Close

T20 World Cup: इंडिया की जीत पर झूमी बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री, अजय ने लिखा- चिल्ला चिल्लाकर गला बैठ गया, रवि किशन बोले- ताज भी हमारा, तख्त भी हमारा (Bollywood celebs congratulate team India for historic win, Ajay Devgan wrote- My throat gone for all shouting, Sunny Deol writes- Hindustan Zindabad)

भारत (India wins T20 World Cup) ने इतिहास रच दिया है. न्यूज़ीलैंड को फाइनल में हराकर T20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) का खिताब जीत लिया है. इस जीत का जश्न पूरा हिंदुस्तान मना रहा है. बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी इंडस्ट्री तक इस जीत पर झूम उठी है और अपने अंदाज़ में टीम इंडिया को बधाई दे रही है. आइए देखते हैं किसने क्या लिखा. 

team India t20 world cup

अजय देवगन (Ajay Devgn)

Ajay Devgn

टीम इंडिया की जीत पर अजय देवगन ने लिखा, "चीख चीखकर मेरा गला बैठ गया है. लेकिन मेरे चेहरे पर ये खुशी पूरे हफ्ते भर रहनेवाली है. टीम इंडिया आपने आज करोड़ों लोगों गर्व से दिल धड़काया है. एक बार फिर  चैम्पियंस."

अक्षय कुमार (Akshay Kumar)

Akshay Kumar

अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म भूत बंगला से डांस का एक क्लिप शेयर किया है, जिसमें वो मस्ती में झूमते नज़र आ रहे हैं. कैप्शन में उन्होंने लिखा, "इस वक्त हर घर में ऐसा ही माहौल है. वर्ल्ड कप घर लाने के लिए टीम इंडिया को बधाई."

सनी देओल (Sunny Deol)

Sunny Deol

सनी देओल ने लिखा, "टीम इंडिया के गबरू!!! आपने जीत हासिल कर ली. चैम्पियंस आपने हिंदुस्तान को गर्व महसूस करवाया है. बैक टू बैक दो वर्ल्ड कप जीतने के लिए टीम इंडिया को बधाई. आप सच में गबरू की तरह खेले, बिना दर्ज़ दिल से. हिंदुस्तान ज़िंदाबाद."

अनिल कपूर (Anil Kapoor)

Anil Kapoor

अनिल कपूर ने कीवी को हराकर वर्ल्ड कप जीतने पर टीम इंडिया को बड़े ही मजेदार अंदाज़ में बधाई दी. उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें टीवी के सामने खड़े होकर वो कीवी खा रहे हैं. कैप्शन में उन्होंने लिखा, "आज कीवी कुछ ज़्यादा ही मीठी लग रही है. टीम इंडिया को बधाई. आप हिंदुस्तान को प्राउड फील कराने का कोई मौका नहीं छोड़ते."

विकी कौशल (Vicky Kaushal)

Vicky Kaushal

विकी कौशल ने चार स्टोरीज पोस्ट की हैं. पहली पोस्ट में उन्होंने टीम इंडिया को बधाई दी है. इसके बाद उन्होंने बुमराह, संजू सैमसन और सूर्य कुमार यादव की तस्वीरें शेयर करके उनकी तारीफ की है. 

सोनू सूद (Sonu Sood) 

Sonu Sood

सोनू सूद ने टीम इंडिया की जीत पर लिखा, 'स्कोरबोर्ड जो भी कहे...पर दिल पहले से ही जश्न मना रहा है। बधाई हो टीम इंडिया, चैंपियंस फिर से!'

रवि किशन (Ravi Kishan)

Ravi Kishan

बीजेपी सांसद और एक्टर रवि किशन ने एक्स पर लिखा, "ताज भी हमारा, तख्त भी हमारा. हिंदी है वतन हम, सारा जहां हमारा... बधाई."

पवन सिंह (Pawan Singh)

Pawan Singh

भोजपुरी एक्टर पवन सिंह ने लिखा, "टीम इंडिया ने T-20 वर्ल्ड कप जीतकर हर भारतीय का दिल जीत लिया. बहुत-बहुत बधाई हो चैंपियन टीम! यह जीत सिर्फ टीम की नहीं, पूरे भारत की जीत है. भारत माता की जय!"

अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma)

Anushka Sharma

अनुष्का शर्मा ने भी टीम इंडिया के जीतने के तुरंत बाद पोस्ट किया और लिखा, "इस शानदार जीत के लिए इस शानदार टीम को दिल से बधाई! बैक टू बैक वर्ल्ड कप जीत."

Team India

इसके अलावा भी कई सेलेब्स ने टीम इंडिया को बधाई दी है और ये सिलसिला अब भी जारी है. इसके अलावा देशभर में भी इस जीत से जश्न का माहौल है. टीम इंडिया ने जैसे ही वर्ल्ड कप जीता, देश भर में एक बार फिर से दिवाली वाली रौनक आ गई. लोग सड़कों पर तिरंगा लेकर निकल पड़े.  जमकर पटाखे फोड़े गए और ढोल नगाड़ों के साथ इस शानदार जीत का जश्न मनाया गया.

Share this article