पैपराजी (Paparazzi) अब मीडिया का ज़रूरी हिस्सा हो गए हैं. बॉलीवुड सेलिब्रिटी चाहे एयरपोर्ट पर स्पॉट हों या जिम के बाहर, पैप्स हर जगह उन्हें कैप्चर करने के लिए मौजूद रहते हैं. बॉलीवुड एक्टर्स और एक्ट्रेस भी पैप्स को पोज़ देकर उनके फीड का हिस्सा बनते हैं, लेकिन कई बार उनके कुछ रवैये को लेकर वो नाराज़गी भी जताते हैं. हाल ही में राज शमानी के पॉडकास्ट में पहुंचीं जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने भी पैप्स को लेकर अपना गुस्सा (Janhvi Kapoor slams paparazzi) जाहिर किया.

बॉलीवुड के फेमस पैपराजी मानव मंगलानी (Manav Mangalani) का पॉडकास्ट देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:
हाल ही में जान्हवी राज शमानी के पॉडकास्ट में पहुंची थीं, जहां उन्होंने कई मुद्दों पर बात की. उन्होंने पैप्स के बारे में भी बात की और बताया कि उन्होंने पैप्स को बुलाकर समझाया कि उनकी ड्रेस कैसी भी हो, बिना उनकी मर्जी के बॉडी पार्ट्स को जूम करना प्राइवेसी का उल्लंघन है.

जान्हवी ने बताया कि कुछ समय पहले वो पैप्स से खास तौर पर मिलीं और उन्हें समझाया कि जिस तरह से वो लोग फीमेल बॉडी को ज़ूम करते हैं, वो न सिर्फ उन फीमेल्स के लिए बहुत बुरी बात है, बल्कि उन लोगों की अपनी इमेज के लिए भी खराब है. "मैंने उन लोगों से पूछा कि क्या सिर्फ कुछ व्यूज के लिए और थोड़े से पैसों के लिए किसी महिला की बॉडी को ऑब्जेक्ट की तरह यूज़ करना सही है? ऐसा करके क्या वो खुद अपनी नज़रों में ऊपर उठ पाते हैं? फाइनली पैप्स को भी अपनी गलती का एहसास हुआ."

जान्हवी ने सिर्फ सड़क पर चलने वाले उन पैपराजी ही नहीं, बल्कि सेट पर काम करने के तरीके पर भी अपनी बात कही. उन्होंने कहा, "अगर किसी फिल्म के सेट पर भी कैमरा किसी ऐसे एंगल पर लगाया जाता है जिससे मैं कम्फ़र्टेबल महसूस नहीं कर रही हूं, तो मुझे 'ना' कहने का पूरा राइट है. ऐसा बोलने पर मुझे 'अनप्रोफेशनल' नहीं समझा जाना चाहिए. हमेशा यह पूछना जरूरी है कि आर्टिस्ट ने किस चीज के लिए अपनी परमिशन दी है और कहां उसकी प्राइवेसी का उल्लंघन हो रहा है." जान्हवी का कहना है कि किसी खास तरीके की ड्रेस पहनना या ग्लैमरस दिखना, किसी को यह हक नहीं देता कि वह आपकी मर्जी के बिना आपके शरीर को एक 'प्रोडक्ट' की तरह पेश करे.

