सक्लूसिव फोटो देखकर उनके फैंस बहुत खुश हैं. ऐश्वर्या के इस सिंपल और एलिगेंट लुक को फैंस पसन्द कर रहे हैं.

शादी के लिए ऐश्वर्या ने सीक्वेन और स्टोन वर्क वाला लाइट ब्लू कलर का अनारकली सूट सिलेक्ट किया. चूड़ीदार सलवार और सीक्वेन और मोती वर्क का मखमली दुपट्टा साइड ओपन ड्रेप में कैरी किए हुए ऐश्वर्या बेहद सिंपल लेकिन एलिगेंट लग रही थीं. गले में डायमंड नेकलेस, हाथों में कंगन, मैचिंग इयरिंग्स, मिनिमल मेकअप, ओपन हेयर, सिल्वर शिमरी हाई हील्स और मैचिंग क्लच के साथ एक्ट्रेस ने अपने लुक को कंप्लीट किया है.

ऐश्वर्या के इस लुक की फैंस खोल कर प्रशंसा कर रहे हैं, जिस तरह से फुल स्लीव्स कुर्ती के साथ एक्ट्रेस ने एलिगेंटली दुपट्टा और साइड पार्टिशन बाल कैरी किए हैं, वो देख कर फैंस को अच्छा लगा, क्योंकि ऐश्वर्या रॉय ज्यादातर अपने बालों को ओपन और स्ट्रेट रखती हैं. इसलिए साइड पार्टीशन के साथ सॉफ्ट कर्ल हेयर स्टनिंग उन पर कुछ डिफरेंट लगे.

वहीं अभिषेक बच्चन ब्लैक कलर की स्टाइलिश अचकन पहने हुए नजर आए. जिस पर गोल्डन कलर के फ्लोरल डिटेल वाले बटन लगे थे. साथ में क्रीम कलर का पजामा और ब्लैक कलर के शूज के साथ अभिषेक ने अपने लुक को कंप्लीट किया.

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन शादी के फंक्शन में एकसाथ देख कर फैंस बहुत खुश हैं और वायरल हुई तस्वीरों में ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन भी खुश नजर आए. यही वजह है कि कपल की इस तस्वीर को जमकर शेयर किया जा रहा है.

फैंस इन तस्वीरों जमकर कमेंट्स कर रहे हैं. और खासतौर से ऐश्वर्या के इस लुक की जमकर प्रशंसा कर रहे हैं.

Share this article