गर्मियां शुरू हो चुकी हैं और गर्म हवाओं का असर आपकी हेल्थ और स्किन ही नहीं, बालों पर भी पड़ता है. इसलिए गर्मियों में बालों का खास ख्याल रखना भी ज़रूरी है. इसीलिए तो मेरी सहेली ले आई है हेयर एक्सर्ट्स के हेयर केयर टिप्स, जिन्हें अपनाकर आपके बाल गर्मियों में भी ख़ूबसूरती से लहराएंगे.
गर्मियों में क्यों ज़रूरी है एक्स्ट्रा हेयर केयर की?

- तेज़ धूप स़िर्फ स्किन को ही नुक़सान नहीं पहुंचाते, ये बालों के क्युटिकल में जाकर बालों को प्रोटीन को ब्रेक करते हैं, जिसका बालों के नेचुरल कलर पर तो असर होता ही है, बाल डैमेज भी हो जाते हैं.
- हवा में मौजूद एक्स्ट्रा नमी भी बालों को नुक़सान पहुंचाती है. जब हवा में नमी बढती है, तो बाल एक्स्ट्रा वॉटर को एब्ज़ॉर्ब कर लेता है, जिससे क्यूटिकल्स फूल जाते हैं और बालों को फ्रिज़ी बना देते हैं.
- समर में हम स्वीमिंग पूल में भी ज़्यादा टाइम बिताते हैं. स्वीमिंग पूल के पानी में मौजूद क्लोरीन बालों का नेचुरल ऑयल सोख लेता है, जिससे बाल रूखे और बेजान नज़र आने लगते हैं.
समर हेयर प्रॉब्लम्स
- रूखे व दोमुंहे बाल
- बालों का झड़ना
- ऑयली स्काल्प
- फ्रिज़ी व डैमेज्ड बाल
- बालों का रंग फीका पड़ना
समर हेयर केयर टिप्स

- सबसे पहले तो बालों की सफ़ाई का ख़ास ख़्याल रखें, वरना गर्मियों में पसीने से बाल चिपचिपे और गंदे हो जाते हैं और बालों से संबंधित समस्याएं होने लगती हैं.
- सल्फेट फ्री शैम्पू समर में आपके बालों के लिए बेस्ट हैं. ये आपके बालों के नेचुरल ऑयल को नुक़सान पहुंचाए बगैर जड़ से क्लीन करते हैं.
- हाइड्रेटिंग शैंपू भी समर के लिए अच्छे होते हैं. हाइलयूरोनिक एसिड युक्त शैंपू न स़िर्फ स्कैल्प को क्लीन करते हैं, बल्कि बालों की कुदरती नमी भी बनाए रखते हैं.
- लेकिन बहुत ज़्यादा हेयर वॉश से भी बचें, ये आपके बालों को ड्राई बना सकता है. आप चाहें तो ड्राई शैंपू का इस्तेमाल कर सकते हैं.
- बालों को कंडीशन करना न भूलें. आर्गन ऑयल, शिया बटर युक्त नरिशिंग कंडीशनर से बालों को कंडीशन करें. जड़ों में कंडीशनर लगाने से बचें, वरना आपका स्कैल्प ऑयली हो जाएगा. कंडीशनर एंवायरमेंटल डैमेज से आपके बालों को बचाता है.
- एसपीएफ या यूवी प्रोटेक्शन युक्त हेयर सिरम का इस्तेमाल ज़रूर करें. सिरम गीले बालों में लगाएं और बालों के टॉप एरिया में सिरम लगाना न भूलें, क्योंकि ये एरिया सबसे ज़्यादा धूप में एक्सपोज़ होते हैं. सिरम से बाल स्वस्थ और शाइनी नज़र आएंगे.
- बाहर जाते समय कोशिश करें कि आपके बाल ढंके हुए हों, ताकि सूयर्र् की अल्ट्रावॉयलेट किरणें आपके बालों को नुक़सान न पहुंचा सकें.
- जहां तक हो सके कोशिश करें कि बालों को खुला न रखें. कोई टॉप की हेयर स्टाइल बनाएं या पोनीटेल बनाएं.
- बालों को बहुत ज़्यादा कसकर न बांधें. इससे बालों को नुक़सान पहुंचता है.
- अगर आप बालों की स्टाइलिंग कर रही हैं तो बेहतर होगा कि स्टाइलिंग से पहले हीट प्रोटेक्शन प्रोडक्ट्स अप्लाई कर लें. इसके अलावा स्टाइलिंग टूल्स का टेंप्रेचर एकदम लो पर रखें.
- लिव इन कंडीशनर अपने बैग में रखें बालों को क्विक हाइड्रेशन बूस्ट देने के लिए.
- ह़़फ़्ते में कम-से-कम 3 बार बाल ज़रूर धोएं, ताकि बालों में चिपचिपाहट न रहे. यदि आपके बाल ऑयली हैं, तो हर दूसरे दिन बाल धो सकते हैं.
- बालों को रेगुलर ट्रिम कराते रहें.
- बालों की जड़ों में नींबू का रस लगाकर 20 मिनट तक रखें और फिर ठंडे पानी से बालों को धो लें. डैंड्रफ हटाने का यह सबसे अच्छा उपाय है. इससे सिर को ठंडक भी पहुंचती है.
- सिर में आंवला लगाने से भी बालों की ख़ूबसूरती बढ़ती है.
- बालों को बार-बार कंघी करें, इससे बालों में जमी धूल-मिट्टी झड़ जाएगी.
- शैंपू का ़ज़्यादा इस्तेमाल बालों को ड्राई कर देता है, इसलिए अच्छी क्वालिटी का शैम्पू इस्तेमाल करें.
- मेहंदी में नींबू का रस और एक अंडा फेंटकर पैक बनाएं और सिर में लगाएं, इससे बालों की चमक तो बढ़ती ही है, ठंडक भी मिलती है.
- बालों को न तो गर्म पानी से धोएं और न ही बहुत ठंडे
पानी से.
- बालों की पोनी या फ्रेंच नॉट बना लें, इससे बाल मैनेज भी रहेंगे और पसीने से ख़राब भी नहीं होंगे.
ट्राई करें ये ईज़ी ट्रिक्स

- नारियल के तेल में समान मात्रा में आंवला तेल मिलाकर थोड़ा-सा नींबू का रस और दूध मिलाकर मसाज करें.
- एलोवीरा जेल को स्काल्प में अप्लाई करें. 15 मिनट बाद शैंपू कर लें.
- नींबू के रस में ऑलिव ऑयल मिलाकर मसाज करें. इससे रूखे बालों में हेल्दी शाइन आती है.
- स्काल्प पर दही से मसाज करें और 15 मिनट बाद रिंस कर लें.
- कोकोनट मिल्क से मसाज करने पर बालों को पोषण मिलता है और बाल नर्म-मुलायम बनते हैं.
- अंडे की जर्दी में शहद मिलाकर लगाने से बालों की डीप कंडीशनिंग होती है.
- डैमेज बालों को रिस्टोर करने के लिए एक पके केले को मैश कर लें. इसमें 1 टेबलस्पून शहद मिलाकर बालों में लगाएं.
- नीम के पत्तों का पेस्ट बनाकर उससे बाल धोएं. यह बालों का झड़ना बंद करता है और इंफेक्शन्स से भी बचाव करता है.
- एलोवीरा जूस, पानी और एवोकैडो ऑयल का मिश्रण बनाकर रखें. जब कभी भी बाल ड्राई लगें, इसका इस्तेमाल करें.
