Close

पापा बने मुनव्वर फारूकी! दूसरी पत्नी ने दिया बेबी गर्ल को जन्म, इंस्टाग्राम पोस्ट कर कॉमेडियन ने शेयर की गुड न्यूज़, लिखा- ‘घर बरकत आई’ (Munawar Faruqui welcomes first child with second wife Mehzabeen, Share good news on social media, Writes- ‘Ghar barkat aayi’)

स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) और उनकी पत्नी मेहजबीं कोटवाला (Mehzabeen) के घर खुशियां आई हैं. शादी के दो साल बाद दोनों पैरेंट्स बन गए हैं. मेहजबीं ने एक बेबी गर्ल (Munawar Faruqui welcomes baby girl) को जन्म दिया है. मुनव्वर ने सोशल मीडिया पर हॉस्पिटल से तस्वीरें शेयर करके ये गुड न्यूज़ फैंस के साथ शेयर की है. 

Munawar Faruqui and wife Mehzabeen

मुनव्वर ने इंस्टाग्राम हैंडल पर चार तस्वीरें शेयर (Munawar Faruqui shares good news) की हैं. पहली तस्वीर में मुनव्वर फारुकी बेड पर लेटी पत्नी का हाथ थामे हुए हैं. दूसरी तस्वीर में अस्पताल के बाहर का व्यू है. तीसरी तस्वीर में बेबी पालने में दिखाई दे रही है. चौथी तस्वीर में मेहजबीं अपने हाथों में बेबी को थामे हुए हैं. हालांकि किसी भी तस्वीर में बेबी गर्ल का चेहरा नहीं दिख रहा है.

Munawar Faruqui and wife Mehzabeen

ये गुड न्यूज़ शेयर करते हुए मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) ने कैप्शन में लिखा, "घर बरकत आई. ब्लेस्ड. अल्हम्दुलिल्लाह. दुआ में खास याद रखें." मुनव्वर ने जैसे ही ये खुशखबरी शेयर की, उनके दोस्त और फैंस ने भर-भरकर बधाई देना शुरू कर दिया और बेबी की लंबी उम्र की कामनाएं कर रहे हैं. टीवी इंडस्ट्री से जुड़े कई सेलेब्स ने कमेंट सेक्शन में इस कपल को ढेर सारी बधाई दीं. वरुण धवन ने लिखा, 'बधाई हो भाई.'

Munawar Faruqui's wife Mehzabeen

बता दें मुनव्वर की ये दूसरी शादी है. उनकी पहली शादी जैस्मिन से हुई थी, जिससे उनका एक बेटा है जिसका नाम मिकेल है. बाद में उन्होंने मेहजबीं से दूसरी शादी की और अब शादी के दो साल बाद उनके घर बेटी का जन्म हुआ है. मेहजबीं की भी पहली शादी से एक बेटी है. अब वो दूसरी बार मां बनी हैं. वर्क फ्रंट की बात करें तो  मुनव्वर को आखिरी बार सोनाली बेंद्रे के साथ 'पति, पत्नी और पंगा' शो होस्ट करते देखा गया था.

Munawar Faruqui's wife Mehzabeen

Share this article